Ad
vv
LIVE
Thu, 20 Aug 2026
--°
Loading...
India

जम्मू-कश्मीर चुनाव: 26 सीटों पर वोटिंग आज, मैदान में अलगाववादी

द मिडिया टाइम्स डेस्क  जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के तहत दूसरे चरण में 26 सीटों के लिए आज (25 सितंबर) वोटिंग होगी. इस दौरान करीब 25 लाख मतदाता 239 उम्मीदवारों के…

Sep 25, 2024
4 min read
जम्मू-कश्मीर चुनाव: 26 सीटों पर वोटिंग आज, मैदान में अलगाववादी

Photo: The Media Times / Representative Image

T
The Media Times.Live
The Media Times

द मिडिया टाइम्स डेस्क 

जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के तहत दूसरे चरण में 26 सीटों के लिए आज (25 सितंबर) वोटिंग होगी. इस दौरान करीब 25 लाख मतदाता 239 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे इनमें पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला, जम्मू-कश्मीर कांग्रेस कमेटी (जेकेपीसीसी) के अध्यक्ष तारिक हामिद कर्रा और भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के वरिष्ठ नेता रवींद्र रैना प्रमुख हैं.

26 सीटें छह जिलों के अंतर्गत आती हैं. इनमें से तीन जिले कश्मीर संभाग के अंतर्गत हैं जबकि इतने ही जिले जम्मू संभाग के हैं. एक अधिकारी ने बताया, ‘‘सुचारु और निर्बाध चुनाव कराने के वास्ते निर्वाचन आयोग ने इस चरण में 3,502 मतदान केंद्र बनाए हैं. इनमें से 1,056 शहरी क्षेत्र में जबकि 2,446 मतदान केंद्र ग्रामीण इलाकों में स्थापित किए गए हैं.’’

विस्थापित कश्मीरी पंडितों के लिए खास इंतजाम

अधिकारियों ने कहा कि दूसरे चरण के लिए मतदान भय मुक्त माहौल में सुनिश्चित करने के लिए प्रत्येक मतदान केंद्र के आसपास एक बहु-स्तरीय सुरक्षा घेरा लगाया गया है.

देशभर के 15,500 से अधिक विस्थापित कश्मीरी पंडित मतदाता जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में 24 मतदान केंद्रों पर वोट डालने के पात्र हैं. विस्थापित कश्मीरी पंडित मध्य कश्मीर के श्रीनगर, बडगाम और गंदेरबल जिलों के 15 क्षेत्रों में अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे.राहत एवं पुनर्वास आयुक्त अरविंद करवानी ने न्यूज़ एजेंसी पीटीआई-भाषा को बताया कि 15,500 से अधिक कश्मीरी प्रवासी मतदाता दूसरे चरण के चुनाव के लिए जम्मू, उधमपुर और दिल्ली में स्थापित 24 विशेष मतदान केंद्रों पर अपने वोट डालने के पात्र हैं.

क्या है खास?

अधिकारियों ने बताया कि निर्वाचन आयोग की पारदर्शिता सुनिश्चित करने की कोशिश के तहत सभी मतदान केंद्रों पर वेबकास्टिंग की सुविधा होगी. एक अधिकारी ने बताया, ‘‘मतदाताओं की हिस्सेदारी बढ़ाने के लिए, दूसरे चरण के लिए 157 विशेष मतदान केंद्र स्थापित किए गए हैं. इनमें 26 ‘पिंक मतदान केंद्र’ हैं जो पूरी तरह से महिला कर्मियों द्वारा प्रबंधित होंगे, 26 मतदान केंद्र विशेष रूप से दिव्यांगों द्वारा संचालित, 26 मतदान केंद्र युवाओं द्वारा संचालित, 31 सीमा मतदान केंद्र, 26 हरित मतदान केंद्र और 22 अद्वितीय मतदान केंद्र हैं.’’ उन्होंने बताया कि मतदान सुबह सात बजे शुरू होकर शाम छह बजे तक जारी रहेगा.

कौन-कौन प्रमुख उम्मीदवार?

दूसरे चरण में जिन प्रमुख उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला मतदाता करेंगे उनमें नेशनल कांफ्रेंस के उपाध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला, जम्मू-कश्मीर कांग्रेस कमेटी (जेकेपीसीसी) के अध्यक्ष तारिक हामिद कर्रा और भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के वरिष्ठ नेता रवींद्र रैना शामिल हैं. अब्दुल्ला गांदेरबल और बडगाम दो सीट से चुनाव लड़ रहे हैं, जबकि कर्रा सेंट्रल शाल्टेंग से अपनी किस्मत आजमा रहे हैं. रैना राजौरी जिले के नौशेरा का प्रतिनिधित्व फिर से हासिल करने की कोशिश कर रहे हैं जहां से वह 2014 में विजयी हुए थे.

