दरभंगा/पटना, 17 मई : दरभंगा में आयोजित भाकपा (माले) के राज्य सम्मेलन के दूसरे दिन पार्टी महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य, केंद्रीय कमिटी सदस्य मंजू प्रकाश और जिला सचिव वैद्यनाथ यादव ने
केंद्र और बिहार सरकार की नीतियों की आलोचना की।
दीपांकर भट्टाचार्य ने कहा कि बिहार के विभिन्न जिलों से आए प्रतिनिधि सम्मेलन में भाग ले रहे हैं, जहां राजनीतिक स्थिति, संगठन और आगामी कार्यक्रमों पर चर्चा हो रही है।
माले नेताओं ने आरोप लगाया कि बिहार में “सुशासन” की जगह अब “बुलडोजर राज” चल रहा है। गरीबों के घर तोड़े जा रहे हैं और छात्र-नौजवान आंदोलनों का दमन किया जा रहा है। उन्होंने मतदाता सूची से नाम हटाने, किसानों की जमीन अधिग्रहण और महिलाओं के खिलाफ बढ़ती हिंसा पर भी चिंता जताई।
NEET पेपर लीक मामले को उठाते हुए कहा गया कि शिक्षा व्यवस्था भ्रष्टाचार और अपराधियों के प्रभाव में है। नेताओं ने केंद्र सरकार की आर्थिक नीतियों को गरीब और मेहनतकश विरोधी बताते हुए कहा कि महंगाई और संकट का बोझ आम जनता पर डाला जा रहा है।
माले नेताओं ने कहा कि लोकतांत्रिक संस्थाओं की साख कमजोर हो रही है और चुनाव प्रक्रिया की निष्पक्षता पर सवाल खड़े हो रहे हैं। सम्मेलन का समापन कल नई कमिटी के गठन और आगामी कार्यक्रमों की घोषणा के साथ होगा।

पटना-इस्लामपुर स्पेशल ट्रेन को 26 फेरों के लिए बढ़ाया गया, 1 अक्टूबर से 30 नवंबर तक चलेगी; समय और मार्ग जानें
दुर्गा पूजा, दिवाली और छठ के दौरान यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने पटना-इस्लामपुर-पटना स्पेशल ट्रेन की परिचालन अवधि बढ़ा दी है. फतुहा के रास्ते चलने वाली ट्रेन की कुल 26 फेरे बढ़ाये गये हैं.



