Ad
vv
LIVE
Thu, 20 Aug 2026
--°
Loading...
India

BJP के आरोपों पर बोले कांग्रेस अध्यक्ष खरगे

द मिडिया टाईम्स डेस्क  काग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने सोमवार को भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) पर पलटवार करते हुए कहा कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने कभी भी…

Sep 10, 2024
2 min read
BJP के आरोपों पर बोले कांग्रेस अध्यक्ष खरगे

Photo: The Media Times / Representative Image

T
The Media Times.Live
The Media Times

द मिडिया टाईम्स डेस्क 

काग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने सोमवार को भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) पर पलटवार करते हुए कहा कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने कभी भी भारत का अपमान नहीं किया और न ही वह ऐसा कभी करेंगे.बीजेपी ने राहुल गांधी पर अमेरिका में उनकी ताजा टिप्पणी को लेकर सोमवार को तीखा हमला बोला और उन्हें भारतीय लोकतंत्र के लिए काला धब्बा करार दिया.

बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव भाटिया ने राहुल गांधी पर विदेश में अपनी टिप्पणियों से भारतीय लोकतंत्र को कमजोर करने की कोशिश करने का भी आरोप लगाया. राहुल गांधी पर बीजेपी के हमले के बारे में पूछे जाने पर कांग्रेस अध्यक्ष खरगे ने कहा कि उन्होंने कभी भारत का अपमान नहीं किया है और न ही कभी ऐसा करेंगे. यह हमारा वादा है.

आरएसएस की आलोचना

मल्लिकार्जुन खरगे ने यहां एक पुस्तक विमोचन कार्यक्रम से इतर कहा, बीजेपी को ऐसे मुद्दे उठाने के लिए एक बहाना चाहिए. भारतीय-अमेरिकी समुदाय को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा था कि भारतीय राजनीति से प्रेम, सम्मान और विनम्रता गायब हैं. उन्होंने भारत को एक विचार मानने के लिए आरएसएस की आलोचना भी की.

भारत विचारों की विविधता वाला देश

राहुल गांधी ने कहा था कि आरएसएस मानता है कि भारत एक विचार है. हम मानते हैं कि भारत विचारों की विविधता वाला देश है. कांग्रेस नेता ने रविवार को अमेरिकी शहर डलास में भारतीय प्रवासियों के साथ अपनी पहली बातचीत के दौरान यह टिप्पणी की.

राहुल गांधी ने देश की छवि को किया खराब

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सोमवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर अमेरिका में दिए गए उनके बयानों को लेकर हमला बोला और कहा कि विदेशी धरती पर इस तरह से देश की छवि खराब करना राष्ट्र-विरोधी कृत्य है. डलास में टेक्सास यूनिवर्सिटी में छात्रों के साथ बातचीत के दौरान राहुल गांधी ने भारत में विनिर्माण पर ध्यान केंद्रित करने की आवश्यकता पर भी जोर दिया और कहा कि भारत, अमेरिका और पश्चिम के अन्य देश बेरोजगारी की समस्या का सामना कर रहे हैं, जबकि चीन में ऐसा नहीं है क्योंकि वह वैश्विक उत्पादन पर हावी है.

RECOMMENDED FOR YOU

सीईसी ज्ञानेश कुमार यांच्या राजीनाम्याच्या मागणीसाठी इंदूरमध्ये काँग्रेसचा निदर्शने, पोलिसांशी झटापट
भारत • Sep 30, 2026

सीईसी ज्ञानेश कुमार यांच्या राजीनाम्याच्या मागणीसाठी इंदूरमध्ये काँग्रेसचा निदर्शने, पोलिसांशी झटापट

हरसिद्धी चौकातून जिल्हाधिकारी कार्यालयाकडे पायी मोर्चा, बॅरिकेडिंग अडवून कामगारांचा निषेध

The Media Times.Live News Desk
‘प्रत्येक शिखरावर तिरंगा’ मिशन: तेलंगणाच्या तरुणांनी नागालँडचे सर्वोच्च शिखर जिंकले
भारत • Sep 29, 2026

‘प्रत्येक शिखरावर तिरंगा’ मिशन: तेलंगणाच्या तरुणांनी नागालँडचे सर्वोच्च शिखर जिंकले

भूक्य यशवंतने 3,841 मीटर उंच सरामती पर्वतावर तिरंगा फडकावला आणि आतापर्यंत 11 राज्यांतील सर्वोच्च शिखरांवर राष्ट्रध्वज नेला.

The Media Times.Live News Desk
उत्तरकाशीत अडकलेल्या १६ गिर्यारोहकांना हेलिकॉप्टरने सुखरूप बाहेर काढले, हवामान साफ ​​झाल्यानंतर बचावकार्य पुन्हा सुरू
भारत • Sep 29, 2026

उत्तरकाशीत अडकलेल्या १६ गिर्यारोहकांना हेलिकॉप्टरने सुखरूप बाहेर काढले, हवामान साफ ​​झाल्यानंतर बचावकार्य पुन्हा सुरू

हवामानात सुधारणा झाल्यानंतर, उच्च हिमालयीन भागात बचाव कार्य पुन्हा सुरू करण्यात आले आणि आणखी 16 गिर्यारोहक आणि पोर्टर्सना सुरक्षितपणे बाहेर काढण्यात आले.

The Media Times.Live News Desk
Podcast

The Media Times Daily — a 10-minute audio brief.

Hosted by our senior editors, every weekday morning.

Listen now
Video

Explainers, ground reports and long-form documentaries.

Original programming produced by The Media Times.Live studios.

Watch on YouTube