Ad
vv
LIVE
Thu, 20 Aug 2026
--°
Loading...
Bihar

बिहार में 60 हजार करोड़ निवेश करेगा अदाणी समूह, सारण में ग्रामीण आई नेटवर्क परियोजना का भूमि पूजन

द मीडिया टाइम्स डेस्क पटना , 17 मई : गौतम अदाणी रविवार को पहली बार बिहार के सारण जिले पहुंचे, जहां उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में नेत्र स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत…

May 17, 2026
2 min read
बिहार में 60 हजार करोड़ निवेश करेगा अदाणी समूह, सारण में ग्रामीण आई नेटवर्क परियोजना का भूमि पूजन

Photo: The Media Times / Representative Image

T
The Media Times
The Media Times

द मीडिया टाइम्स डेस्क
पटना , 17 मई : गौतम अदाणी रविवार को पहली बार बिहार के सारण जिले पहुंचे, जहां उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में नेत्र स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने की दिशा में बड़ी पहल की। मस्तीचक स्थित अखंड ज्योति आई हॉस्पिटल में ‘अदाणी सेंटर फॉर आई डिजीज’ और ग्रामीण आई केयर नेटवर्क परियोजना का भूमि पूजन किया गया। इस अवसर पर उनके साथ अदाणी फाउंडेशन की चेयरपर्सन एवं उनकी पत्नी प्रीति अदानी भी मौजूद रहीं।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए गौतम अदाणी ने बिहार में अगले तीन से चार वर्षों के भीतर 50 हजार करोड़ से 60 हजार करोड़ रुपये तक निवेश करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि यह निवेश सड़क, बिजली, ऊर्जा और अन्य आधारभूत ढांचा परियोजनाओं में किया जाएगा। अदाणी ने बिहार को विकास के नए दौर की दहलीज पर खड़ा बताते हुए कहा कि राज्य में तेजी से इंफ्रास्ट्रक्चर की जरूरत बढ़ रही है और आने वाले समय में उद्योग तथा ऊर्जा क्षेत्र में बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे।
मस्तीचक में शुरू की गई ग्रामीण आई केयर नेटवर्क परियोजना को स्वास्थ्य क्षेत्र में बड़ी पहल माना जा रहा है। परियोजना के तहत गांवों तक आंखों की जांच, इलाज और स्किल डेवलपमेंट से जुड़ी सुविधाएं पहुंचाई जाएंगी। अदाणी समूह का दावा है कि यह दुनिया का सबसे बड़ा ग्रामीण आई नेटवर्क बनेगा, जिससे दूरदराज इलाकों के मरीजों को बड़े शहरों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा।
अपने संबोधन में गौतम अदाणी ने भागलपुर जिले के पीरपैंती में चल रही 2400 मेगावाट पावर परियोजना का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि इस परियोजना पर तेजी से काम जारी है। साथ ही सड़क निर्माण और अन्य इंफ्रास्ट्रक्चर योजनाओं को भी आगे बढ़ाया जा रहा है। उन्होंने बिहार की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विरासत की सराहना की।

RECOMMENDED FOR YOU

पाटणा-इस्लामपूर विशेष ट्रेन 26 फेऱ्यांनी वाढवली, 1 ऑक्टोबर ते 30 नोव्हेंबरपर्यंत धावेल; वेळ आणि मार्ग जाणून घ्या
बिहार • Sep 29, 2026

पाटणा-इस्लामपूर विशेष ट्रेन 26 फेऱ्यांनी वाढवली, 1 ऑक्टोबर ते 30 नोव्हेंबरपर्यंत धावेल; वेळ आणि मार्ग जाणून घ्या

दुर्गापूजा, दिवाळी आणि छठ दरम्यान प्रवाशांची वाढती गर्दी लक्षात घेता, रेल्वेने पाटणा-इस्लामपूर-पाटणा विशेष ट्रेनचा कालावधी वाढवला आहे. फतुहा मार्गे धावणाऱ्या ट्रेनच्या एकूण २६ फेऱ्या वाढवण्यात आल्या आहेत.

The Media Times.Live News Desk
पाटणा: 4 लाख म्युटेशन अर्ज फेटाळले, 17,000 अद्याप प्रलंबित; प्रत्येक उपविभागातील प्रकरणांची संख्या जाणून घ्या
बिहार • Sep 29, 2026

पाटणा: 4 लाख म्युटेशन अर्ज फेटाळले, 17,000 अद्याप प्रलंबित; प्रत्येक उपविभागातील प्रकरणांची संख्या जाणून घ्या

पटना जिल्ह्यात फेरफार, जमाबंदीच्या नोंदी दुरुस्त करणे आणि वगळलेल्या जमाबंदी नोंदी जोडण्याशी संबंधित हजारो प्रकरणे प्रलंबित आहेत. ऑनलाइन प्रणाली सुरू झाल्यानंतर आतापर्यंत सुमारे 11 लाख अर्ज आले असून त्यापैकी सुमारे 4 लाख अर्ज नाकारण्यात आले आहेत.

The Media Times.Live News Desk
पाटण्यात आंदोलनादरम्यान गोंधळ, डाक बंगला क्रॉसिंगवर तणाव; पोलिसांनी लाठीचार्ज आणि वॉटर कॅननचा वापर केला
बिहार • Sep 28, 2026

पाटण्यात आंदोलनादरम्यान गोंधळ, डाक बंगला क्रॉसिंगवर तणाव; पोलिसांनी लाठीचार्ज आणि वॉटर कॅननचा वापर केला

पॅरामेडिकल आणि नर्सिंगच्या विद्यार्थ्यांसह डाव्या संघटना आणि विद्यार्थी विविध मागण्यांसाठी पाटण्यात एकत्र आले.

The Media Times.Live News Desk
Podcast

The Media Times Daily — a 10-minute audio brief.

Hosted by our senior editors, every weekday morning.

Listen now
Video

Explainers, ground reports and long-form documentaries.

Original programming produced by The Media Times.Live studios.

Watch on YouTube