Ad
vv
LIVE
Thu, 20 Aug 2026
--°
Loading...
Entertainment

आपसे मिलने आएगा। और आप ही में मिल जाएगा – जाकिर खान

द मीडिया टाइम्स Editorial डेस्क बहुमुखी प्रतिभा के धनी ज़ाकिर खान ‘आपका अपना ज़ाकिर’ के साथ बतौर मेज़बान टेलीविज़न पर डेब्यू करने के लिए तैयार हैं आप को बतादे की…

Jul 21, 2024
2 min read
आपसे मिलने आएगा। और आप ही में मिल जाएगा – जाकिर खान

Photo: The Media Times / Representative Image

T
The Media Times.Live
The Media Times

द मीडिया टाइम्स Editorial डेस्क

बहुमुखी प्रतिभा के धनी ज़ाकिर खान ‘आपका अपना ज़ाकिर’ के साथ बतौर मेज़बान टेलीविज़न पर डेब्यू करने के लिए तैयार हैं आप को बतादे की
भारत के माने जाने, अपने ‘प्रभावशाली अंदाज’ से लाखों लोगों के दिलों में जगह बनाने वाले ज़ाकिर खान एक जाना-माना नाम बन चुके हैं। ज़ाकिर ने कॉमेडी की अपनी अनूठी स्टाइल को अपनाकर कॉमेडी की दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाई है। उनके स्टैंपअप में रोज़मर्रा की ज़िंदगी की बातों और भावनाओं को उजागर किया जाता है; जिससे हंसी की लहरें उठती हैं। और, देश के सिंगल लड़कों का यह आइडल और उनका चहेता ‘सख्त लौंडा’ जल्द ही सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविज़न पर ‘आपका अपना ज़ाकिर’ के साथ आपकी टीवी स्क्रीन पर डेब्यू करके घर-घर में मशहूर हो जाएगा।
ज़ाकिर के भरोसेमंद सेंस ऑफ ह्यूमर और ज़िंदगी के नुस्खे के साथ, यह खास पेशकश ‘खुशियों की गारंटी’ देते हुए और ‘मनोरंजन का वादा’ करते हुए, एक संपूर्ण और आनंददायक पारिवारिक मनोरंजन पेश करने का वादा करती है, जो बच्चों से लेकर दादाओं तक को पसंद आएगी।
अपने जीवन के इस नए अध्याय के बारे में बात करते हुए, उत्साहित ज़ाकिर खान ने कहा, “गली का लड़का से लेकर सबके दिलों का चहेता तक…मेरा सफर अकल्पनीय था। मेरे फैंस ने मेरे हुनर को पहचानकर और ‘ज़ाकिरिज़्म’ को दुनिया भर में लोकप्रिय बनाते हुए मुझे जो प्यार और सराहना दी है, उससे मैं इतना हैरान हूं कि आज भी, हर पल मुझे किसी सपने की तरह लगता है। मेरा सपना हमेशा से ही जीवन के अनुभवों में ह्यूमर का टच देते हुए हंसी फैलाना रहा है; और अब आपका अपना ज़ाकिर के साथ, मैं हमारे देश भर के कई टेलीविज़न घरों में मुस्कान लाने के एक और पहलू को एक्सप्लोर के लिए रोमांचित हूं। अंत में, मैं बस इतना कहना चाहूंगा… मम्मी मैं टीवी पर आ रहा हूं।”तो, 10 अगस्त की तारीख याद रखिए, क्योंकि आप बेहद प्रतिभाशाली मेज़बान ज़ाकिर खान से मिलेंगे, जहां वह कॉमेडी की सीमाओं से आगे बढ़ते हुए कुछ जानी-अनजानी बातों को उजागर करेंगे, और आपको दिखाएंगे कि वह वास्तव में “आपका अपना” ज़ाकिर क्यों हैं।
आपका अपना ज़ाकिर’ का प्रीमियर 10 अगस्त को होगा, हर शनिवार और रविवार रात 9:30 बजे केवल सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविज़न पर!

RECOMMENDED FOR YOU

पेरिस फैशन वीक में ऐश्वर्या राय बच्चन का जलवा, रैंप पर दिखा ग्लैमरस लुक
मनोरंजन • Sep 29, 2026

पेरिस फैशन वीक में ऐश्वर्या राय बच्चन का जलवा, रैंप पर दिखा ग्लैमरस लुक

बॉलीवुड अभिनेत्री ने लोरियल पेरिस के 'ले डेफिले' शो में काले गाउन और मोतियों से सजी केप में रैंप पर वॉक कर सबका ध्यान अपनी ओर खींचा।

The Media Times.Live News Desk
संगीतकार शांतनु मोइत्रा को राष्ट्रीय लता मंगेशकर पुरस्कार 2026 मिला
मनोरंजन • Sep 29, 2026

संगीतकार शांतनु मोइत्रा को राष्ट्रीय लता मंगेशकर पुरस्कार 2026 मिला

सुगम संगीत में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए मध्य प्रदेश सरकार उन्हें सम्मानित करती है; इंदौर में पुरस्कार समारोह आयोजित

The Media Times.Live News Desk
सलमान खान ने एआई के दुरुपयोग के खिलाफ कड़ा रुख अपनाया, कहा कि फर्जी वीडियो बनाने वालों को जेल होनी चाहिए
मनोरंजन • Sep 28, 2026

सलमान खान ने एआई के दुरुपयोग के खिलाफ कड़ा रुख अपनाया, कहा कि फर्जी वीडियो बनाने वालों को जेल होनी चाहिए

अभिनेता ने नकली एआई वीडियो और अनधिकृत वॉयस डबिंग को एक गंभीर मुद्दा बताया और दुरुपयोग के खिलाफ सख्त कार्रवाई की आवश्यकता पर जोर दिया

The Media Times.Live News Desk
Podcast

The Media Times Daily — a 10-minute audio brief.

Hosted by our senior editors, every weekday morning.

Listen now
Video

Explainers, ground reports and long-form documentaries.

Original programming produced by The Media Times.Live studios.

Watch on YouTube