Ad
vv
LIVE
Thu, 20 Aug 2026
--°
Loading...
Bihar

मलमास मेला में बड़ा हादसा, झूले से गिरा युवक, अस्पताल ले जाने के दौरान रास्ते में हुई मौत

द मीडिया टाइम्स डेस्क नालंदा, 26 मई: इस वक्त की बड़ी खबर नालंदा जिले से आ रही है जहां मलमास मेले में झूला से गिरकर एक युवक गंभीर रूप…

May 26, 2026
2 min read
मलमास मेला में बड़ा हादसा, झूले से गिरा युवक, अस्पताल ले जाने के दौरान रास्ते में हुई मौत 

Photo: The Media Times / Representative Image

T
The Media Times
The Media Times

 

द मीडिया टाइम्स डेस्क

नालंदा, 26 मई: इस वक्त की बड़ी खबर नालंदा जिले से आ रही है जहां मलमास मेले में झूला से गिरकर एक युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया।हादसे का लाइव वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।हालांकि प्रशासन इस घटना की लीपापोती करने में जुटी है।

जख्मी की पहचान नवादा जिले के नारदीगंज के बिकु गांव रहने वाले अमन कुमार के रूप में हुई है। अमन अपने परिवार के साथ नवादा से राजगीर मलमास मेला घुमाने आया हुआ था। तभी झूला झूलने के दौरान वह झूले से गिरकर वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया।आनन फानन में युवक को पावापुरी रेफर किया गया ।जहां से बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया।पटना ले जाने के क्रम में मौत हो गई।वही इस घटना को लेकर कोई भी अधिकारी बोलने से परहेज कर रहे है।अभी हाल में ही प्रशासन की लापरवाही के कारण नौ लोगों की भगदड़ में मौत हो गई थी जिसके बाद मेला में किसी प्रकार की झूला लगाने के लिए कई प्रकार की पाबंदियां लगाएं गई थी बावजूद राजगीर मलमास मेले में यह हादसा होना प्रशासन की लापरवाही को पुनः उजागर कर दिया है।फिलहाल युवक का इलाज पावापुरी मेडिकल कॉलेज में चल रहा है।पावापुरी में इलाज के दौरान युवक अमन की मौत की बात सामने आ रही है।अमन कुमार पैतृक गांव पटना जिले के घोसवरी गांव बताया जा रहा है।

RECOMMENDED FOR YOU

Podcast

The Media Times Daily — a 10-minute audio brief.

Hosted by our senior editors, every weekday morning.

Listen now
Video

Explainers, ground reports and long-form documentaries.

Original programming produced by The Media Times.Live studios.

Watch on YouTube