द मिडिया टाइम्स डेस्क:
पटना, 20 मई : बीपीएससी टीआरई -4 से जुड़े अभ्यर्थियों का प्लान फेल हो गया। दरअसल परीक्षा में देरी के खिलाफ अभ्यर्थी बुधवार को पटना कालेज से एक मार्च निकालने वाले थे। यह मार्च बिहार लोक सेवा आयोग तक जाता और वहां अभ्यर्थी प्रदर्शन करते। इसके लिए अभ्यर्थी पटना कालेज के पास इकट्ठा भी हो गये थे। इसी दौरान पुलिस वहां पहुंची और हल्का बल प्रयोग कर अभ्यर्थियों को खदेड़ दी। कुछ अभ्यर्थियों को पुलिस ने हिरासत में भी लिया है।
अभ्यर्थियों का कहना है कि सरकार TRE-4 शिक्षक भर्ती में लगातार देरी कर रही है। इससे लाखों युवाओं का भविष्य अधर में है। अभ्यर्थियों का यह भी कहना था कि जब तक नोटिफिकेशन जारी नहीं हो जाता उनका आंदोलन जारी रहेगा। इस दौरान वहां अफरा-तफरी का माहौल रहा। इस संबंध में मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस मार्च की अनुमति प्रशासन ने नहीं दी थी।




