Ad
vv
LIVE
Thu, 20 Aug 2026
--°
Loading...
Politics

मोदी-ट्रंप का ‘किलर’ प्लान: आतंक के पनाहगाह पर सीधा वार, पाकिस्तान को आया पसीना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच हुई अहम बैठक के बाद जारी संयुक्त बयान ने पाकिस्तान की चिंताओं को बढ़ा दिया है। इस बैठक में आतंकवाद…

Feb 14, 2025
2 min read
मोदी-ट्रंप का ‘किलर’ प्लान: आतंक के पनाहगाह पर सीधा वार, पाकिस्तान को आया पसीना

Photo: The Media Times / Representative Image

T
The Media Times.Live
The Media Times

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच हुई अहम बैठक के बाद जारी संयुक्त बयान ने पाकिस्तान की चिंताओं को बढ़ा दिया है। इस बैठक में आतंकवाद का मुद्दा केंद्र में रहा और दोनों देशों ने आतंकवादी संगठनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का ऐलान किया। खासतौर पर लश्कर-ए-तैयबा और जैश-ए-मोहम्मद जैसे आतंकी गुटों पर शिकंजा कसने के लिए भारत और अमेरिका के बीच सहयोग को और मजबूत करने की प्रतिबद्धता जताई गई।

संयुक्त बयान में स्पष्ट रूप से पाकिस्तान को कटघरे में खड़ा किया गया और कहा गया कि उसे अपनी धरती का इस्तेमाल सीमा पार आतंकवादी हमलों के लिए नहीं करने देना चाहिए। मोदी और ट्रंप ने पाकिस्तान से 26/11 मुंबई हमले और पठानकोट हमले के दोषियों को जल्द से जल्द सजा देने की मांग की। इसके अलावा, अमेरिका ने आतंकवाद के खिलाफ भारत को समर्थन देते हुए मुंबई हमले के मास्टरमाइंड तहव्वुर राणा के प्रत्यर्पण को भी मंजूरी दे दी है, जो इस मामले में एक बड़ा कदम माना जा रहा है।

भारत और अमेरिका ने आतंकवादी संगठनों की फंडिंग रोकने, खुफिया जानकारी साझा करने और वैश्विक आतंकवाद विरोधी अभियानों में मिलकर काम करने का संकल्प लिया। ट्रंप ने बैठक के दौरान कहा कि कट्टरपंथी आतंकवाद पूरी दुनिया के लिए खतरा है और इसे खत्म करने के लिए भारत और अमेरिका का गठबंधन बेहद महत्वपूर्ण होगा। इस बयान के बाद पाकिस्तान पर दबाव और बढ़ गया है, क्योंकि उसे अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जवाब देना होगा कि वह अपनी जमीन से आतंकी गतिविधियों को कब और कैसे खत्म करेगा।

मोदी और ट्रंप की इस बैठक के बाद भारत और अमेरिका के रणनीतिक संबंध और मजबूत होने की उम्मीद है। दोनों देशों ने सामूहिक विनाश के हथियारों के प्रसार को रोकने और उनके वितरण को नियंत्रित करने के लिए मिलकर काम करने की प्रतिबद्धता जताई है। यह स्पष्ट संकेत है कि अब आतंकवाद को पनाह देने वालों के खिलाफ कोई नरमी नहीं बरती जाएगी। पाकिस्तान के लिए यह एक कड़ा संदेश है कि अगर वह आतंकवादियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं करता, तो वैश्विक दबाव का सामना करने के लिए तैयार रहे।

RECOMMENDED FOR YOU

"बांगलादेशी घुसखोर आणि मृत मतदार तुमचेच होते का?" एसआयआरवरील प्रश्नांवर संजय निरुपम यांनी काँग्रेसवर जोरदार हल्ला चढवला
राजकारण • Sep 29, 2026

"बांगलादेशी घुसखोर आणि मृत मतदार तुमचेच होते का?" एसआयआरवरील प्रश्नांवर संजय निरुपम यांनी काँग्रेसवर जोरदार हल्ला चढवला

मुंबई : निवडणूक आयोगाच्या स्पेशल इंटेन्सिव्ह रिव्हिजन (एसआयआर) प्रक्रियेवर काँग्रेस आणि विरोधी पक्ष सातत्याने प्रश्न उपस्थित करत आहेत. दरम्यान, शिवसेनेचे प्रवक्ते संजय निरुपम यांनी काँग्रेसच्या आरोपांवर जोरदार प्रहार करत एसआयआरचा बचाव केला आहे.

The Media Times.Live News Desk
यूपी निवडणूक बझ: काँग्रेस-एसपी सीट शेअरिंग आणि रॅली योजना गतिविधी, शिवपाल यादव यांनी मैनपुरी-सैफाई कार्यक्रमावर प्रतिक्रिया दिली
राजकारण • Sep 28, 2026

यूपी निवडणूक बझ: काँग्रेस-एसपी सीट शेअरिंग आणि रॅली योजना गतिविधी, शिवपाल यादव यांनी मैनपुरी-सैफाई कार्यक्रमावर प्रतिक्रिया दिली

मैनपुरी आणि सैफई येथे काँग्रेसच्या संभाव्य रॅलीभोवती चर्चा वाढत असताना काँग्रेस आणि समाजवादी पक्ष यांच्यातील जागावाटप आणि संयुक्त रॅलींबाबत चर्चा सुरूच आहे.

The Media Times.Live News Desk
राष्ट्रवादीचे (एसपी) कोणत्याही संघटनेत विलीनीकरण करणे शरद पवारांनी नाकारले, पक्षाचा पाया मजबूत करण्यावर भर राहील
राजकारण • Sep 27, 2026

राष्ट्रवादीचे (एसपी) कोणत्याही संघटनेत विलीनीकरण करणे शरद पवारांनी नाकारले, पक्षाचा पाया मजबूत करण्यावर भर राहील

राष्ट्रवादी काँग्रेस (शरदचंद्र पवार) प्रमुखांनी विलीनीकरणाबाबतची अटकळ नाकारली आणि पक्ष आपली स्वतंत्र राजकीय ओळख कायम ठेवेल असे म्हटले आहे.

The Media Times.Live News Desk
Podcast

The Media Times Daily — a 10-minute audio brief.

Hosted by our senior editors, every weekday morning.

Listen now
Video

Explainers, ground reports and long-form documentaries.

Original programming produced by The Media Times.Live studios.

Watch on YouTube