Ad
vv
LIVE
Thu, 20 Aug 2026
--°
Loading...
Jharkhand

दुमका में नकली पनीर पर खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, 100 किलो केमिकलयुक्त पनीर जब्त

दुमका, 18 जुलाई: उपराजधानी दुमका में खाद्य सुरक्षा विभाग ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए 100 किलो नकली पनीर जब्त किया है। यह पनीर बिहार से बस के जरिए दुमका…

Jul 18, 2025
2 min read
दुमका में नकली पनीर पर खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, 100 किलो केमिकलयुक्त पनीर जब्त

Photo: The Media Times / Representative Image

T
The Media Times.Live
The Media Times

दुमका, 18 जुलाई: उपराजधानी दुमका में खाद्य सुरक्षा विभाग ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए 100 किलो नकली पनीर जब्त किया है। यह पनीर बिहार से बस के जरिए दुमका बस स्टैंड लाया गया था, जिसे गुप्त सूचना के आधार पर पकड़ा गया।

फूड सेफ्टी पदाधिकारी अमित कुमार राम ने बताया कि यह नकली पनीर केमिकल युक्त था और श्रावणी मेले के दौरान इसकी खपत की आशंका को देखते हुए त्वरित कार्रवाई की गई। उन्होंने कहा, “हमें जैसे ही नकली पनीर की सूचना मिली, हमने तत्काल टीम के साथ छापा मारा और पूरी मात्रा को जब्त कर नष्ट कर दिया।”

श्रावणी मेला एक धार्मिक आयोजन है, जहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु आते हैं। ऐसे में मिलावटी खाद्य पदार्थों का खतरा बढ़ जाता है। नकली पनीर, पेड़ा और आइसक्रीम जैसे पदार्थों की खपत बढ़ने की संभावना को देखते हुए विभाग ने अपनी जांच और छापेमारी तेज कर दी है।

अमित कुमार राम ने जनता से अपील की कि वे बाजार से खाद्य सामग्री खरीदते समय पैकेजिंग, लेबल और गुणवत्ता की जांच जरूर करें। अगर किसी को भी किसी खाद्य पदार्थ पर शक हो, तो तुरंत खाद्य सुरक्षा विभाग को सूचित करें।

विभाग की इस सख्त कार्रवाई से मिलावटखोरों में हड़कंप मच गया है। हालांकि नकली खाद्य सामग्री के कारोबार पर पूरी तरह अंकुश लगाना अब भी एक बड़ी चुनौती बना हुआ है।

फूड सेफ्टी विभाग ने भरोसा दिलाया है कि आने वाले दिनों में भी इसी तरह की छापेमारी जारी रहेगी, ताकि जनता को सुरक्षित, स्वच्छ और शुद्ध खाद्य पदार्थ मिल सकें।

RECOMMENDED FOR YOU

कोल्हणात भटक्या कुत्र्यांचा वाढता धोका, कुत्रा चावण्याच्या घटनांमध्ये वाढ झाल्याने चिंता वाढली आहे.
झारखंड • Sep 29, 2026

कोल्हणात भटक्या कुत्र्यांचा वाढता धोका, कुत्रा चावण्याच्या घटनांमध्ये वाढ झाल्याने चिंता वाढली आहे.

जमशेदपूर आणि इतर शहरी आणि निवासी भागात भटक्या कुत्र्यांच्या वाढत्या संख्येमुळे हल्ले आणि कुत्रा चावण्याच्या घटनांबाबत चिंता वाढली आहे.

The Media Times.Live News Desk
कॅनरा बँक दरोडा प्रकरणी चतरा येथे दोन संशयितांना ताब्यात घेतले, जमशेदपूर पोलीस त्यांची चौकशी करत आहेत
झारखंड • Sep 29, 2026

कॅनरा बँक दरोडा प्रकरणी चतरा येथे दोन संशयितांना ताब्यात घेतले, जमशेदपूर पोलीस त्यांची चौकशी करत आहेत

गोलमुरी बँक दरोड्यात चत्र कनेक्शनचा दावा, डिस्नेलँड फेअरमध्ये काम करणाऱ्या चार जणांची चौकशी

The Media Times.Live News Desk
झारखंड आंदोलक संघर्ष मोर्चाने 30 सप्टेंबरला बंद पुकारला आहे
झारखंड • Sep 29, 2026

झारखंड आंदोलक संघर्ष मोर्चाने 30 सप्टेंबरला बंद पुकारला आहे

आंदोलकांच्या मागण्यांकडे दुर्लक्ष केल्याचा आरोप करत, संघटनेने बंदपूर्वी पूर्व सिंगभूममध्ये आपली जनजागरण मोहीम तीव्र केली.

The Media Times.Live News Desk
Podcast

The Media Times Daily — a 10-minute audio brief.

Hosted by our senior editors, every weekday morning.

Listen now
Video

Explainers, ground reports and long-form documentaries.

Original programming produced by The Media Times.Live studios.

Watch on YouTube