Ad
vv
LIVE
Thu, 20 Aug 2026
--°
Loading...
Crime

झारखंड के सबसे बड़े अस्पताल रिम्स के डाक्टर की मौत, पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही उठेगा पर्दा

द मीडिया टाइम्स डेस्क, 30 मई   JHARKHAND DOCTOR DEAD : झारखंड के सबसे बड़े अस्पताल रिम्स के 32 वर्षीय डॉक्टर सानू सनल बरवार अपने ही घर में मृत पाये…

May 30, 2026
2 min read
झारखंड के सबसे बड़े अस्पताल रिम्स के डाक्टर की मौत, पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही उठेगा पर्दा

Photo: The Media Times / Representative Image

T
The Media Times
The Media Times

द मीडिया टाइम्स डेस्क, 30 मई

 

JHARKHAND DOCTOR DEAD : झारखंड के सबसे बड़े अस्पताल रिम्स के 32 वर्षीय डॉक्टर सानू सनल बरवार अपने ही घर में मृत पाये गये । डॉ. सानू की मौत कैसे हुई इसके लिए रांची के रिम्स में उनका पोस्टमार्टम करवाया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही इस घटना का खुलासा हो पायेगा। अभी इस घटना को लेकर लोग तरह-तरह की चर्चा कर रहे हैं।

जानकारी के अनुसार डॉ. सानू सनल बरवार रिम्स के सर्जरी विभाग के पोस्ट ग्रेजुएट प्रथम वर्ष के छात्र थे और रांची के नगड़ी के निवासी थे। सानू के मित्रों ने बताया कि शनिवार की सुबह में यह सूचना मिली कि वह सोकर उठे ही नहीं हैं। इसके बाद उन्हें आनन-फानन में घर से नजदीक एक अस्पताल में ले जाया गया, जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। रिम्स के पीआरओ ने बताया कि डॉ. सनल सानू बरवार रिम्स के सर्जरी पीजी 2014 बैच के छात्र थे। वे बेडो CHC के चिकित्सा पदाधिकारी थे और उच्च शिक्षा के लिए अवकाश पर थे। रांची के सदर डीएसपी संजीव बेसरा ने बताया कि डॉक्टर सनल सानू बरवार अपने ही घर में मृत पाए गए थे। डॉक्टरों की देखरेख में शव पोस्टमार्टम करवाया गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मामले में कुछ कहा जा सकता है।

RECOMMENDED FOR YOU

हिंदू कॉलेज के छात्र के कथित उत्पीड़न पर डीयू के तीन छात्र निलंबित
अपराध • Sep 28, 2026

हिंदू कॉलेज के छात्र के कथित उत्पीड़न पर डीयू के तीन छात्र निलंबित

लॉ सेंटर-II में एलएलबी की पढ़ाई कर रहे तीन छात्रों को दिल्ली पुलिस द्वारा दर्ज की गई एफआईआर के बाद तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया

The Media Times.Live News Desk
गोवा बीजेपी विधायक के बेटे पर सड़क विवाद के दौरान वकील को गाली देने और धमकी देने का आरोप
अपराध • Sep 27, 2026

गोवा बीजेपी विधायक के बेटे पर सड़क विवाद के दौरान वकील को गाली देने और धमकी देने का आरोप

एक 70 वर्षीय वकील ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है कि विधायक के बेटे ने सड़क संबंधी विवाद के दौरान अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया और धमकियां दीं।

The Media Times.Live News Desk
22 वर्षीय निमिष ठाकुरिया गुवाहाटी होमस्टे में मृत पाए गए, दोस्त आसिफ अली गिरफ्तार
अपराध • Sep 26, 2026

22 वर्षीय निमिष ठाकुरिया गुवाहाटी होमस्टे में मृत पाए गए, दोस्त आसिफ अली गिरफ्तार

पुलिस को हत्या का संदेह है क्योंकि विश्वविद्यालय की एक छात्रा उस कमरे में मृत पाई गई जहां वह गिरफ्तार व्यक्ति के साथ रह रही थी

The Media Times.Live News Desk
Podcast

The Media Times Daily — a 10-minute audio brief.

Hosted by our senior editors, every weekday morning.

Listen now
Video

Explainers, ground reports and long-form documentaries.

Original programming produced by The Media Times.Live studios.

Watch on YouTube