Ad
vv
LIVE
Thu, 20 Aug 2026
--°
Loading...
Bihar

बिहार में NEET UG री एग्जाम के परीक्षार्थियों को सम्राट सरकार ने दी बड़ी राहत, सरकारी बसों में फ्री सेवा की सुविधा

द मीडिया टाइम्स डेस्क पटना, 23 मई : नीट यूजी 2026 की दोबारा परीक्षा अब 21 जून को आयोजित होगी। 3 मई को होने वाली परीक्षा पेपर लीक होने के…

May 23, 2026
2 min read
बिहार में NEET UG री एग्जाम के परीक्षार्थियों को सम्राट सरकार ने दी बड़ी राहत, सरकारी बसों में फ्री सेवा की सुविधा

Photo: The Media Times / Representative Image

T
The Media Times
The Media Times

द मीडिया टाइम्स डेस्क

पटना, 23 मई : नीट यूजी 2026 की दोबारा परीक्षा अब 21 जून को आयोजित होगी। 3 मई को होने वाली परीक्षा पेपर लीक होने के कारण रद्द कर दी गई थी। उसके बाद परीक्षा की नई तिथि मुकर्रर की गई। परीक्षा पूरे देश में पेन और पेपर मोड में दोपहर 02:00 बजे से शाम 05:15 बजे तक होगी।
बिहार सरकार ने नीट परीक्षार्थियों को राहत देते हुए राज्य की सभी सरकारी बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा देने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि छात्रों को परीक्षा केंद्र तक पहुंचने में किसी तरह की परेशानी नहीं होनी चाहिए। इसी वजह से यह व्यवस्था लागू की गई है। सरकार का मानना है कि दूर-दराज जिलों से आने वाले परीक्षार्थियों को आर्थिक और परिवहन संबंधी दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़े।
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि सभी जिला प्रशासन को आवश्यक तैयारी करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही राज्य के मठ-मंदिरों, सामाजिक संगठनों और गैर-सरकारी संस्थाओं से भी सहयोग की अपील की गई है। सरकार चाहती है कि परीक्षा वाले दिन बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन और अन्य प्रमुख स्थानों पर छात्रों और उनके अभिभावकों के लिए पेयजल, सत्तू और जरूरी सुविधाएं उपलब्ध रहें।

RECOMMENDED FOR YOU

पटना-इस्लामपुर स्पेशल ट्रेन को 26 फेरों के लिए बढ़ाया गया, 1 अक्टूबर से 30 नवंबर तक चलेगी; समय और मार्ग जानें
बिहार • Sep 29, 2026

पटना-इस्लामपुर स्पेशल ट्रेन को 26 फेरों के लिए बढ़ाया गया, 1 अक्टूबर से 30 नवंबर तक चलेगी; समय और मार्ग जानें

दुर्गा पूजा, दिवाली और छठ के दौरान यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने पटना-इस्लामपुर-पटना स्पेशल ट्रेन की परिचालन अवधि बढ़ा दी है. फतुहा के रास्ते चलने वाली ट्रेन की कुल 26 फेरे बढ़ाये गये हैं.

The Media Times.Live News Desk
पटना: 4 लाख म्यूटेशन आवेदन खारिज, 17,000 अभी भी लंबित; प्रत्येक उपखंड में मामलों की संख्या जानें
बिहार • Sep 29, 2026

पटना: 4 लाख म्यूटेशन आवेदन खारिज, 17,000 अभी भी लंबित; प्रत्येक उपखंड में मामलों की संख्या जानें

पटना जिले में नामांतरण, जमाबंदी अभिलेखों में सुधार और छूटी हुई जमाबंदी प्रविष्टियों को जोड़ने से संबंधित हजारों मामले लंबित हैं। ऑनलाइन सिस्टम शुरू होने के बाद अब तक लगभग 11 लाख आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिनमें से लगभग 4 लाख खारिज कर दिए गए हैं।

The Media Times.Live News Desk
पटना में विरोध प्रदर्शन के दौरान बवाल, डाकबंगला चौराहे पर तनाव; पुलिस ने किया लाठीचार्ज और वॉटर कैनन का इस्तेमाल
बिहार • Sep 28, 2026

पटना में विरोध प्रदर्शन के दौरान बवाल, डाकबंगला चौराहे पर तनाव; पुलिस ने किया लाठीचार्ज और वॉटर कैनन का इस्तेमाल

पैरामेडिकल और नर्सिंग छात्रों सहित वामपंथी संगठन और छात्र विभिन्न मांगों को लेकर पटना में एकत्र हुए

The Media Times.Live News Desk
Podcast

The Media Times Daily — a 10-minute audio brief.

Hosted by our senior editors, every weekday morning.

Listen now
Video

Explainers, ground reports and long-form documentaries.

Original programming produced by The Media Times.Live studios.

Watch on YouTube