Ad
vv
LIVE
Thu, 20 Aug 2026
--°
Loading...
Bihar

BANGLA POLITICS : राजद सुप्रीमो लालू बोले-बंगला खाली कराने और सुरक्षा कम करने के पीछे नीतीश का हाथ

द मीडिया टाइम्स डेस्क, 17 जून Bihar News : सरकारी आवास और सुरक्षा व्यवस्था पर राजद सुप्रीमो पहली बार खुलकर सामने आये हैं। उन्होंने इसके लिए पूर्व मुख्यमंत्री…

Jun 17, 2026
2 min read
BANGLA POLITICS : राजद सुप्रीमो लालू बोले-बंगला खाली कराने और सुरक्षा कम करने के पीछे नीतीश का हाथ 

Photo: The Media Times / Representative Image

T
The Media Times
The Media Times

 

 

द मीडिया टाइम्स डेस्क, 17 जून

Bihar News : सरकारी आवास और सुरक्षा व्यवस्था पर राजद सुप्रीमो पहली बार खुलकर सामने आये हैं। उन्होंने इसके लिए पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जिम्मेदार ठहराया है। लालू के इस बयान के बाद यह मुद्दा अब पूरी तरह राजनीतिक संग्राम का रूप ले चुका है।

राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने पहली बार खुलकर इस पूरे विवाद पर प्रतिक्रिया देते हुए पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर सीधा निशाना साधा है। लालू यादव ने दो टूक अंदाज में कहा कि उनकी सुरक्षा में कटौती और बंगला खाली कराने की पूरी कवायद के पीछे नीतीश कुमार की भूमिका है।राबड़ी आवास और सुरक्षा को लेकर उठे विवाद के बीच लालू यादव का यह बयान राजनीतिक गलियारों में नई बहस को जन्म दे रहा है। उन्होंने कहा, हां, हमारी सुरक्षा हटा ली गई है। सब कुछ नीतीश कुमार करवा रहे हैं। इससे पहले भी दिल्ली एयरपोर्ट पर उन्होंने बंगला खाली करने के नोटिस और सुरक्षा में कमी को लेकर नाराजगी जताते हुए कहा था कि सब पागल हो गए हैं, घृणा कर रहे हैं, लेकिन मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता। उधर, पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पहले ही इस कार्रवाई को राजनीतिक बदले की भावना से प्रेरित बता चुके हैं। राजद का आरोप है कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी सत्ता का इस्तेमाल कर विपक्ष को निशाना बना रहे हैं। हालांकि इस पूरे विवाद के बीच एक नया मोड़ तब आया जब लालू यादव की पुत्री और सांसद मीशा भारती ने संकेत दिया कि परिवार निर्धारित समय सीमा के भीतर सरकारी आवास खाली कर देगा। उन्होंने कहा कि 15 दिनों के अंदर बंगला खाली कर दिया जाएगा। साथ ही सुरक्षा में कटौती के सवाल पर मीसा भारती ने कहा कि लालू-राबड़ी को जनता का प्यार और समर्थन प्राप्त है, इसलिए उन्हें अतिरिक्त सुरक्षा की जरूरत महसूस नहीं होती। उन्होंने यहां तक कहा कि वह अपनी सुरक्षा भी लौटाने जा रही हैं। दूसरी ओर राबड़ी देवी का रुख अब भी तल्ख बना हुआ है। उन्होंने पहले सरकार को चुनौती देते हुए कहा था कि 10 सर्कुलर रोड का आवास किसी भी कीमत पर खाली नहीं करेंगी और यदि सरकार चाहती है तो बल प्रयोग कर उन्हें हटाए। अब कौटिल्य नगर स्थित निजी आवास को नए ठिकाने के रूप में तैयार किए जाने की चर्चा भी तेज हो गई है।

RECOMMENDED FOR YOU

पटना-इस्लामपुर स्पेशल ट्रेन को 26 फेरों के लिए बढ़ाया गया, 1 अक्टूबर से 30 नवंबर तक चलेगी; समय और मार्ग जानें
बिहार • Sep 29, 2026

पटना-इस्लामपुर स्पेशल ट्रेन को 26 फेरों के लिए बढ़ाया गया, 1 अक्टूबर से 30 नवंबर तक चलेगी; समय और मार्ग जानें

दुर्गा पूजा, दिवाली और छठ के दौरान यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने पटना-इस्लामपुर-पटना स्पेशल ट्रेन की परिचालन अवधि बढ़ा दी है. फतुहा के रास्ते चलने वाली ट्रेन की कुल 26 फेरे बढ़ाये गये हैं.

The Media Times.Live News Desk
पटना: 4 लाख म्यूटेशन आवेदन खारिज, 17,000 अभी भी लंबित; प्रत्येक उपखंड में मामलों की संख्या जानें
बिहार • Sep 29, 2026

पटना: 4 लाख म्यूटेशन आवेदन खारिज, 17,000 अभी भी लंबित; प्रत्येक उपखंड में मामलों की संख्या जानें

पटना जिले में नामांतरण, जमाबंदी अभिलेखों में सुधार और छूटी हुई जमाबंदी प्रविष्टियों को जोड़ने से संबंधित हजारों मामले लंबित हैं। ऑनलाइन सिस्टम शुरू होने के बाद अब तक लगभग 11 लाख आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिनमें से लगभग 4 लाख खारिज कर दिए गए हैं।

The Media Times.Live News Desk
पटना में विरोध प्रदर्शन के दौरान बवाल, डाकबंगला चौराहे पर तनाव; पुलिस ने किया लाठीचार्ज और वॉटर कैनन का इस्तेमाल
बिहार • Sep 28, 2026

पटना में विरोध प्रदर्शन के दौरान बवाल, डाकबंगला चौराहे पर तनाव; पुलिस ने किया लाठीचार्ज और वॉटर कैनन का इस्तेमाल

पैरामेडिकल और नर्सिंग छात्रों सहित वामपंथी संगठन और छात्र विभिन्न मांगों को लेकर पटना में एकत्र हुए

The Media Times.Live News Desk
Podcast

The Media Times Daily — a 10-minute audio brief.

Hosted by our senior editors, every weekday morning.

Listen now
Video

Explainers, ground reports and long-form documentaries.

Original programming produced by The Media Times.Live studios.

Watch on YouTube