बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र को लेकर राहत भरी खबर सामने आई है। सनी देओल की टीम ने पुष्टि की है कि धर्मेंद्र को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है और अब उनकी तबीयत पहले से बेहतर है।
जानकारी के मुताबिक, धर्मेंद्र को कुछ दिन पहले स्वास्थ्य कारणों से मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इलाज के बाद उनकी हालत में सुधार हुआ, जिसके बाद डॉक्टरों ने उन्हें घर जाने की अनुमति दे दी।
सनी देओल की टीम ने बताया कि “धर्मेंद्र जी अब बिल्कुल ठीक हैं और घर पर आराम कर रहे हैं। फैन्स की दुआओं और शुभकामनाओं के लिए परिवार आभारी है।”
धर्मेंद्र के अस्पताल में भर्ती होने की खबर के बाद सोशल मीडिया पर उनके प्रशंसकों ने चिंता जताई थी, लेकिन अब उनके स्वस्थ होने की पुष्टि के बाद सबने राहत की सांस ली है



