Ad
vv
LIVE
Thu, 20 Aug 2026
--°
Loading...
Crime

JEE का दबाव बना मौत की वजह: 18 साल की छात्रा ने लिखा आखिरी नोट, “‘मम्मी-पापा माफ कर देना’ ” ,फिर लगा ली फांसी

गोरखपुर की 18 वर्षीय अदिति मिश्रा ने जेईई परीक्षा में असफल होने के बाद आत्महत्या कर ली। बुधवार (12 फरवरी) को उसने अपने कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी।…

Feb 13, 2025
2 min read
JEE का दबाव बना मौत की वजह: 18 साल की छात्रा ने लिखा आखिरी नोट, “‘मम्मी-पापा माफ कर देना’ ” ,फिर लगा ली फांसी

Photo: The Media Times / Representative Image

T
The Media Times.Live
The Media Times

गोरखपुर की 18 वर्षीय अदिति मिश्रा ने जेईई परीक्षा में असफल होने के बाद आत्महत्या कर ली। बुधवार (12 फरवरी) को उसने अपने कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी। उसके कमरे से एक भावुक सुसाइड नोट मिला, जिसमें लिखा था, “सॉरी मम्मी-पापा, मुझे माफ कर देना… मैं कर नहीं पाई…”

अदिति पिछले दो साल से यूपी के गोरखपुर में बेटियाहाता स्थित मोमेंटम कोचिंग सेंटर में जेईई की तैयारी कर रही थी। वह सत्या दीप गर्ल्स हॉस्टल में एक सहेली के साथ रहती थी। परीक्षा में असफल होने के बाद उसने बुधवार सुबह अपने माता-पिता से बात की थी। इस दौरान उसने अपने पिता से मोबाइल रिचार्ज करवाने को भी कहा था। बातचीत के दौरान वह उदास लग रही थी।

दोपहर में जब अदिति की रूममेट बाहर गई थी, तभी यह घटना घटी। जब वह वापस आई और दरवाजा खटखटाया तो अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। खिड़की से झांकने पर उसने अदिति को दुपट्टे से लटका हुआ देखा। घबराकर उसने हॉस्टल वार्डन को जानकारी दी, जिन्होंने तुरंत पुलिस को बुलाया।

पुलिस जांच में अदिति का सुसाइड नोट मिला, जिसमें लिखा था, “सॉरी मम्मी-पापा, मुझे माफ कर देना… मैं कर नहीं पाई… हमारा रिश्ता यही खत्म होता है… आप लोग मत रोना… आपने मुझे बहुत प्यार दिया… मैं आपके सपने पूरे नहीं कर पाई… चोटी का ध्यान रखना… वह जरूर आपके सपने पूरे करेगी… आपकी अदिति।”

अदिति के माता-पिता संत कबीर नगर जिले के मिश्रौलिया गांव के निवासी हैं। पुलिस ने उन्हें सूचित कर दिया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। एसपी सिटी अभिनव त्यागी ने बताया कि आत्महत्या के पीछे की असली वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

RECOMMENDED FOR YOU

हिंदू कॉलेज के छात्र के कथित उत्पीड़न पर डीयू के तीन छात्र निलंबित
अपराध • Sep 28, 2026

हिंदू कॉलेज के छात्र के कथित उत्पीड़न पर डीयू के तीन छात्र निलंबित

लॉ सेंटर-II में एलएलबी की पढ़ाई कर रहे तीन छात्रों को दिल्ली पुलिस द्वारा दर्ज की गई एफआईआर के बाद तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया

The Media Times.Live News Desk
गोवा बीजेपी विधायक के बेटे पर सड़क विवाद के दौरान वकील को गाली देने और धमकी देने का आरोप
अपराध • Sep 27, 2026

गोवा बीजेपी विधायक के बेटे पर सड़क विवाद के दौरान वकील को गाली देने और धमकी देने का आरोप

एक 70 वर्षीय वकील ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है कि विधायक के बेटे ने सड़क संबंधी विवाद के दौरान अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया और धमकियां दीं।

The Media Times.Live News Desk
22 वर्षीय निमिष ठाकुरिया गुवाहाटी होमस्टे में मृत पाए गए, दोस्त आसिफ अली गिरफ्तार
अपराध • Sep 26, 2026

22 वर्षीय निमिष ठाकुरिया गुवाहाटी होमस्टे में मृत पाए गए, दोस्त आसिफ अली गिरफ्तार

पुलिस को हत्या का संदेह है क्योंकि विश्वविद्यालय की एक छात्रा उस कमरे में मृत पाई गई जहां वह गिरफ्तार व्यक्ति के साथ रह रही थी

The Media Times.Live News Desk
Podcast

The Media Times Daily — a 10-minute audio brief.

Hosted by our senior editors, every weekday morning.

Listen now
Video

Explainers, ground reports and long-form documentaries.

Original programming produced by The Media Times.Live studios.

Watch on YouTube