Ad
vv
LIVE
Thu, 20 Aug 2026
--°
Loading...
Bihar

बिहार में स्टंटबाजों व यातायात नियमों की धज्जियां उड़ाने वालों की अब खैर नहीं, आमलोग बनेंगे प्रहरी, इनकी शिकायत पर होगी कार्रवाई, पहचान रहेगी गुप्त

द मीडिया टाइम्स डेस्क :   पटना, 25 मई : बिहार में सड़क सुरक्षा को बेहतर बनाने और यातायात नियमों का कड़ाई से पालन को परिवहन विभाग ने एक अनूठी…

May 26, 2026
2 min read
बिहार में स्टंटबाजों व यातायात नियमों की धज्जियां उड़ाने वालों की अब खैर नहीं, आमलोग बनेंगे प्रहरी, इनकी शिकायत पर होगी कार्रवाई, पहचान रहेगी गुप्त

Photo: The Media Times / Representative Image

T
The Media Times
The Media Times

द मीडिया टाइम्स डेस्क :

 

पटना, 25 मई : बिहार में सड़क सुरक्षा को बेहतर बनाने और यातायात नियमों का कड़ाई से पालन को परिवहन विभाग ने एक अनूठी पहल शुरू की है। अब राज्य का हर आम नागरिक सड़क सुरक्षा का प्रहरी बनकर यातायात नियमों की धज्जियां उड़ाने वालों के खिलाफ कार्रवाई में अपनी सीधी भागीदारी निभा सकेगा। इसके लिए परिवहन विभाग ने एक विशेष वाट्सएप नंबर 9153971897 और ई-मेल आईडी commandcontrolecenterbihar@gmail.com जारी किया है, जिस पर लोग सीधे अपनी शिकायतें दर्ज करा सकेंगे।

विभाग द्वारा जारी इस वाट्सएप नंबर और ईमेल पर कोई भी नागरिक यातायात उल्लंघनों की तस्वीरें या वीडियो साक्ष्य के तौर पर भेज सकता है। इसके तहत तय सीमा से तेज गाड़ी चलाना, बिना हेलमेट वाहन चलाना, सीट बेल्ट का उपयोग न करना, बाइक पर तीन सवारी, गलत दिशा में गाड़ी चलाना, वाहन चलाते समय मोबाइल का उपयोग करना और रैश खतरनाक तरीके से गाड़ी चलाना जैसी शिकायतें भेजी जा सकती हैं। परिवहन सचिव राज कुमार ने बताया कि इस नई व्यवस्था के तहत आम जनता से प्राप्त फोटो और वीडियो के आधार पर सबसे पहले वाहन संख्या और घटना से जुड़े अन्य महत्वपूर्ण तथ्यों का सत्यापन किया जाएगा। इसके बाद दोषी वाहन मालिक और चालक के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम (मोटर व्हीकल एक्ट) की सुसंगत धाराओं के तहत सख्त कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

इस योजना की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि शिकायत करने वाले जागरूक नागरिकों की सुरक्षा का पूरा ख्याल रखा जाएगा। परिवहन विभाग ने स्पष्ट किया है कि सूचना या वीडियो देने वाले शिकायतकर्ता की पहचान को पूरी तरह से गोपनीय रखा जाएगा, जिससे आम लोग बिना किसी हिचकिचाहट या डर के सड़क पर होने वाली लापरवाहियों की रिपोर्ट विभाग को कर सकें।

RECOMMENDED FOR YOU

पाटणा-इस्लामपूर विशेष ट्रेन 26 फेऱ्यांनी वाढवली, 1 ऑक्टोबर ते 30 नोव्हेंबरपर्यंत धावेल; वेळ आणि मार्ग जाणून घ्या
बिहार • Sep 29, 2026

पाटणा-इस्लामपूर विशेष ट्रेन 26 फेऱ्यांनी वाढवली, 1 ऑक्टोबर ते 30 नोव्हेंबरपर्यंत धावेल; वेळ आणि मार्ग जाणून घ्या

दुर्गापूजा, दिवाळी आणि छठ दरम्यान प्रवाशांची वाढती गर्दी लक्षात घेता, रेल्वेने पाटणा-इस्लामपूर-पाटणा विशेष ट्रेनचा कालावधी वाढवला आहे. फतुहा मार्गे धावणाऱ्या ट्रेनच्या एकूण २६ फेऱ्या वाढवण्यात आल्या आहेत.

The Media Times.Live News Desk
पाटणा: 4 लाख म्युटेशन अर्ज फेटाळले, 17,000 अद्याप प्रलंबित; प्रत्येक उपविभागातील प्रकरणांची संख्या जाणून घ्या
बिहार • Sep 29, 2026

पाटणा: 4 लाख म्युटेशन अर्ज फेटाळले, 17,000 अद्याप प्रलंबित; प्रत्येक उपविभागातील प्रकरणांची संख्या जाणून घ्या

पटना जिल्ह्यात फेरफार, जमाबंदीच्या नोंदी दुरुस्त करणे आणि वगळलेल्या जमाबंदी नोंदी जोडण्याशी संबंधित हजारो प्रकरणे प्रलंबित आहेत. ऑनलाइन प्रणाली सुरू झाल्यानंतर आतापर्यंत सुमारे 11 लाख अर्ज आले असून त्यापैकी सुमारे 4 लाख अर्ज नाकारण्यात आले आहेत.

The Media Times.Live News Desk
पाटण्यात आंदोलनादरम्यान गोंधळ, डाक बंगला क्रॉसिंगवर तणाव; पोलिसांनी लाठीचार्ज आणि वॉटर कॅननचा वापर केला
बिहार • Sep 28, 2026

पाटण्यात आंदोलनादरम्यान गोंधळ, डाक बंगला क्रॉसिंगवर तणाव; पोलिसांनी लाठीचार्ज आणि वॉटर कॅननचा वापर केला

पॅरामेडिकल आणि नर्सिंगच्या विद्यार्थ्यांसह डाव्या संघटना आणि विद्यार्थी विविध मागण्यांसाठी पाटण्यात एकत्र आले.

The Media Times.Live News Desk
Podcast

The Media Times Daily — a 10-minute audio brief.

Hosted by our senior editors, every weekday morning.

Listen now
Video

Explainers, ground reports and long-form documentaries.

Original programming produced by The Media Times.Live studios.

Watch on YouTube