Ad
vv
LIVE
Thu, 20 Aug 2026
--°
Loading...
India

विनेश फोगाट पर कटाक्ष करने वाली अभिनेत्री और बीजेपी सांसद कंगना रनौत ने अब विनेश की तारीफ की है.

द मीडिया टाइम्स  डेस्क : ओलंपिक 2024 में ऐतिहासिक उपलब्धि के बाद रेसलर विनेश फोगाट पर उनके पूर्व में किए गए प्रोटेस्ट को लेकर कटाक्ष करने वाली अभिनेत्री और बीजेपी…

Aug 8, 2024
2 min read
विनेश फोगाट पर कटाक्ष करने वाली अभिनेत्री और बीजेपी सांसद कंगना रनौत ने अब विनेश की तारीफ की है.

Photo: The Media Times / Representative Image

T
The Media Times.Live
The Media Times

द मीडिया टाइम्स 

डेस्क : ओलंपिक 2024 में ऐतिहासिक उपलब्धि के बाद रेसलर विनेश फोगाट पर उनके पूर्व में किए गए प्रोटेस्ट को लेकर कटाक्ष करने वाली अभिनेत्री और बीजेपी सांसद कंगना रनौत ने अब विनेश की तारीफ की है.कटाक्ष करने के एक दिन बाद ही कंगना रनौत ने अपना रुख बदल लिया. फाइनल मुकाबले से पहले अयोग्य घोषित किए जाने के बाद वह विनेश का समर्थन करती दिखीं.कंगना रनौत ने सोशल मीडया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर स्टोरीज के जरिये विनेश को अपना समर्थन देते हुए लिखा कि कैसे पूरा देश पहलवान का समर्थन कर रहा है. कंगना ने इस स्टोरी में एक तस्वीर के साथ एक मैसेज भी लिखा, “मत रो विनेश, आपके साथ खड़ा है पूरा देश.” कंगना ने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर भारतीय ओलंपिक संघ की प्रमुख पीटी उषा की विनेश से मुलाकात की तस्वीर भी पोस्ट की और उन्हें ‘शेरनी’ कहा.

मंगलवार को कंगना ने दी थी ये प्रतिक्रिया:-

इससे पहले मंगलवार को कंगना ने विनेश की उपलब्धि पर प्रतिक्रिया देते हुए इंस्टाग्राम पर लिखा था, “भारत के पहले स्वर्ण पदक के लिए शुभकामनाएं… विनेश फोगट ने एक समय विरोध प्रदर्शन में भाग लिया था, जहां उन्होंने ‘मोदी तेरी कब्र खुदेगी’ के नारे लगाए थे.. फिर भी उन्हें देश का प्रतिनिधित्व करने और सर्वश्रेष्ठ प्रशिक्षण, कोच और सुविधाएं प्राप्त करने का अवसर दिया गया. यह लोकतंत्र की खूबसूरती और एक महान नेता की पहचान है.” कंगना का यह पोस्ट कई लोगों को पसंद नहीं आया. सोशल मीडिया यूजर्स ने इस टिप्पणी को अनुचित बताया और कहा कि यह पोस्ट विनेश के व्यक्तिगत प्रयासों और उपलब्धियों को कम करती है.

फाइनल से पहले विनेश को किया गया था अयोग्य घोषित:-

बता दें कि पेरिस ओलंपिक 2024 में महिलाओं की 50 किग्रा कैटेगरी में 100 ग्राम वजन अधिक होने के कारण विनेश को फाइनल से अयोग्य घोषित कर दिया गया था. इस पर लगभग पूरे देश ने प्रतिक्रिया दी. बॉलीवुड सितारे भी इससे पीछे नहीं रहे. आलिया भट्ट, विक्की कौशल, फरहान अख्तर, तापसी पन्नू, सोनाक्षी सिन्हा और वरुण ग्रोवर सहित कई बॉलीवुड सितारों ने अपने सोशल मीडिया पर पहलवान के अयोग्य घोषित किए जाने की बुरी खबर पर प्रतिक्रिया व्यक्त की.

RECOMMENDED FOR YOU

सीईसी ज्ञानेश कुमार यांच्या राजीनाम्याच्या मागणीसाठी इंदूरमध्ये काँग्रेसचा निदर्शने, पोलिसांशी झटापट
भारत • Sep 30, 2026

सीईसी ज्ञानेश कुमार यांच्या राजीनाम्याच्या मागणीसाठी इंदूरमध्ये काँग्रेसचा निदर्शने, पोलिसांशी झटापट

हरसिद्धी चौकातून जिल्हाधिकारी कार्यालयाकडे पायी मोर्चा, बॅरिकेडिंग अडवून कामगारांचा निषेध

The Media Times.Live News Desk
‘प्रत्येक शिखरावर तिरंगा’ मिशन: तेलंगणाच्या तरुणांनी नागालँडचे सर्वोच्च शिखर जिंकले
भारत • Sep 29, 2026

‘प्रत्येक शिखरावर तिरंगा’ मिशन: तेलंगणाच्या तरुणांनी नागालँडचे सर्वोच्च शिखर जिंकले

भूक्य यशवंतने 3,841 मीटर उंच सरामती पर्वतावर तिरंगा फडकावला आणि आतापर्यंत 11 राज्यांतील सर्वोच्च शिखरांवर राष्ट्रध्वज नेला.

The Media Times.Live News Desk
उत्तरकाशीत अडकलेल्या १६ गिर्यारोहकांना हेलिकॉप्टरने सुखरूप बाहेर काढले, हवामान साफ ​​झाल्यानंतर बचावकार्य पुन्हा सुरू
भारत • Sep 29, 2026

उत्तरकाशीत अडकलेल्या १६ गिर्यारोहकांना हेलिकॉप्टरने सुखरूप बाहेर काढले, हवामान साफ ​​झाल्यानंतर बचावकार्य पुन्हा सुरू

हवामानात सुधारणा झाल्यानंतर, उच्च हिमालयीन भागात बचाव कार्य पुन्हा सुरू करण्यात आले आणि आणखी 16 गिर्यारोहक आणि पोर्टर्सना सुरक्षितपणे बाहेर काढण्यात आले.

The Media Times.Live News Desk
Podcast

The Media Times Daily — a 10-minute audio brief.

Hosted by our senior editors, every weekday morning.

Listen now
Video

Explainers, ground reports and long-form documentaries.

Original programming produced by The Media Times.Live studios.

Watch on YouTube