Ad
vv
LIVE
Thu, 20 Aug 2026
--°
Loading...
Bihar

किशनगंज में पांचवां इनकाउंटर, मुठभेड़ में पुलिस ने बाइक चोर गिरोह के सरगना के पैर में मारी गोली, इंस्पेक्टर और दारोगा भी घायल

मीडिया टाइम्स डेस्क पटना, किशनगंज, 21 मई : बिहार में चौथे दिन लगातार पांचवां इनकाउंटर हुआ। ताजा मामला बुधवार की देर रात किशनगंज में पुलिस और अपराधियों के बीच हुई…

May 21, 2026
2 min read
किशनगंज में पांचवां इनकाउंटर, मुठभेड़ में पुलिस ने बाइक चोर गिरोह के सरगना के पैर में मारी गोली, इंस्पेक्टर और दारोगा भी घायल

Photo: The Media Times / Representative Image

T
The Media Times
The Media Times

मीडिया टाइम्स डेस्क
पटना, किशनगंज, 21 मई : बिहार में चौथे दिन लगातार पांचवां इनकाउंटर हुआ। ताजा मामला बुधवार की देर रात किशनगंज में पुलिस और अपराधियों के बीच हुई मुठभेड़ में बाइक चोरी और लूट गिरोह के सरगना पवन कुमार उर्फ चिंटू को गोली लग गई। जवाबी कार्रवाई में घायल अपराधी को गिरफ्तार कर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं मुठभेड़ के दौरान दो पुलिस अधिकारी भी घायल हुए हैं। घटना टाउन थाना क्षेत्र के फरीनगोला रेलवे फाटक स्थित चौहान बस्ती के पास की है।
पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ अपराधी किसी बड़ी वारदात की योजना बना रहे हैं। तकनीकी अनुसंधान और बाइक चोरी की हालिया घटनाओं के आधार पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस को देखते ही आरोपी भागने लगा और फायरिंग शुरू कर दी।
एसपी के अनुसार, आत्मरक्षा में पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की। इस दौरान कुल छह राउंड फायरिंग हुई। अपराधी की ओर से चार राउंड गोली चलाई गई, जबकि पुलिस ने दो राउंड फायरिंग की। पुलिस की एक गोली पवन कुमार के पैर में लगी, जबकि दूसरी मिसफायर हो गई। मुठभेड़ में दो एसआई भी घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
घटना की सूचना मिलते ही डीएम विशाल राज और एसपी मौके पर पहुंचे। एफएसएल टीम को भी जांच के लिए बुलाया गया है। मौके से एक पिस्टल, छह कारतूस और एक बाइक बरामद की गई है।
पुलिस के मुताबिक घायल आरोपी कटिहार जिले के रौतारा का रहने वाला है और अंतरराज्यीय लूट, छिनतई व बाइक चोरी गिरोह से जुड़ा हुआ है। उसके खिलाफ किशनगंज समेत बिहार के कई जिलों में करीब एक दर्जन आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस अब उसके अन्य साथियों की तलाश में छापेमारी कर रही है।

RECOMMENDED FOR YOU

Podcast

The Media Times Daily — a 10-minute audio brief.

Hosted by our senior editors, every weekday morning.

Listen now
Video

Explainers, ground reports and long-form documentaries.

Original programming produced by The Media Times.Live studios.

Watch on YouTube