द मीडिया टाइम्स डेस्क
पटना, 18 मई : पिछले दिनों 13 मई की सुबह स्कूल जाते समय सरकारी स्कूल के शिक्षक शंभू कुमार को अगमकुंआ थाना क्षेत्र के बाइपास स्थित भागवत नगर के पास गोली मारने वाले अपराधी को सोमवार को पटना पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान एक अपराधी के पैर में गोली लगी, जिसकी पहचान कुख्यात अपराधी संदीप उर्फ बादल के रूप में हुई है।
इस घटना के बाद पटना में सनसनी फैल गई थी। सोमवार को पटना पुलिस ट्रांसपोर्ट नगर इलाके में एक लूटकांड की जांच कर रही थी। इसी दौरान पुलिस दो अपराधियों तक पहुंची, जिनमें संदीप उर्फ बादल और प्रिंस कुमार शामिल थे। पुलिस ने दोनों को अगमकुंआ थाना क्षेत्र के ट्रांसपोर्ट नगर में घेर लिया।
घेराबंदी के दौरान बादल ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली उसके पैर में लगी, जबकि दूसरा अपराधी प्रिंस कुमार डर के कारण मौके पर ही सरेंडर कर दिया। घायल बादल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी स्थिति सामान्य बताई जा रही है।
बताया जाता है कि वारदात के समय शिक्षक शंभू कुमार ने अपराधियों का विरोध किया था, जिसके बाद बदमाशों ने उन्हें गोली मार दी थी। घायल शिक्षक का अब भी अस्पताल में इलाज चल रहा है।

पाटणा-इस्लामपूर विशेष ट्रेन 26 फेऱ्यांनी वाढवली, 1 ऑक्टोबर ते 30 नोव्हेंबरपर्यंत धावेल; वेळ आणि मार्ग जाणून घ्या
दुर्गापूजा, दिवाळी आणि छठ दरम्यान प्रवाशांची वाढती गर्दी लक्षात घेता, रेल्वेने पाटणा-इस्लामपूर-पाटणा विशेष ट्रेनचा कालावधी वाढवला आहे. फतुहा मार्गे धावणाऱ्या ट्रेनच्या एकूण २६ फेऱ्या वाढवण्यात आल्या आहेत.



