Ad
vv
LIVE
Thu, 20 Aug 2026
--°
Loading...
Jharkhand

जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सहकारिता विकास समिति एवं संयुक्त कार्य समिति की बैठक, उप विकास आयुक्त समेत विभागीय पदाधिकारी हुए शामिल

द मीडिया टाइम्स डेस्क – झारखंड  समाहरणालय सभागार, जमशेदपुर में जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त श्री अनन्य मित्तल की अध्यक्षता में जिला सहकारिता विकास समिति और संयुक्त कार्य समिति की बैठक…

Feb 26, 2025
2 min read
जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सहकारिता विकास समिति एवं संयुक्त कार्य समिति की बैठक, उप विकास आयुक्त समेत विभागीय पदाधिकारी हुए शामिल

Photo: The Media Times / Representative Image

T
The Media Times.Live
The Media Times

द मीडिया टाइम्स डेस्क – झारखंड 

समाहरणालय सभागार, जमशेदपुर में जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त श्री अनन्य मित्तल की अध्यक्षता में जिला सहकारिता विकास समिति और संयुक्त कार्य समिति की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में उप विकास आयुक्त श्री अनिकेत सचान समेत अन्य विभागीय पदाधिकारी और समिति के सदस्य शामिल हुए। बैठक में ‘सहकार से समृद्धि’ के सिद्धांत को जिला स्तर पर लागू करने के लिए कार्य योजना पर चर्चा की गई।

बैठक में सहकारिता के क्षेत्र में सुधार और विस्तार के लिए योजनाओं पर विचार किया गया। जिला दण्डाधिकारी ने लैंपस (लघु सहकारी कृषि सेवा समितियां) के कम्प्यूटरीकरण की प्रगति की समीक्षा की और 52 लैंपसों में से 45 को सीएससी आईडी उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। इसके साथ ही 24 लैंपसों को उर्वरक लाइसेंस देने पर भी चर्चा की। उन्होंने कहा कि उर्वरक लाइसेंस प्राप्त लैंपस को प्रधानमंत्री किसान समृद्धि केन्द्र के रूप में विकसित किया जाए, जिससे किसानों को लाभ मिले।

इसके अतिरिक्त, सहकारी योजनाओं को ग्रामीण क्षेत्रों में अधिक प्रभावी बनाने के लिए मछलीपालन और पशुपालन को बढ़ावा देने की दिशा में कदम उठाए गए हैं। जिला दण्डाधिकारी ने बताया कि सहकारी समितियों के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में स्वरोजगार के नए अवसर उत्पन्न होंगे, जिससे समुदाय को लाभ होगा। उन्होंने मत्स्य विभाग को फिशरिज कॉपरेटिव के लिए प्रस्ताव बढ़ाने का निर्देश दिया।

बैठक में इस वर्ष के अंत तक 20 नए दुग्ध उत्पादक समितियों और 24 मत्स्यजीवी सहयोग समितियों के गठन का लक्ष्य रखा गया। इसके अलावा, 2023-24 वित्तीय वर्ष में 500 एम.टी गोदाम निर्माण के लिए 7 लैंपसों का कार्य सतत रूप से निगरानी में रखने का निर्णय लिया गया।

RECOMMENDED FOR YOU

कोल्हान में आवारा कुत्तों का बढ़ रहा खतरा, कुत्तों के काटने के मामले बढ़ने से बढ़ी चिंता
झारखंड • Sep 29, 2026

कोल्हान में आवारा कुत्तों का बढ़ रहा खतरा, कुत्तों के काटने के मामले बढ़ने से बढ़ी चिंता

जमशेदपुर और अन्य शहरी और आवासीय क्षेत्रों में आवारा कुत्तों की बढ़ती संख्या ने हमलों और कुत्ते के काटने की घटनाओं पर चिंता बढ़ा दी है

The Media Times.Live News Desk
केनरा बैंक डकैती मामले में चतरा से दो संदिग्धों को हिरासत में लिया गया, जमशेदपुर पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है
झारखंड • Sep 29, 2026

केनरा बैंक डकैती मामले में चतरा से दो संदिग्धों को हिरासत में लिया गया, जमशेदपुर पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है

गोलमुरी बैंक डकैती में चतरा कनेक्शन का दावा, डिज्नीलैंड मेले में काम करने वाले चार लोगों से पूछताछ

The Media Times.Live News Desk
झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा ने 30 सितंबर को बंद का आह्वान किया है
झारखंड • Sep 29, 2026

झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा ने 30 सितंबर को बंद का आह्वान किया है

आंदोलनकारियों की मांगों को नजरअंदाज करने का आरोप लगाते हुए संगठन ने बंद से पहले पूर्वी सिंहभूम में अपना जन संपर्क अभियान तेज कर दिया है.

The Media Times.Live News Desk
Podcast

The Media Times Daily — a 10-minute audio brief.

Hosted by our senior editors, every weekday morning.

Listen now
Video

Explainers, ground reports and long-form documentaries.

Original programming produced by The Media Times.Live studios.

Watch on YouTube