Ad
vv
LIVE
Thu, 20 Aug 2026
--°
Loading...
Jharkhand

गैंगस्टर अमन साहू के एनकाउंटर के बाद चैनपुर थाना पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज

रांची ; झारखण्ड गैंगस्टर अमन साहू के एनकाउंटर के बाद चैनपुर थाना पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज किया है। यह केस विशेष रूप से एटीएस के इंस्पेक्टर डॉक्टर…

Mar 13, 2025
2 min read
गैंगस्टर अमन साहू के एनकाउंटर के बाद चैनपुर थाना पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज

Photo: The Media Times / Representative Image

T
The Media Times.Live
The Media Times

रांची ; झारखण्ड गैंगस्टर अमन साहू के एनकाउंटर के बाद चैनपुर थाना पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज किया है। यह केस विशेष रूप से एटीएस के इंस्पेक्टर डॉक्टर प्रमोद कुमार सिंह की शिकायत पर दर्ज किया गया है। शिकायत में बताया गया है कि गैंगस्टर अमन साहू और उसके गैंग के सदस्यों ने पुलिस पर फायरिंग और बमबाजी की थी, जिसके कारण एक मुठभेड़ के दौरान अमन साहू की मौत हो गई।

इस मामले में सात अपराधियों पर आरोप लगाए गए हैं, जिनमें अमन साहू के साथ-साथ उसके गैंग के छह-सात अज्ञात सदस्य भी शामिल हैं। इस केस में पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई के बाद यह मामला सीआईडी को सौंपा गया है, और अब सीआईडी टीम मामले की विस्तृत जांच करेगी।

गौरतलब है कि अमन साहू की गैंग झारखंड के कई हिस्सों में सक्रिय थी और इसके खिलाफ पुलिस ने कई बार अभियान चलाए थे। पुलिस के अनुसार, अमन साहू और उसके गैंग ने विभिन्न अपराधों को अंजाम दिया था, जिसमें रंगदारी, लूट, और हत्या जैसे गंभीर मामले शामिल थे।

इस एनकाउंटर के बाद पुलिस ने इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी है और अब सीआईडी जांच करेगी, ताकि इस मामले की पूरी सच्चाई सामने आ सके। अब देखना होगा कि जांच के बाद इस मामले में और कौन-कौन से राज खुलकर सामने आते हैं।

 

RECOMMENDED FOR YOU

कोल्हणात भटक्या कुत्र्यांचा वाढता धोका, कुत्रा चावण्याच्या घटनांमध्ये वाढ झाल्याने चिंता वाढली आहे.
झारखंड • Sep 29, 2026

कोल्हणात भटक्या कुत्र्यांचा वाढता धोका, कुत्रा चावण्याच्या घटनांमध्ये वाढ झाल्याने चिंता वाढली आहे.

जमशेदपूर आणि इतर शहरी आणि निवासी भागात भटक्या कुत्र्यांच्या वाढत्या संख्येमुळे हल्ले आणि कुत्रा चावण्याच्या घटनांबाबत चिंता वाढली आहे.

The Media Times.Live News Desk
कॅनरा बँक दरोडा प्रकरणी चतरा येथे दोन संशयितांना ताब्यात घेतले, जमशेदपूर पोलीस त्यांची चौकशी करत आहेत
झारखंड • Sep 29, 2026

कॅनरा बँक दरोडा प्रकरणी चतरा येथे दोन संशयितांना ताब्यात घेतले, जमशेदपूर पोलीस त्यांची चौकशी करत आहेत

गोलमुरी बँक दरोड्यात चत्र कनेक्शनचा दावा, डिस्नेलँड फेअरमध्ये काम करणाऱ्या चार जणांची चौकशी

The Media Times.Live News Desk
झारखंड आंदोलक संघर्ष मोर्चाने 30 सप्टेंबरला बंद पुकारला आहे
झारखंड • Sep 29, 2026

झारखंड आंदोलक संघर्ष मोर्चाने 30 सप्टेंबरला बंद पुकारला आहे

आंदोलकांच्या मागण्यांकडे दुर्लक्ष केल्याचा आरोप करत, संघटनेने बंदपूर्वी पूर्व सिंगभूममध्ये आपली जनजागरण मोहीम तीव्र केली.

The Media Times.Live News Desk
Podcast

The Media Times Daily — a 10-minute audio brief.

Hosted by our senior editors, every weekday morning.

Listen now
Video

Explainers, ground reports and long-form documentaries.

Original programming produced by The Media Times.Live studios.

Watch on YouTube