Ad
vv
LIVE
Thu, 20 Aug 2026
--°
Loading...
Bihar

Electrical engineer arrested बांका के रजौन विद्युत अवर प्रमंडल के सहायक विद्युत अभियंता को निगरानी की टीम ने 20 हजार रुपये घुस लेते रंगेहाथ दबोचा

द मीडिया टाइम्स, 1 जून Bihar news: बांका के रजौन विद्युत अवर प्रमंडल के सहायक विद्युत अभियंता को निगरानी की टीम ने 20 हजार रुपये घुस लेते रंगेहाथ दबोचा लिया।…

Jun 1, 2026
1 min read
Electrical engineer arrested बांका के रजौन विद्युत अवर प्रमंडल के सहायक विद्युत अभियंता को निगरानी की टीम ने 20 हजार रुपये घुस लेते रंगेहाथ दबोचा 

Photo: The Media Times / Representative Image

T
The Media Times
The Media Times

द मीडिया टाइम्स, 1 जून

Bihar news: बांका के रजौन विद्युत अवर प्रमंडल के सहायक विद्युत अभियंता को निगरानी की टीम ने 20 हजार रुपये घुस लेते रंगेहाथ दबोचा लिया। धोरैया थाना क्षेत्र के घसिया निवासी मनोज कुमार यादव अपने घर में पहले से घरेलू कनेक्शन लिया हुए थे। घरेलू कनेक्शन को कमर्शियल में करने के लिए सहायक विद्युत अभियंता ने 2 लाख की मांग की थी। बाद में 30,000 रुपया में फाइनल किया।

मनोज तय राशि में से 20,000 रुपया लेकर रजौन विद्युत अवर प्रमंडल कार्यालय देने के लिए आया हुआ था। इसी बीच पटना से विजिलेंस डीएसपी सत्येंद्र राम ने अपने 10 सदस्य टीम के साथ घेराबंदी करते हुए रंगेहाथ 20,000 रुपया के साथ गिरफ्तार कर लिया। विद्युत एसडीओ बिजेंद्र कुमार को पकड़ने में विजिलेंस डीएसपी सत्येंद्र राम विजिलेंस पुलिस निरीक्षक राधेश्याम राम, पुलिस निरीक्षक अश्मित कुमार, अवर निरीक्षक शशिकांत सिंह, राहुल कुमार, रणधीर सिंह, पंकज कुमार सिंह सहित थे।

मालूम हो पीड़ित मनोज कुमार यादव ने इसकी सूचना पहले ही विजिलेंस को दे दी थी। विजिलेंस डीएसपी सत्येंद्र राम ने रजौन थाना को मामले की जानकारी देते हुए विद्युत एसडीओ बिजेंद्र कुमार को गिरफ्तार कर पटना लेकर चली गई है।

RECOMMENDED FOR YOU

Podcast

The Media Times Daily — a 10-minute audio brief.

Hosted by our senior editors, every weekday morning.

Listen now
Video

Explainers, ground reports and long-form documentaries.

Original programming produced by The Media Times.Live studios.

Watch on YouTube