Ad
vv
LIVE
Thu, 20 Aug 2026
--°
Loading...
Maharashtra

दिवाली पर जबरदस्त जश्न की तैयारी में जुटे मुंबई के लोगों को मायूसी

द मिडिया टाईम्स डेस्क  दिवाली पर जबरदस्त जश्न की तैयारी में जुटे मुंबई के लोगों को मायूसी हो सकती है. दरअसल, मुंबई में आसमान में लालटेन उड़ाने पर बैन लगा…

Oct 23, 2024
2 min read
दिवाली पर जबरदस्त जश्न की तैयारी में जुटे मुंबई के लोगों को मायूसी

Photo: The Media Times / Representative Image

T
The Media Times.Live
The Media Times

द मिडिया टाईम्स डेस्क 

दिवाली पर जबरदस्त जश्न की तैयारी में जुटे मुंबई के लोगों को मायूसी हो सकती है. दरअसल, मुंबई में आसमान में लालटेन उड़ाने पर बैन लगा दिया गया है. साथ ही इसकी बिक्री पर भी प्रतिबंध रहेगा. सुरक्षा कारणों के तरह पुलिस ने ये फैसला लिया है. 21 नवंबर तक ये प्रतिबंध रहेगा. यानी एक महीने तक मुंबई में न तो इसे बेचा जाएगा और न ही उड़ाया जाएगा. पिछले साल भी मुंबई पुलिस ने ये घोषणा की थी.

पुलिस ने इसको लेकर आदेश जारी कर दिए हैं. भारतीय नागरिक सुरक्षा संहित की धारा 163 के तहत ये फैसला लिया गया है. आदेश के अनुसार, असामाजिक तत्वों की गतिविधियों को रोकने के लिए जनता की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए स्काई लालटेन को बेचने, स्टोर करने और उड़ाने पर प्रतिबंध है.

आदेश का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ केस

आदेश में कहा गया है कि स्काई लालटेन पब्लिक प्रोपर्टी और लोगों की सुरक्षा के लिए खतरा साबित हो सकता है. जो लोग आदेश का उल्लंघन करेंगे उनके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता के सेक्सन 223 के तहत मामला दर्ज किया जाएगा.

2015 में एक बिल्डिंग में लग गई थी आग

जनवरी 2015 में मलाड पूर्व में एक 36 मंजिला निर्माणाधीन बिल्डिंग में आकाश में उड़ने वाले लालटेन की वजह से कथित तौर पर आग लग गई थी. इसके बाद तत्कालीन मुंबई अग्निशमन प्रमुख पी राहंगडाले ने पुलिस से ऐसे लालटने पर बैन लगाने का अनुरोध किया था.

RECOMMENDED FOR YOU

"हम अधिकारी बनना चाहते हैं, बस हमें एक शिक्षक दे दो..." छोटी लड़कियों का वीडियो उनकी मांग को पूरा करता है

"हम अधिकारी बनना चाहते हैं, बस हमें एक शिक्षक दे दो..." छोटी लड़कियों का वीडियो उनकी मांग को पूरा करता है

बीड के हिवरपहाड़ी स्कूल के छात्रों ने शिक्षकों की कमी के कारण एक बोतल को माइक्रोफोन के रूप में उपयोग करके एक वीडियो बनाया था और एक शिक्षक की अपील की थी।

The Media Times.Live News Desk
मुंबईकरों के लिए राहत? प्रस्तावित जल कटौती रद्द हो सकती है, मेयर ने दिया अपडेट

मुंबईकरों के लिए राहत? प्रस्तावित जल कटौती रद्द हो सकती है, मेयर ने दिया अपडेट

मुंबई की मेयर रितु तावड़े ने संकेत दिया है कि प्रस्तावित जल आपूर्ति कटौती रद्द की जा सकती है, अंतिम आधिकारिक घोषणा अभी भी प्रतीक्षित है

The Media Times.Live News Desk
मनोज जारांगे पाटिल का बड़ा दावा, कहा- 'जिसे मैंने दोस्त माना वह दुश्मन निकला'

मनोज जारांगे पाटिल का बड़ा दावा, कहा- 'जिसे मैंने दोस्त माना वह दुश्मन निकला'

मराठा आरक्षण आंदोलन के नेता का दावा है कि उन्हें राजनीतिक और सामाजिक रूप से अलग-थलग करने का प्रयास किया जा रहा है, लेकिन उन्होंने उस व्यक्ति का नाम नहीं बताया जिसका वह जिक्र कर रहे हैं।

The Media Times.Live News Desk
Podcast

The Media Times Daily — a 10-minute audio brief.

Hosted by our senior editors, every weekday morning.

Listen now
Video

Explainers, ground reports and long-form documentaries.

Original programming produced by The Media Times.Live studios.

Watch on YouTube