Ad
vv
LIVE
Thu, 20 Aug 2026
--°
Loading...
Bihar

दानापुर स्टेशन के सामने पसरी गंदगी, जिम्मेदारों की चुप्पी से फूट रहा लोगों का गुस्सा

द मीडिया टाइम्स डेस्क पटना, 17 मई : दानापुर रेलवे स्टेशन के मुख्य द्वार के सामने गंदगी का ऐसा साम्राज्य पसरा हुआ है, मानो सफाई व्यवस्था ने यहां पूरी तरह…

May 17, 2026
2 min read
दानापुर स्टेशन के सामने पसरी गंदगी, जिम्मेदारों की चुप्पी से फूट रहा लोगों का गुस्सा

Photo: The Media Times / Representative Image

T
The Media Times
The Media Times

द मीडिया टाइम्स डेस्क
पटना, 17 मई : दानापुर रेलवे स्टेशन के मुख्य द्वार के सामने गंदगी का ऐसा साम्राज्य पसरा हुआ है, मानो सफाई व्यवस्था ने यहां पूरी तरह दम तोड़ दिया हो। स्टेशन के बाहर सड़क किनारे कचरे का अंबार, बजबजाती नालियां, सड़कों पर फैला गंदा पानी और उठती दुर्गंध यात्रियों का स्वागत कर रही है। हजारों लोगों की आवाजाही वाले इस महत्वपूर्ण रेलवे स्टेशन की बदहाल तस्वीर प्रशासनिक लापरवाही की पोल खोल रही है।
दानापुर स्टेशन को रेलवे का अहम जंक्शन माना जाता है, लेकिन स्टेशन के बाहर का नजारा किसी कूड़ा घर से कम नहीं दिखता। जगह-जगह सड़े हुए कचरे के ढेर पड़े हैं, जिन पर आवारा जानवर मंडराते रहते हैं। नालियों की सफाई नहीं होने से गंदा पानी सड़क पर बह रहा है, जिससे राहगीरों और यात्रियों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। सबसे बड़ी चिंता यह है कि इस गंदगी के बीच संक्रामक बीमारियों का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है। दुकानदारों और यात्रियों का आरोप है कि सफाई के नाम पर केवल खानापूर्ति की जाती है। नियमित कचरा उठाव नहीं होने के कारण पूरे इलाके में बदबू फैली रहती है। शाम होते ही मच्छरों का आतंक बढ़ जाता है, जिससे लोगों का वहां खड़ा होना तक मुश्किल हो जाता है। कई बार शिकायत करने के बावजूद रेलवे प्रशासन और नगर परिषद के अधिकारी आंख मूंदे बैठे हैं।
यात्रियों ने नाराजगी जताते हुए कहा कि जब देश के रेलवे स्टेशनों को आधुनिक और स्वच्छ बनाने के दावे किए जा रहे हैं, तब दानापुर स्टेशन के बाहर की यह भयावह स्थिति सरकारी दावों की हकीकत बयां कर रही है। रोजाना हजारों यात्री यहां से गुजरते हैं, लेकिन उनकी सुविधा और स्वास्थ्य की चिंता किसी को नहीं है।
स्थानीय लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द सफाई व्यवस्था दुरुस्त नहीं की गई तो आंदोलन किया जाएगा। लोगों ने रेलवे प्रशासन, नगर परिषद और जिला प्रशासन से तत्काल विशेष सफाई अभियान चलाने, नालियों की सफाई कराने और नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने की मांग की है, ताकि दानापुर स्टेशन के बाहर फैली इस गंदगी से लोगों को राहत मिल सके।
स्टेशन सुपरिटेंडेट मिथलेश कुमार ने कहा कि स्टेशन के सामने जो गदंगी पसरी है, उसे जल्द ही हटाने की प्रक्रिया शुरु कर दी जाएगी। यात्रियों को होने वाली परेशानी को दुर किया जाएगा। मामला संज्ञान में है। फौरन कार्रवाई होगी।

RECOMMENDED FOR YOU

पटना-इस्लामपुर स्पेशल ट्रेन को 26 फेरों के लिए बढ़ाया गया, 1 अक्टूबर से 30 नवंबर तक चलेगी; समय और मार्ग जानें
बिहार • Sep 29, 2026

पटना-इस्लामपुर स्पेशल ट्रेन को 26 फेरों के लिए बढ़ाया गया, 1 अक्टूबर से 30 नवंबर तक चलेगी; समय और मार्ग जानें

दुर्गा पूजा, दिवाली और छठ के दौरान यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने पटना-इस्लामपुर-पटना स्पेशल ट्रेन की परिचालन अवधि बढ़ा दी है. फतुहा के रास्ते चलने वाली ट्रेन की कुल 26 फेरे बढ़ाये गये हैं.

The Media Times.Live News Desk
पटना: 4 लाख म्यूटेशन आवेदन खारिज, 17,000 अभी भी लंबित; प्रत्येक उपखंड में मामलों की संख्या जानें
बिहार • Sep 29, 2026

पटना: 4 लाख म्यूटेशन आवेदन खारिज, 17,000 अभी भी लंबित; प्रत्येक उपखंड में मामलों की संख्या जानें

पटना जिले में नामांतरण, जमाबंदी अभिलेखों में सुधार और छूटी हुई जमाबंदी प्रविष्टियों को जोड़ने से संबंधित हजारों मामले लंबित हैं। ऑनलाइन सिस्टम शुरू होने के बाद अब तक लगभग 11 लाख आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिनमें से लगभग 4 लाख खारिज कर दिए गए हैं।

The Media Times.Live News Desk
पटना में विरोध प्रदर्शन के दौरान बवाल, डाकबंगला चौराहे पर तनाव; पुलिस ने किया लाठीचार्ज और वॉटर कैनन का इस्तेमाल
बिहार • Sep 28, 2026

पटना में विरोध प्रदर्शन के दौरान बवाल, डाकबंगला चौराहे पर तनाव; पुलिस ने किया लाठीचार्ज और वॉटर कैनन का इस्तेमाल

पैरामेडिकल और नर्सिंग छात्रों सहित वामपंथी संगठन और छात्र विभिन्न मांगों को लेकर पटना में एकत्र हुए

The Media Times.Live News Desk
Podcast

The Media Times Daily — a 10-minute audio brief.

Hosted by our senior editors, every weekday morning.

Listen now
Video

Explainers, ground reports and long-form documentaries.

Original programming produced by The Media Times.Live studios.

Watch on YouTube