Ad
vv
LIVE
Thu, 20 Aug 2026
--°
Loading...
Bihar

BIHAR BANGLA POLITICS : 10 सर्कुलर रोड जैसी तमाम सुविधाएं उपलब्ध होने पर ही 39 हार्डिंग रोड स्थित सरकारी बंगला में जायेंगे, पूर्व सीएम राबड़ी ने रखी सम्राट सरकार के समक्ष शर्त

द मीडिया टाइम्स डेस्क, 17 जून   Bihar News : बिहार में एक बार फिर सरकारी आवास और सुविधाओं का मुद्दा चर्चा के केंद्र में आ गया है। पूर्व मुख्यमंत्री…

Jun 17, 2026
2 min read
BIHAR BANGLA POLITICS : 10 सर्कुलर रोड जैसी तमाम सुविधाएं उपलब्ध होने पर ही 39 हार्डिंग रोड स्थित सरकारी बंगला में जायेंगे, पूर्व सीएम राबड़ी ने रखी सम्राट सरकार के समक्ष शर्त

Photo: The Media Times / Representative Image

T
The Media Times
The Media Times

 

द मीडिया टाइम्स डेस्क, 17 जून

 

Bihar News : बिहार में एक बार फिर सरकारी आवास और सुविधाओं का मुद्दा चर्चा के केंद्र में आ गया है। पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने राज्य सरकार के समक्ष स्पष्ट कर दिया है कि 39 हार्डिंग रोड स्थित आवास में स्थानांतरण तभी संभव होगा, जब वहां 10 सर्कुलर रोड जैसी तमाम सुविधाएं उपलब्ध करा दी जाएं। इस मांग ने राजनीतिक गलियारों में नई बहस छेड़ दी है।राजद की ओर से कहा गया है कि यह केवल आवास का मामला नहीं, बल्कि सुरक्षा और स्वास्थ्य से जुड़ा विषय है। पार्टी का तर्क है कि राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे हैं। किडनी प्रत्यारोपण के बाद उन्हें संक्रमण से बचाने के लिए विशेष इंतजाम जरूरी हैं। यही वजह है कि नए आवास में अलग कार्यालय, बेहतर सुरक्षा व्यवस्था और चारों कोनों पर सिक्योरिटी वॉच टावर जैसी सुविधाओं की मांग की गई है। राजद प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव का कहना है कि 39 हार्डिंग रोड में फिलहाल न तो कार्यालय की पर्याप्त व्यवस्था है और न ही सुरक्षा के वे इंतजाम हैं, जो 10 सर्कुलर रोड में उपलब्ध हैं। उनका दावा है कि जैसे ही ये सुविधाएं बहाल हो जाएंगी, लालू परिवार को 10 सर्कुलर रोड छोड़ने में एक सेकेंड भी नहीं लगेगा। राजनीतिक जानकारों की नजर में यह मामला सिर्फ सुविधाओं तक सीमित नहीं है। विपक्ष इसे लालू परिवार की वैध जरूरत बता रहा है, जबकि सत्ता पक्ष के कुछ हलकों में इसे विशेष रियायतों की मांग के तौर पर देखा जा रहा है। हालांकि राजद का कहना है कि यह कोई सियासी सौदेबाजी नहीं, बल्कि एक पूर्व मुख्यमंत्री और राष्ट्रीय स्तर के वरिष्ठ नेता की सुरक्षा एवं स्वास्थ्य से जुड़ा वाजिब मुद्दा है।दिलचस्प बात यह है कि राजद ने यह भी याद दिलाया है कि नीतीश कुमार के कार्यकाल में ही लालू प्रसाद की सुरक्षा और स्वास्थ्य आवश्यकताओं को देखते हुए 10 सर्कुलर रोड में विशेष व्यवस्थाएं की गई थीं। अब निगाहें राज्य सरकार पर टिकी हैं कि वह इन मांगों को किस नजरिए से देखती है प्रशासनिक आवश्यकता के रूप में या फिर एक नए राजनीतिक विवाद के रूप में। फिलहाल आवास का यह मुद्दा सत्ता और विपक्ष के बीच चर्चा का नया केंद्र बन गया है।

RECOMMENDED FOR YOU

पटना-इस्लामपुर स्पेशल ट्रेन को 26 फेरों के लिए बढ़ाया गया, 1 अक्टूबर से 30 नवंबर तक चलेगी; समय और मार्ग जानें
बिहार • Sep 29, 2026

पटना-इस्लामपुर स्पेशल ट्रेन को 26 फेरों के लिए बढ़ाया गया, 1 अक्टूबर से 30 नवंबर तक चलेगी; समय और मार्ग जानें

दुर्गा पूजा, दिवाली और छठ के दौरान यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने पटना-इस्लामपुर-पटना स्पेशल ट्रेन की परिचालन अवधि बढ़ा दी है. फतुहा के रास्ते चलने वाली ट्रेन की कुल 26 फेरे बढ़ाये गये हैं.

The Media Times.Live News Desk
पटना: 4 लाख म्यूटेशन आवेदन खारिज, 17,000 अभी भी लंबित; प्रत्येक उपखंड में मामलों की संख्या जानें
बिहार • Sep 29, 2026

पटना: 4 लाख म्यूटेशन आवेदन खारिज, 17,000 अभी भी लंबित; प्रत्येक उपखंड में मामलों की संख्या जानें

पटना जिले में नामांतरण, जमाबंदी अभिलेखों में सुधार और छूटी हुई जमाबंदी प्रविष्टियों को जोड़ने से संबंधित हजारों मामले लंबित हैं। ऑनलाइन सिस्टम शुरू होने के बाद अब तक लगभग 11 लाख आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिनमें से लगभग 4 लाख खारिज कर दिए गए हैं।

The Media Times.Live News Desk
पटना में विरोध प्रदर्शन के दौरान बवाल, डाकबंगला चौराहे पर तनाव; पुलिस ने किया लाठीचार्ज और वॉटर कैनन का इस्तेमाल
बिहार • Sep 28, 2026

पटना में विरोध प्रदर्शन के दौरान बवाल, डाकबंगला चौराहे पर तनाव; पुलिस ने किया लाठीचार्ज और वॉटर कैनन का इस्तेमाल

पैरामेडिकल और नर्सिंग छात्रों सहित वामपंथी संगठन और छात्र विभिन्न मांगों को लेकर पटना में एकत्र हुए

The Media Times.Live News Desk
Podcast

The Media Times Daily — a 10-minute audio brief.

Hosted by our senior editors, every weekday morning.

Listen now
Video

Explainers, ground reports and long-form documentaries.

Original programming produced by The Media Times.Live studios.

Watch on YouTube