Ad
vv
LIVE
Thu, 20 Aug 2026
--°
Loading...
Bihar

बिहार में राजद को बड़ा झटका, मुखिया दीदी रितु जायसवाल ने थामा भाजपा का दामन

द मीडिया टाइम्स डेस्क : पटना, 26 मई : बिहार में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) को बड़ा झटका लगा है।मुखिया दीदी के रूप में अपनी पहचान बनाने वाली रितु जायसवाल…

May 26, 2026
1 min read
बिहार में राजद को बड़ा झटका, मुखिया दीदी रितु जायसवाल ने थामा भाजपा का दामन

Photo: The Media Times / Representative Image

T
The Media Times
The Media Times

द मीडिया टाइम्स डेस्क :

पटना, 26 मई : बिहार में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) को बड़ा झटका लगा है।मुखिया दीदी के रूप में अपनी पहचान बनाने वाली रितु जायसवाल ने मंगलवार को भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली। उन्हें बिहार प्रदेश भाजपा अध्यक्ष संजय सरावगी और मंत्री दिलीप जायसवाल की मौजूदगी में सदस्यता दिलाई गई। रितु जायसवाल के भाजपा में आने को लालू यादव और तेजस्वी यादव के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। राजद की तेजतर्रार नेता और कभी लालू-तेजस्वी यादव की करीबी मानी जाने वाली ‘मुखिया दीदी’ रितु जायसवाल को भाजपा का दामन थामना बिहार की राजनीति में अहम माना जा रहा है। राजनीतिक जानकार इसे राजद के लिए बड़ा झटका मान रहे हैं, क्योंकि रितु मिथिलांचल की सक्रिय और प्रभावशाली महिला नेताओं में गिनी जाती हैं। दरअसल, विधानसभा चुनाव 2025 में टिकट कटने के बाद पार्टी नेतृत्व से नाराज चल रही थीं। रितु जायसवाल का राजनीतिक सफर जदयू से शुरू हुआ था। बाद में वह राजद में शामिल हुईं, जहां उन्हें महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष और पार्टी प्रवक्ता जैसी अहम जिम्मेदारियां मिलीं। 2021 से 2023 तक वह राजद की प्रमुख प्रवक्ताओं में शामिल रहीं।

RECOMMENDED FOR YOU

पटना-इस्लामपुर स्पेशल ट्रेन को 26 फेरों के लिए बढ़ाया गया, 1 अक्टूबर से 30 नवंबर तक चलेगी; समय और मार्ग जानें
बिहार • Sep 29, 2026

पटना-इस्लामपुर स्पेशल ट्रेन को 26 फेरों के लिए बढ़ाया गया, 1 अक्टूबर से 30 नवंबर तक चलेगी; समय और मार्ग जानें

दुर्गा पूजा, दिवाली और छठ के दौरान यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने पटना-इस्लामपुर-पटना स्पेशल ट्रेन की परिचालन अवधि बढ़ा दी है. फतुहा के रास्ते चलने वाली ट्रेन की कुल 26 फेरे बढ़ाये गये हैं.

The Media Times.Live News Desk
पटना: 4 लाख म्यूटेशन आवेदन खारिज, 17,000 अभी भी लंबित; प्रत्येक उपखंड में मामलों की संख्या जानें
बिहार • Sep 29, 2026

पटना: 4 लाख म्यूटेशन आवेदन खारिज, 17,000 अभी भी लंबित; प्रत्येक उपखंड में मामलों की संख्या जानें

पटना जिले में नामांतरण, जमाबंदी अभिलेखों में सुधार और छूटी हुई जमाबंदी प्रविष्टियों को जोड़ने से संबंधित हजारों मामले लंबित हैं। ऑनलाइन सिस्टम शुरू होने के बाद अब तक लगभग 11 लाख आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिनमें से लगभग 4 लाख खारिज कर दिए गए हैं।

The Media Times.Live News Desk
पटना में विरोध प्रदर्शन के दौरान बवाल, डाकबंगला चौराहे पर तनाव; पुलिस ने किया लाठीचार्ज और वॉटर कैनन का इस्तेमाल
बिहार • Sep 28, 2026

पटना में विरोध प्रदर्शन के दौरान बवाल, डाकबंगला चौराहे पर तनाव; पुलिस ने किया लाठीचार्ज और वॉटर कैनन का इस्तेमाल

पैरामेडिकल और नर्सिंग छात्रों सहित वामपंथी संगठन और छात्र विभिन्न मांगों को लेकर पटना में एकत्र हुए

The Media Times.Live News Desk
Podcast

The Media Times Daily — a 10-minute audio brief.

Hosted by our senior editors, every weekday morning.

Listen now
Video

Explainers, ground reports and long-form documentaries.

Original programming produced by The Media Times.Live studios.

Watch on YouTube