द मीडिया टाइम्स
पटना 17 मई! पटना के विद्यापति भवन में अन-एडेड प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन (APSSA) द्वारा आयोजित “APSSA छात्र प्रतिभा सम्मान समारोह 2026” में बिहार के विभिन्न जिलों से आए मेधावी छात्र-छात्राओं, शिक्षकों और शिक्षण संस्थानों को सम्मानित किया गया। समारोह में शिक्षा और प्रतिभा को प्रोत्साहित करने पर विशेष जोर दिया गया।
कार्यक्रम का उद्घाटन पूर्व डीजीपी करुणा सागर ने किया, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में प्रो. के. सी. सिन्हा उपस्थित रहे। समारोह की अध्यक्षता डॉ. अजय कुमार झा ने की और मंच संचालन डॉ. मुकेश कुमार ने किया। इस दौरान नागमणि कुशवाहा, दीपक प्रकाश, आदित्य राज सिंह सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
समारोह में बिहार के लगभग 100 स्कूलों और 250 मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। बिहार बोर्ड, जहानाबाद की नौवीं टॉपर छात्रा मांशी कुमार को विशेष सम्मान प्रदान किया गया। छात्रों और अभिभावकों की उत्साहपूर्ण मौजूदगी से कार्यक्रम प्रेरणादायी बन गया।
वक्ताओं ने कहा कि बिहार के विद्यार्थी मेहनती और प्रतिभाशाली हैं। यदि उन्हें सही मार्गदर्शन और अवसर मिले, तो वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बड़ी उपलब्धियां हासिल कर सकते हैं।

पटना-इस्लामपुर स्पेशल ट्रेन को 26 फेरों के लिए बढ़ाया गया, 1 अक्टूबर से 30 नवंबर तक चलेगी; समय और मार्ग जानें
दुर्गा पूजा, दिवाली और छठ के दौरान यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने पटना-इस्लामपुर-पटना स्पेशल ट्रेन की परिचालन अवधि बढ़ा दी है. फतुहा के रास्ते चलने वाली ट्रेन की कुल 26 फेरे बढ़ाये गये हैं.



