Ad
vv
LIVE
Thu, 20 Aug 2026
--°
Loading...
Bihar

बिहार में अपराधियों का दुस्साहस, 50000 की सुपारी लेकर हत्या करने पहुंचा अपराधी, ग्रामीणों ने पकड़ा, धुनाई के बाद पुलिस को सौंपा

द मीडिया टाइम्स डेस्क पटना, 21 मई : बिहार में फुल-हाफ दर्जनों एनकाउंटर के बाद भी अपराधियों के हौसले कम होने के नाम नहीं ले रहे हैं। बदमाश किसी की…

May 21, 2026
2 min read
बिहार में अपराधियों का दुस्साहस, 50000 की सुपारी लेकर हत्या करने पहुंचा अपराधी, ग्रामीणों ने पकड़ा, धुनाई के बाद पुलिस को सौंपा

Photo: The Media Times / Representative Image

T
The Media Times
The Media Times

द मीडिया टाइम्स डेस्क
पटना, 21 मई : बिहार में फुल-हाफ दर्जनों एनकाउंटर के बाद भी अपराधियों के हौसले कम होने के नाम नहीं ले रहे हैं। बदमाश किसी की जान की कीमत हजारों में ही तय करते हैं, क्योंकि उनके अंदर पुलिस का खौफ लेस मात्र भी नहीं है। ऐसा ही मामला वैशाली जिले के औद्योगिक थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार को देखने को मिला। हिलालपुर गांव में आज सुबह एक व्यक्ति को खलास करने एक अपराधी पहुंचा था। बदमाश ने इस काम के लिए 50 हजार रुपये की सुपारी ली थी। ग्रमीणों को इसकी भनक लग गई। फिर क्या था गांव वालों ने उस बदमाश को पकड़ लिया और जमकर धुनाई की। फिर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने बदमाश के पास से देसी कट्टा, कारतूस व नशीला पदार्थ बरामद किया है। बदमाश का नाम भूषण कुमार है और वह राजापाकर थाना क्षेत्र के चकियारी गांव का रहने वाला है।
दरअसल 2024 में दो दोस्त की आपस में लड़ाई हुई थी जिसमें एक दोस्त ने अपने भाई के साथ मिलकर अपने ही दोस्त के हाथ और आंख में कांटी घोंप दी थी। इसमें रंजीत कुमार यादव गंभीर रूप से जख्मी हो गया था। इस घटना को अंजाम देने के बाद अमरजीत और अंकित सिंह फरार हो गये थे। घटना के कुछ दिन बाद रंजीत कुमार यादव ने इसका बदला लिया और अमरजीत कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी, हत्या के आरोप में रंजीत अपने कई साथी के साथ लंबे समय तक जेल में रहा उसके बाद बाहर निकाला था। इसी मामले में आज अचानक फिर अंकित और उनके परिवार वालों ने रंजीत कुमार और उनके परिवार वालों की रेकी करवा रहे थे। रंजीत के भाई सुभाष कुमार यादव की हत्या के लिए आज अपराधी मौके पर पहुंचे थे। लेकिन , ग्रामीणों ने वारदात से पहले ही बदमाश को पकड़ लिया। धुनाई के बाद पुलिस के हवाले कर दिया।

RECOMMENDED FOR YOU

पटना-इस्लामपुर स्पेशल ट्रेन को 26 फेरों के लिए बढ़ाया गया, 1 अक्टूबर से 30 नवंबर तक चलेगी; समय और मार्ग जानें
बिहार • Sep 29, 2026

पटना-इस्लामपुर स्पेशल ट्रेन को 26 फेरों के लिए बढ़ाया गया, 1 अक्टूबर से 30 नवंबर तक चलेगी; समय और मार्ग जानें

दुर्गा पूजा, दिवाली और छठ के दौरान यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने पटना-इस्लामपुर-पटना स्पेशल ट्रेन की परिचालन अवधि बढ़ा दी है. फतुहा के रास्ते चलने वाली ट्रेन की कुल 26 फेरे बढ़ाये गये हैं.

The Media Times.Live News Desk
पटना: 4 लाख म्यूटेशन आवेदन खारिज, 17,000 अभी भी लंबित; प्रत्येक उपखंड में मामलों की संख्या जानें
बिहार • Sep 29, 2026

पटना: 4 लाख म्यूटेशन आवेदन खारिज, 17,000 अभी भी लंबित; प्रत्येक उपखंड में मामलों की संख्या जानें

पटना जिले में नामांतरण, जमाबंदी अभिलेखों में सुधार और छूटी हुई जमाबंदी प्रविष्टियों को जोड़ने से संबंधित हजारों मामले लंबित हैं। ऑनलाइन सिस्टम शुरू होने के बाद अब तक लगभग 11 लाख आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिनमें से लगभग 4 लाख खारिज कर दिए गए हैं।

The Media Times.Live News Desk
पटना में विरोध प्रदर्शन के दौरान बवाल, डाकबंगला चौराहे पर तनाव; पुलिस ने किया लाठीचार्ज और वॉटर कैनन का इस्तेमाल
बिहार • Sep 28, 2026

पटना में विरोध प्रदर्शन के दौरान बवाल, डाकबंगला चौराहे पर तनाव; पुलिस ने किया लाठीचार्ज और वॉटर कैनन का इस्तेमाल

पैरामेडिकल और नर्सिंग छात्रों सहित वामपंथी संगठन और छात्र विभिन्न मांगों को लेकर पटना में एकत्र हुए

The Media Times.Live News Desk
Podcast

The Media Times Daily — a 10-minute audio brief.

Hosted by our senior editors, every weekday morning.

Listen now
Video

Explainers, ground reports and long-form documentaries.

Original programming produced by The Media Times.Live studios.

Watch on YouTube