Ad
vv
LIVE
Thu, 20 Aug 2026
--°
Loading...
Bihar

‘एक करोड़ पार्षद निधि योजना’ को मिली रफ्तार

द मीडिया टाइम्स डेस्क पटना, 18 मई : पटना नगर निगम ने दूसरी किश्त में जारी किए 30.10 करोड़ रुपये पटना नगर निगम ने ‘एक करोड़ पार्षद निधि योजना’ 3.0…

May 18, 2026
1 min read
‘एक करोड़ पार्षद निधि योजना’ को मिली रफ्तार

Photo: The Media Times / Representative Image

T
The Media Times
The Media Times

द मीडिया टाइम्स डेस्क
पटना, 18 मई : पटना नगर निगम ने दूसरी किश्त में जारी किए 30.10 करोड़ रुपये
पटना नगर निगम ने ‘एक करोड़ पार्षद निधि योजना’ 3.0 के तहत दूसरी किश्त के रूप में 30.10 करोड़ रुपये सभी प्रमंडलों को जारी किए हैं। इससे पहले अप्रैल में 36.66 करोड़ रुपये जारी किए गए थे। लगातार राशि मिलने से शहर में चल रही विकास योजनाओं को तेजी मिली है।
वर्तमान में निगम के छह प्रमंडलों में कुल 911 विकास योजनाओं पर कार्य चल रहा है। इनमें सड़क निर्माण, नाला, जलनिकासी, स्ट्रीट लाइट और गली मरम्मत जैसी बुनियादी सुविधाओं से जुड़ी योजनाएं शामिल हैं। पाटलिपुत्र प्रमंडल में सबसे अधिक 207 योजनाओं पर काम हो रहा है।
नगर निगम की इस योजना के तहत शहर के 75 वार्ड पार्षदों को अपने क्षेत्र में विकास कार्य कराने के लिए प्रतिवर्ष अधिकतम एक करोड़ रुपये तक की राशि उपलब्ध कराई जाती है। परियोजनाओं की प्रगति के अनुसार चरणबद्ध तरीके से भुगतान किया जाता है। निगम का लक्ष्य सभी योजनाओं को समय पर पूरा कर शहरवासियों को बेहतर नागरिक सुविधाएं उपलब्ध कराना है।

RECOMMENDED FOR YOU

पटना-इस्लामपुर स्पेशल ट्रेन को 26 फेरों के लिए बढ़ाया गया, 1 अक्टूबर से 30 नवंबर तक चलेगी; समय और मार्ग जानें
बिहार • Sep 29, 2026

पटना-इस्लामपुर स्पेशल ट्रेन को 26 फेरों के लिए बढ़ाया गया, 1 अक्टूबर से 30 नवंबर तक चलेगी; समय और मार्ग जानें

दुर्गा पूजा, दिवाली और छठ के दौरान यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने पटना-इस्लामपुर-पटना स्पेशल ट्रेन की परिचालन अवधि बढ़ा दी है. फतुहा के रास्ते चलने वाली ट्रेन की कुल 26 फेरे बढ़ाये गये हैं.

The Media Times.Live News Desk
पटना: 4 लाख म्यूटेशन आवेदन खारिज, 17,000 अभी भी लंबित; प्रत्येक उपखंड में मामलों की संख्या जानें
बिहार • Sep 29, 2026

पटना: 4 लाख म्यूटेशन आवेदन खारिज, 17,000 अभी भी लंबित; प्रत्येक उपखंड में मामलों की संख्या जानें

पटना जिले में नामांतरण, जमाबंदी अभिलेखों में सुधार और छूटी हुई जमाबंदी प्रविष्टियों को जोड़ने से संबंधित हजारों मामले लंबित हैं। ऑनलाइन सिस्टम शुरू होने के बाद अब तक लगभग 11 लाख आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिनमें से लगभग 4 लाख खारिज कर दिए गए हैं।

The Media Times.Live News Desk
पटना में विरोध प्रदर्शन के दौरान बवाल, डाकबंगला चौराहे पर तनाव; पुलिस ने किया लाठीचार्ज और वॉटर कैनन का इस्तेमाल
बिहार • Sep 28, 2026

पटना में विरोध प्रदर्शन के दौरान बवाल, डाकबंगला चौराहे पर तनाव; पुलिस ने किया लाठीचार्ज और वॉटर कैनन का इस्तेमाल

पैरामेडिकल और नर्सिंग छात्रों सहित वामपंथी संगठन और छात्र विभिन्न मांगों को लेकर पटना में एकत्र हुए

The Media Times.Live News Desk
Podcast

The Media Times Daily — a 10-minute audio brief.

Hosted by our senior editors, every weekday morning.

Listen now
Video

Explainers, ground reports and long-form documentaries.

Original programming produced by The Media Times.Live studios.

Watch on YouTube