अलगाववादी नेता सर्जन अहमद वागे पर नजर

दूसरे चरण में जेल में बंद अलगाववादी नेता सर्जन अहमद वागे उर्फ बरकती पर भी नजर रहेगी जो इंजीनियर रशीद द्वारा लोकसभा में दर्ज की गई जीत की परिपाटी को दोहराने की उम्मीद कर रहे हैं. रशीद ने नेशनल कांफ्रेस उम्मीदवार को हराया था. बरकती दो सीट बीरवाह और गांदेरबल से चुनाव लड़ रहे हैं. रशीद इंजीनियर के नाम से चर्चित शेख अब्दुल रशीद ने इस साल की शुरुआत में तिहाड़ जेल से रहते हुए बारमूला सीट से संसदीय चुनाव लड़ा था और अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी नेशनल कांफ्रेंस नेता उमर अब्दुल्ला को दो लाख से अधिक मतों से हराया था.

इस चरण में और जिन प्रमुख उम्मीदवारों की किस्मत दांव पर है,उनमें अपनी पार्टी के अध्यक्ष अल्ताफ बुखारी (चन्नापोरा), पूर्व मंत्री अली मोहम्मद सागर (खानयार), अब्दुल रहीम राथर (चरार-ए-शरीफ), चौधरी जुल्फिकार अली (बुधल) और सैयद मुश्ताक बुखारी (सूरनकोट) शामिल हैं. चौधरी जुल्फिकार अली और सैयद मुश्ताक बुखारी इस बार बीजेपी के टिकट पर किस्मत आजमा रहे हैं.

पहले चरण में कितना मतदान?

जम्मू-कश्मीर विधानसभा के लिए 18 सितंबर को हुए पहले चरण के मतदान के दौरान 61.38 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था. केंद्र शासित प्रदेश में तीसरे और अंतिम चरण का मतदान एक अक्टूबर को होगा. मतों की गिनती आठ अक्टूबर को होगी

RECOMMENDED FOR YOU

सीईसी ज्ञानेश कुमार यांच्या राजीनाम्याच्या मागणीसाठी इंदूरमध्ये काँग्रेसचा निदर्शने, पोलिसांशी झटापट
भारत • Sep 30, 2026

सीईसी ज्ञानेश कुमार यांच्या राजीनाम्याच्या मागणीसाठी इंदूरमध्ये काँग्रेसचा निदर्शने, पोलिसांशी झटापट

हरसिद्धी चौकातून जिल्हाधिकारी कार्यालयाकडे पायी मोर्चा, बॅरिकेडिंग अडवून कामगारांचा निषेध

The Media Times.Live News Desk
‘प्रत्येक शिखरावर तिरंगा’ मिशन: तेलंगणाच्या तरुणांनी नागालँडचे सर्वोच्च शिखर जिंकले
भारत • Sep 29, 2026

‘प्रत्येक शिखरावर तिरंगा’ मिशन: तेलंगणाच्या तरुणांनी नागालँडचे सर्वोच्च शिखर जिंकले

भूक्य यशवंतने 3,841 मीटर उंच सरामती पर्वतावर तिरंगा फडकावला आणि आतापर्यंत 11 राज्यांतील सर्वोच्च शिखरांवर राष्ट्रध्वज नेला.

The Media Times.Live News Desk
उत्तरकाशीत अडकलेल्या १६ गिर्यारोहकांना हेलिकॉप्टरने सुखरूप बाहेर काढले, हवामान साफ ​​झाल्यानंतर बचावकार्य पुन्हा सुरू
भारत • Sep 29, 2026

उत्तरकाशीत अडकलेल्या १६ गिर्यारोहकांना हेलिकॉप्टरने सुखरूप बाहेर काढले, हवामान साफ ​​झाल्यानंतर बचावकार्य पुन्हा सुरू

हवामानात सुधारणा झाल्यानंतर, उच्च हिमालयीन भागात बचाव कार्य पुन्हा सुरू करण्यात आले आणि आणखी 16 गिर्यारोहक आणि पोर्टर्सना सुरक्षितपणे बाहेर काढण्यात आले.

The Media Times.Live News Desk
Podcast

The Media Times Daily — a 10-minute audio brief.

Hosted by our senior editors, every weekday morning.

Listen now
Video

Explainers, ground reports and long-form documentaries.

Original programming produced by The Media Times.Live studios.

Watch on YouTube