Ad
vv
LIVE
Thu, 20 Aug 2026
--°
Loading...
Politics

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और हिन्दुस्तानी आवामी मोर्चा (HAM) के संस्थापक जीतनराम मांझी ने बुधवार को दिल्ली में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की।

मांझी के बहाने भाजपा की निगाहें राज्य के 16 फीसदी दलित मतदाताओं पर है। दलित मतदाताओं को साधने के लिए पार्टी लोजपा के दोनों धड़े को पहले ही साध चुकी…

Jun 23, 2023
2 min read
बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और हिन्दुस्तानी आवामी मोर्चा (HAM) के संस्थापक जीतनराम मांझी ने बुधवार को दिल्ली में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की।

Photo: The Media Times / Representative Image

T
The Media Times.Live
The Media Times

मांझी के बहाने भाजपा की निगाहें राज्य के 16 फीसदी दलित मतदाताओं पर है। दलित मतदाताओं को साधने के लिए पार्टी लोजपा के दोनों धड़े को पहले ही साध चुकी है। चूंकि मांझी की अपने स्वजातीय मतदाताओं में गहरी पैठ है, ऐसे में भाजपा को लोकसभा चुनाव में इससे बड़ा सियासी लाभ मिलने की उम्मीद है। इसके अलावा पार्टी ने कुशवाहा बिरादरी में पैठ के लिए उपेंद्र कुशवाहा को तो मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के स्वजातीय कुर्मी वोट बैंक में सेंध के लिए उनके करीबी रहे आरसीपी सिंह को साधा है।

भाजपा के शीर्ष नेताओं से मुलाकात के बाद मीडिया से बात करते हुए जीतनराम मांझी ने कहा कि हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) आज से भाजपा नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) के साथ है। बिहार में हम मिलकर चुनाव लड़ेंगे।

बैठक में हम के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष सुमन भी मौजूद थे। इससे पहले जीतनराम मांझी ने बेटे संतोष सुमन संग केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की थी।

भाजपा सूत्रों का कहना है कि राज्य की 40 लोकसभा सीटों में से पार्टी इस बार 30 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। शेष 10 सीटों में छह सीटें लोजपा के दोनों धड़ों को, तीन सीटें उपेंद्र कुशवाहा को और एक सीट मांझी को दी जाएगी। हालांकि, पार्टी ने भावी परिस्थितियों के अनुरूप एक-दो सीटें छोड़ने की भी गुंजाइश रखी है।

आज से भाजपा नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) के साथ है। बिहार में हम मिलकर लोकसभा चुनाव लड़ेंगे। वहीं, मांझी के बेटे संतोष सुमन ने कहा कि भाजपा नेतृत्व के साथ उनकी मुलाकात काफी सकारात्मक रही। हम साथ मिलकर काम करेंगे और आने वाले समय में शोषितों, वंचितों और दलितों के लिए लड़ेंगे।

RECOMMENDED FOR YOU

"बांगलादेशी घुसखोर आणि मृत मतदार तुमचेच होते का?" एसआयआरवरील प्रश्नांवर संजय निरुपम यांनी काँग्रेसवर जोरदार हल्ला चढवला
राजकारण • Sep 29, 2026

"बांगलादेशी घुसखोर आणि मृत मतदार तुमचेच होते का?" एसआयआरवरील प्रश्नांवर संजय निरुपम यांनी काँग्रेसवर जोरदार हल्ला चढवला

मुंबई : निवडणूक आयोगाच्या स्पेशल इंटेन्सिव्ह रिव्हिजन (एसआयआर) प्रक्रियेवर काँग्रेस आणि विरोधी पक्ष सातत्याने प्रश्न उपस्थित करत आहेत. दरम्यान, शिवसेनेचे प्रवक्ते संजय निरुपम यांनी काँग्रेसच्या आरोपांवर जोरदार प्रहार करत एसआयआरचा बचाव केला आहे.

The Media Times.Live News Desk
यूपी निवडणूक बझ: काँग्रेस-एसपी सीट शेअरिंग आणि रॅली योजना गतिविधी, शिवपाल यादव यांनी मैनपुरी-सैफाई कार्यक्रमावर प्रतिक्रिया दिली
राजकारण • Sep 28, 2026

यूपी निवडणूक बझ: काँग्रेस-एसपी सीट शेअरिंग आणि रॅली योजना गतिविधी, शिवपाल यादव यांनी मैनपुरी-सैफाई कार्यक्रमावर प्रतिक्रिया दिली

मैनपुरी आणि सैफई येथे काँग्रेसच्या संभाव्य रॅलीभोवती चर्चा वाढत असताना काँग्रेस आणि समाजवादी पक्ष यांच्यातील जागावाटप आणि संयुक्त रॅलींबाबत चर्चा सुरूच आहे.

The Media Times.Live News Desk
राष्ट्रवादीचे (एसपी) कोणत्याही संघटनेत विलीनीकरण करणे शरद पवारांनी नाकारले, पक्षाचा पाया मजबूत करण्यावर भर राहील
राजकारण • Sep 27, 2026

राष्ट्रवादीचे (एसपी) कोणत्याही संघटनेत विलीनीकरण करणे शरद पवारांनी नाकारले, पक्षाचा पाया मजबूत करण्यावर भर राहील

राष्ट्रवादी काँग्रेस (शरदचंद्र पवार) प्रमुखांनी विलीनीकरणाबाबतची अटकळ नाकारली आणि पक्ष आपली स्वतंत्र राजकीय ओळख कायम ठेवेल असे म्हटले आहे.

The Media Times.Live News Desk
Podcast

The Media Times Daily — a 10-minute audio brief.

Hosted by our senior editors, every weekday morning.

Listen now
Video

Explainers, ground reports and long-form documentaries.

Original programming produced by The Media Times.Live studios.

Watch on YouTube