Ad
vv
LIVE
Thu, 20 Aug 2026
--°
Loading...
Politics

भारत की ‘अपराध राजधानी’ बन गया है बिहार: राहुल गांधी

राजगीर (बिहार): कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शुक्रवार को बिहार में कानून-व्यवस्था की स्थिति को लेकर नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली राजग सरकार की आलोचना की और आरोप लगाया कि…

Jun 6, 2025
2 min read
भारत की ‘अपराध राजधानी’ बन गया है बिहार: राहुल गांधी

Photo: The Media Times / Representative Image

T
The Media Times.Live
The Media Times

राजगीर (बिहार): कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शुक्रवार को बिहार में कानून-व्यवस्था की स्थिति को लेकर नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली राजग सरकार की आलोचना की और आरोप लगाया कि राज्य ‘भारत की अपराध राजधानी’ बन गया है।

नालंदा के राजगीर में ‘संविधान सुरक्षा सम्मेलन’ को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि सैन्य संघर्ष के दौरान भारत और पाकिस्तान के बीच शांति स्थापित करने के अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दावों पर मोदी ने चुप्पी साधे रखी।

पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, ‘‘बिहार, जिसे कभी शांति और न्याय की भूमि माना जाता था, अब भारत की अपराध राजधानी बन गया है।’’

गांधी ने यह भी कहा कि उन्हें इस बात की आशंका है कि क्या केंद्र ऐसे में जाति जनगणना ठीक से कर पाएगा, जबकि ‘प्रश्नावली को अंतिम रूप देने वालों में ओबीसी, दलित या आदिवासी समुदायों का कोई भी अधिकारी नहीं है।’

उन्होंने कहा, ‘‘मैं संविधान को बचाने और देश की समग्र बेहतरी के लिए जाति जनगणना के लिए लड़ रहा हूं… भविष्य में हम जब भी सरकार बनाएंगे, हम आरक्षण पर 50 प्रतिशत की सीमा हटा देंगे। इसकी शुरुआत बिहार से होगी।’’

भारत और पाकिस्तान के बीच सैन्य संघर्ष पर लोकसभा में विपक्ष के नेता ने कहा, ‘‘ट्रंप की तरफ से एक फोन कॉल आया और नरेन्द्र मोदी जी ने तुरंत आत्मसमर्पण कर दिया। ट्रंप ने खुद कम से कम 11 बार सार्वजनिक रूप से इस बारे में (शांति स्थापित कराने के बारे में) कहा है। लेकिन, प्रधानमंत्री इस मुद्दे पर चुप हैं। मुझे पता है कि उनके पास इस पर कहने के लिए कुछ नहीं है।’’

RECOMMENDED FOR YOU

"क्या बांग्लादेशी घुसपैठिए और मृत मतदाता आपके थे?" संजय निरुपम ने एसआईआर पर सवालों को लेकर कांग्रेस पर पलटवार किया
राजनीति • Sep 29, 2026

"क्या बांग्लादेशी घुसपैठिए और मृत मतदाता आपके थे?" संजय निरुपम ने एसआईआर पर सवालों को लेकर कांग्रेस पर पलटवार किया

मुंबई: चुनाव आयोग की विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया पर कांग्रेस और विपक्षी दल लगातार सवाल उठा रहे हैं. इस बीच, शिवसेना प्रवक्ता संजय निरुपम ने कांग्रेस के आरोपों पर पलटवार किया है और एसआईआर का बचाव किया है.

The Media Times.Live News Desk
यूपी चुनाव चर्चा: कांग्रेस-सपा सीट बंटवारे और रैली योजनाओं से सक्रियता बढ़ी, मैनपुरी-सैफई कार्यक्रम पर शिवपाल यादव की प्रतिक्रिया
राजनीति • Sep 28, 2026

यूपी चुनाव चर्चा: कांग्रेस-सपा सीट बंटवारे और रैली योजनाओं से सक्रियता बढ़ी, मैनपुरी-सैफई कार्यक्रम पर शिवपाल यादव की प्रतिक्रिया

कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के बीच सीटों के बंटवारे और संयुक्त रैलियों पर बातचीत जारी है क्योंकि मैनपुरी और सैफई में कांग्रेस की संभावित रैली को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।

The Media Times.Live News Desk
शरद पवार ने एनसीपी (एसपी) के किसी भी संगठन के साथ विलय से इनकार किया, कहा कि पार्टी अपना आधार मजबूत करने पर ध्यान केंद्रित करेगी
राजनीति • Sep 27, 2026

शरद पवार ने एनसीपी (एसपी) के किसी भी संगठन के साथ विलय से इनकार किया, कहा कि पार्टी अपना आधार मजबूत करने पर ध्यान केंद्रित करेगी

एनसीपी (शरदचंद्र पवार) प्रमुख ने विलय की अटकलों को खारिज कर दिया और कहा कि पार्टी अपनी स्वतंत्र राजनीतिक पहचान बनाए रखेगी

The Media Times.Live News Desk
Podcast

The Media Times Daily — a 10-minute audio brief.

Hosted by our senior editors, every weekday morning.

Listen now
Video

Explainers, ground reports and long-form documentaries.

Original programming produced by The Media Times.Live studios.

Watch on YouTube