Ad
vv
LIVE
Thu, 20 Aug 2026
--°
Loading...
World

पीएसएल मैच स्थगित: रावलपिंडी में कराची किंग्स बनाम पेशावर जाल्मी मुकाबला टला

द मीडिया टाइम्स डेस्क  रावलपिंडी में होने वाला पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) 2025 का बहुप्रतीक्षित मुकाबला  कराची किंग्स और पेशावर जाल्मी के बीच —अब निर्धारित समय पर नहीं खेला जाएगा।…

May 8, 2025
2 min read
T
The Media Times.Live
The Media Times

द मीडिया टाइम्स डेस्क 

रावलपिंडी में होने वाला पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) 2025 का बहुप्रतीक्षित मुकाबला  कराची किंग्स और पेशावर जाल्मी के बीच —अब निर्धारित समय पर नहीं खेला जाएगा। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने गुरुवार को यह घोषणा की कि सुरक्षा कारणों के चलते इस मैच को स्थगित किया जा रहा है। नई तारीख की घोषणा बाद में की जाएगी।

पीसीबी के अनुसार, यह फैसला हाल ही में बढ़े हुए क्षेत्रीय तनाव के मद्देनज़र लिया गया है। दरअसल, 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम क्षेत्र में हुए आतंकी हमले के बाद भारतीय सेना ने पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों को निशाना बनाकर जवाबी कार्रवाई की। इसके चलते पाकिस्तान के विभिन्न हिस्सों, विशेषकर रावलपिंडी जैसे संवेदनशील क्षेत्रों में सुरक्षा अलर्ट जारी कर दिया गया है।

पीसीबी ने कहा कि खिलाड़ियों, दर्शकों और आयोजन से जुड़े सभी लोगों की सुरक्षा सर्वोपरि है। इसी को ध्यान में रखते हुए यह कदम उठाया गया है। पीसीबी और संबंधित सुरक्षा एजेंसियां हालात पर लगातार नजर बनाए हुए हैं और स्थिति सामान्य होने पर मैच की नई तारीख घोषित की जाएगी।

फ्रेंचाइज़ी टीमें  कराची किंग्स और पेशावर जाल्मी दोनों ही इस फैसले का समर्थन कर रही हैं। खिलाड़ियों ने भी सुरक्षा को प्राथमिकता देने के पीसीबी के रुख का स्वागत किया है।

पाकिस्तान सुपर लीग के अन्य मैच फिलहाल निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार ही होंगे, लेकिन हालात की समीक्षा करते हुए आगे की कार्रवाई की जाएगी।

 

 

RECOMMENDED FOR YOU

सीईसी ज्ञानेश कुमार के खिलाफ याचिका पर सुप्रीम कोर्ट अगले हफ्ते सुनवाई करेगा
विश्व • Sep 29, 2026

सीईसी ज्ञानेश कुमार के खिलाफ याचिका पर सुप्रीम कोर्ट अगले हफ्ते सुनवाई करेगा

याचिका में मुख्य चुनाव आयुक्त को पद संभालने से रोकने की मांग की गई है और आरोप लगाया गया है कि चुनाव आयोग के फैसले दोनों चुनाव आयुक्तों की मंजूरी के बिना लिए गए।

The Media Times.Live News Desk
भारतीय आईटी सेवा प्रदाता को सिंगापुर में 28 सप्ताह की जेल की सजा
विश्व • Sep 29, 2026

भारतीय आईटी सेवा प्रदाता को सिंगापुर में 28 सप्ताह की जेल की सजा

सिंगापुर की अदालत ने 18,000 से अधिक 'राज्य न्यायालयों' की फाइलों की सुरक्षा को खतरे में डालने के लिए भारतीय नागरिक को सजा सुनाई

The Media Times.Live News Desk
जयशंकर: सीमा पार आतंकवाद पर भारत की चिंताओं को समझने में विफलता द्विपक्षीय संबंधों को प्रभावित करती है
विश्व • Sep 29, 2026

जयशंकर: सीमा पार आतंकवाद पर भारत की चिंताओं को समझने में विफलता द्विपक्षीय संबंधों को प्रभावित करती है

न्यूयॉर्क, 29 सितंबर: विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा कि पड़ोसी देश से उत्पन्न आतंकवाद भारत की प्रमुख चिंताओं में से एक है। उन्होंने कहा कि अगर भारत के साझेदार इस चिंता को पूरी तरह से नहीं समझते हैं तो इसका असर द्विपक्षीय संबंधों पर पड़ता है.

The Media Times.Live News Desk
Podcast

The Media Times Daily — a 10-minute audio brief.

Hosted by our senior editors, every weekday morning.

Listen now
Video

Explainers, ground reports and long-form documentaries.

Original programming produced by The Media Times.Live studios.

Watch on YouTube