Ad
vv
LIVE
Thu, 20 Aug 2026
--°
Loading...
Crime

पुलिस ने किन्नर बनकर भिख्मांगकर चोरी करने वाले एक आरोपी को किया गिरफ्तार…

द मीडिया टाइम्स  इंदौर- की जीआरपी थाना पुलिस ने किन्नर बनकर भीख मांगने और चोरी करने के आरोप में बदमाश को गिरफ्तार किया है।…

Aug 2, 2024
2 min read
पुलिस ने किन्नर बनकर भिख्मांगकर चोरी करने वाले एक आरोपी को किया गिरफ्तार…

Photo: The Media Times / Representative Image

T
The Media Times.Live
The Media Times

            द मीडिया टाइम्स 

इंदौर- की जीआरपी थाना पुलिस ने किन्नर बनकर भीख मांगने और चोरी करने के आरोप में बदमाश को गिरफ्तार किया है। उसने दो दिन पहले नागदा जा रही ट्रेन में सात लोगों के मोबाइल चुरा लिए थे, आठवां मोबाइल चोरी करते वक्त वह पकड़ा गया। उसने इंदौर स्टेशन पर दो चोरियां करना भी कबूला है, जिसके बाद इंदौर पुलिस खाचरोद जेल से आरोपी को प्रोटेक्शन वारंट पर इंदौर लेकर आई और दो चोरियों का खुलासा किया है जहां पुलिस ने आरोपी के इंदौर स्थित घर से 16 तोले सोने के गहने जब्त किए हैं। रेलवे टीआई संजय शुक्ला के अनुसार आरोपी का नाम समीरा उर्फ साजिद जो की इंदौर के अमन नगर खजराना का निवासी है आरोपी ट्रेन के टॉयलेट में कपड़े बदलकर किन्नर जैसा हुलिया बना लेता था और लोगों से पैसे मांगने के दौरान मौका देख चोरियां करने लगा। टी आई शुक्ला ने बताया कि आरोपी ने दो चोरियां कबूली हैं। उससे 11लाख 70 हजार रुपए के जेवर बरामद हुए हैं। एक घटना 8 फरवरी 2023 को रतलाम-भिंड इंटरसिटी की है। इस ट्रेन में घाटा बिल्लोद के परिवार की महिला का पर्स चुरा लिया था जिसमें सोने की 4 चूड़ी, 5 अंगूठी, एक मंगल सूत्र, एक हार, टीका, झुमकी तथा नकदी 2500 रुपए सहित पांच लाख का माल था इसके बाद साजिद ने 17 जनवरी 2024 को रणथंभौर एक्सप्रेस में चोरी कबूली। इसमें जयपुर का परिवार इंदौर लौट रहा था। इंदौर स्टेशन आते वक्त परिवार की महिला गेट पर खड़ी हो गई। आरोपी ने मौका देख महिला का पर्स चुरा लिया। फिलहाल आरोपी पर दो चोरियों का मामला दर्ज कर वापस खाचरोद जेल भेज दिया है।

RECOMMENDED FOR YOU

हिंदू कॉलेज के छात्र के कथित उत्पीड़न पर डीयू के तीन छात्र निलंबित
अपराध • Sep 28, 2026

हिंदू कॉलेज के छात्र के कथित उत्पीड़न पर डीयू के तीन छात्र निलंबित

लॉ सेंटर-II में एलएलबी की पढ़ाई कर रहे तीन छात्रों को दिल्ली पुलिस द्वारा दर्ज की गई एफआईआर के बाद तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया

The Media Times.Live News Desk
गोवा बीजेपी विधायक के बेटे पर सड़क विवाद के दौरान वकील को गाली देने और धमकी देने का आरोप
अपराध • Sep 27, 2026

गोवा बीजेपी विधायक के बेटे पर सड़क विवाद के दौरान वकील को गाली देने और धमकी देने का आरोप

एक 70 वर्षीय वकील ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है कि विधायक के बेटे ने सड़क संबंधी विवाद के दौरान अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया और धमकियां दीं।

The Media Times.Live News Desk
22 वर्षीय निमिष ठाकुरिया गुवाहाटी होमस्टे में मृत पाए गए, दोस्त आसिफ अली गिरफ्तार
अपराध • Sep 26, 2026

22 वर्षीय निमिष ठाकुरिया गुवाहाटी होमस्टे में मृत पाए गए, दोस्त आसिफ अली गिरफ्तार

पुलिस को हत्या का संदेह है क्योंकि विश्वविद्यालय की एक छात्रा उस कमरे में मृत पाई गई जहां वह गिरफ्तार व्यक्ति के साथ रह रही थी

The Media Times.Live News Desk
Podcast

The Media Times Daily — a 10-minute audio brief.

Hosted by our senior editors, every weekday morning.

Listen now
Video

Explainers, ground reports and long-form documentaries.

Original programming produced by The Media Times.Live studios.

Watch on YouTube