बॉलीवुड अभिनेत्री और भाजपा सांसद कंगना रनौत ने स्टैंड-अप कॉमेडियन कुणाल कामरा द्वारा महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे पर की गई टिप्पणी की कड़ी आलोचना की है। कंगना ने कहा कि कॉमेडी के नाम पर किसी की इज्जत उछालना और उनके काम को नजरअंदाज करना गलत है। उन्होंने सवाल किया कि “ये लोग कौन हैं, जिन्होंने खुद की जिंदगी में कुछ नहीं किया?” कंगना ने यह भी उल्लेख किया कि एकनाथ शिंदे ने कभी रिक्शा चलाया था और आज अपने दम पर आगे बढ़े हैं।
कंगना ने आगे कहा कि कॉमेडी के नाम पर गाली-गलौज करना, हमारे ग्रंथों और लोगों का मजाक उड़ाना गलत है। उन्होंने समाज में बढ़ती इस प्रवृत्ति पर चिंता जताई और कहा कि “दो मिनट की फेम के लिए ये क्या कर रहे हैं, हमें इस बारे में सोचना चाहिए।”



