Ad
vv
LIVE
Thu, 20 Aug 2026
--°
Loading...
Bihar

पटना में अहले सुबह एनकाउंटर, 27 लाख लूटकांड के सरगना को पुलिस ने गोली मारी, बैंक लूट, हत्या समेत कई मामले…

द मीडिया टाइम्स डेस्क पटना, 27 मई : बिहार में ऑपरेशन लंगड़ा जारी है। बुधवार की सुबह करीब 4 बजे राजधानी पटना के मसौढ़ी थाना क्षेत्र के चरमा गांव में…

May 27, 2026
2 min read
पटना में अहले सुबह एनकाउंटर, 27 लाख लूटकांड के सरगना को पुलिस ने गोली मारी, बैंक लूट, हत्या समेत कई मामले…

Photo: The Media Times / Representative Image

T
The Media Times
The Media Times

द मीडिया टाइम्स डेस्क

पटना, 27 मई : बिहार में ऑपरेशन लंगड़ा जारी है। बुधवार की सुबह करीब 4 बजे राजधानी पटना के मसौढ़ी थाना क्षेत्र के चरमा गांव में पुलिस ने अपराधियों का एनकाउंटर किया। जिसमें पटना के गोपालपुर में हुए 27 लाख कैश लूटकांड का मुख्य सरगना अजय पासवान के पैर में गोली लगी। मौके से पिस्टल, देसी कट्टा और एक बाइक बरामद की है। इसके साथ पुलिस ने एक और अपराधी औरंगाबाद के अजय यादव को गिरफ्तार किया है, जिसके खिलाफ 20 आपराधिक मामले दर्ज हैं।

पुलिस की ओर से मिली जानकारी के आरोपी की पहचान अजय पासवान उर्फ बादल, पिता स्वर्गीय रामप्रवेश के रूप में हुई है, जो पटना के दरवेशपुर मनेर का रहने वाला है। गोली से जख्मी हालत में स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।आरोपी गोपालपुर में 27 लाख लूट मामले में मुख्य सरगना रहा है। इसपर 8 बैंक डकैती, रंगदारी, हत्या समेत कई मामलों में केस दर्ज है। पुलिस को लंबे समय से इसकी तलाश थी।

इस संबंध में पूर्वी पटना के एसपी परिचय कुमार ने बताया कि लूटकांड में शामिल अपराधियों के बारे में पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी। जिसका सत्यापन करते हुए डीएसपी 2 कन्हैया कुमार और मसौढ़ी थानाध्यक्ष विवेक भारती के नेतृत्व में छापेमारी की गई। इसी दौरान बाइक से जा रहे दो लोगों को रोकने का प्रयास किया तभी उनलोगों की तरफ से पुलिस पर फायरिंग कर दी गई, जिसके जवाब में पुलिस ने कार्रवाई की। उन्होंने बताया कि अजय पासवान एक अंतरराज्यीय अपराधी है, जिसके कई जिलों में केस दर्ज हैं। बैंक डकैती, सोना-चांदी की दुकानों में लूटपाट, रंगदारी और हत्या करना इसका मुख्य पेशा है. हाल के दिनों में पटना के गोपालपुर थाना क्षेत्र में सीएमएस कैश वैन से जो 27 लाख की लूट हुई थी, उसमें भी यह शामिल रहा है। वह मसौढ़ी में लूटपाट की एक बड़ी घटना को अंजाम देने वाला था, जिसकी रेकी भी की गई थी।

बता दें 13 मई को गोपालपुर थानाक्षेत्र में CMS कंपनी की कैश वैन से अपराधियों ने हथियार के बल पर 27 लाख रुपये की लूट की थी। लूटकांड में शामिल 5 अपराधी बाइक से आये थे। कैश वैन को धमका कर घटना को अंजाम दिया था। इस मामले में पुलिस ने 19 मई को लूटकांड के एक आरोपी नीतीश कुमार को एनकाउंटर में गोली मारकर घायल कर दिया था। इस दौरान लूट की राशि, मोबाइल फोन और हथियार बरामद किया गया था।

RECOMMENDED FOR YOU

पाटणा-इस्लामपूर विशेष ट्रेन 26 फेऱ्यांनी वाढवली, 1 ऑक्टोबर ते 30 नोव्हेंबरपर्यंत धावेल; वेळ आणि मार्ग जाणून घ्या
बिहार • Sep 29, 2026

पाटणा-इस्लामपूर विशेष ट्रेन 26 फेऱ्यांनी वाढवली, 1 ऑक्टोबर ते 30 नोव्हेंबरपर्यंत धावेल; वेळ आणि मार्ग जाणून घ्या

दुर्गापूजा, दिवाळी आणि छठ दरम्यान प्रवाशांची वाढती गर्दी लक्षात घेता, रेल्वेने पाटणा-इस्लामपूर-पाटणा विशेष ट्रेनचा कालावधी वाढवला आहे. फतुहा मार्गे धावणाऱ्या ट्रेनच्या एकूण २६ फेऱ्या वाढवण्यात आल्या आहेत.

The Media Times.Live News Desk
पाटणा: 4 लाख म्युटेशन अर्ज फेटाळले, 17,000 अद्याप प्रलंबित; प्रत्येक उपविभागातील प्रकरणांची संख्या जाणून घ्या
बिहार • Sep 29, 2026

पाटणा: 4 लाख म्युटेशन अर्ज फेटाळले, 17,000 अद्याप प्रलंबित; प्रत्येक उपविभागातील प्रकरणांची संख्या जाणून घ्या

पटना जिल्ह्यात फेरफार, जमाबंदीच्या नोंदी दुरुस्त करणे आणि वगळलेल्या जमाबंदी नोंदी जोडण्याशी संबंधित हजारो प्रकरणे प्रलंबित आहेत. ऑनलाइन प्रणाली सुरू झाल्यानंतर आतापर्यंत सुमारे 11 लाख अर्ज आले असून त्यापैकी सुमारे 4 लाख अर्ज नाकारण्यात आले आहेत.

The Media Times.Live News Desk
पाटण्यात आंदोलनादरम्यान गोंधळ, डाक बंगला क्रॉसिंगवर तणाव; पोलिसांनी लाठीचार्ज आणि वॉटर कॅननचा वापर केला
बिहार • Sep 28, 2026

पाटण्यात आंदोलनादरम्यान गोंधळ, डाक बंगला क्रॉसिंगवर तणाव; पोलिसांनी लाठीचार्ज आणि वॉटर कॅननचा वापर केला

पॅरामेडिकल आणि नर्सिंगच्या विद्यार्थ्यांसह डाव्या संघटना आणि विद्यार्थी विविध मागण्यांसाठी पाटण्यात एकत्र आले.

The Media Times.Live News Desk
Podcast

The Media Times Daily — a 10-minute audio brief.

Hosted by our senior editors, every weekday morning.

Listen now
Video

Explainers, ground reports and long-form documentaries.

Original programming produced by The Media Times.Live studios.

Watch on YouTube