Ad
vv
LIVE
Thu, 20 Aug 2026
--°
Loading...
Bihar

संगठन सृजन साथी अभियान को लेकर बिहार कांग्रेस ने जारी की 155 नेताओं की बड़ी सूची

द मीडिया टाइम्स डेस्क पटना, 10 मई | बिहार कांग्रेस ने संगठन को मजबूत करने और आगामी राजनीतिक गतिविधियों को गति देने के उद्देश्य से “संगठन सृजन साथी अभियान” के…

May 11, 2026
2 min read
संगठन सृजन साथी अभियान को लेकर बिहार कांग्रेस ने जारी की 155 नेताओं की बड़ी सूची

Photo: The Media Times / Representative Image

T
The Media Times
The Media Times

द मीडिया टाइम्स डेस्क

पटना, 10 मई |
बिहार कांग्रेस ने संगठन को मजबूत करने और आगामी राजनीतिक गतिविधियों को गति देने के उद्देश्य से “संगठन सृजन साथी अभियान” के तहत राज्य के 53 सांगठनिक जिलों के लिए 155 नेताओं की जिला ऑब्जर्वर सूची जारी की है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम के निर्देशन में जारी इस सूची को संगठन विस्तार की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है।

प्रदेश कांग्रेस कमिटी की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, इस अभियान का उद्देश्य जिला स्तर पर संगठन को और सक्रिय बनाना, कार्यकर्ताओं के बीच समन्वय बढ़ाना और पार्टी की गतिविधियों को गांव-गांव तक पहुंचाना है। इसके लिए विभिन्न जिलों में अनुभवी और सक्रिय नेताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

कांग्रेस के मीडिया विभाग के चेयरमैन राजेश राठौड़ ने बताया कि सूची में कई वरिष्ठ नेताओं को शामिल किया गया है, जिनके ऊपर संगठन सृजन साथी अभियान को सफल बनाने की जिम्मेदारी रहेगी। उन्होंने कहा, “पार्टी संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के लिए यह अभियान शुरू किया गया है। जिला ऑब्जर्वर कार्यकर्ताओं के साथ समन्वय स्थापित कर संगठन को नई ऊर्जा देने का काम करेंगे।”

पार्टी सूत्रों के अनुसार, इन ऑब्जर्वरों की जिम्मेदारी संबंधित जिलों में संगठन की स्थिति की समीक्षा करना, नए कार्यकर्ताओं को जोड़ना और पार्टी की विचारधारा को मजबूत तरीके से लोगों तक पहुंचाना होगा। साथ ही जिला इकाइयों की गतिविधियों पर भी नजर रखी जाएगी।

राजनीतिक जानकारों का मानना है कि बिहार कांग्रेस आगामी चुनावों को ध्यान में रखते हुए संगठनात्मक स्तर पर अपनी तैयारी मजबूत करने में जुटी हुई है। इसी रणनीति के तहत बड़ी संख्या में नेताओं को अलग-अलग जिलों की जिम्मेदारी सौंपी गई है, ताकि संगठन को बूथ स्तर तक सक्रिय किया जा सके।

कांग्रेस नेताओं का कहना है कि संगठन सृजन साथी अभियान के जरिए पार्टी कार्यकर्ताओं में नया उत्साह आएगा और आने वाले समय में कांग्रेस राज्य की राजनीति में और मजबूती के साथ अपनी भूमिका निभाएगी।

RECOMMENDED FOR YOU

पाटणा-इस्लामपूर विशेष ट्रेन 26 फेऱ्यांनी वाढवली, 1 ऑक्टोबर ते 30 नोव्हेंबरपर्यंत धावेल; वेळ आणि मार्ग जाणून घ्या
बिहार • Sep 29, 2026

पाटणा-इस्लामपूर विशेष ट्रेन 26 फेऱ्यांनी वाढवली, 1 ऑक्टोबर ते 30 नोव्हेंबरपर्यंत धावेल; वेळ आणि मार्ग जाणून घ्या

दुर्गापूजा, दिवाळी आणि छठ दरम्यान प्रवाशांची वाढती गर्दी लक्षात घेता, रेल्वेने पाटणा-इस्लामपूर-पाटणा विशेष ट्रेनचा कालावधी वाढवला आहे. फतुहा मार्गे धावणाऱ्या ट्रेनच्या एकूण २६ फेऱ्या वाढवण्यात आल्या आहेत.

The Media Times.Live News Desk
पाटणा: 4 लाख म्युटेशन अर्ज फेटाळले, 17,000 अद्याप प्रलंबित; प्रत्येक उपविभागातील प्रकरणांची संख्या जाणून घ्या
बिहार • Sep 29, 2026

पाटणा: 4 लाख म्युटेशन अर्ज फेटाळले, 17,000 अद्याप प्रलंबित; प्रत्येक उपविभागातील प्रकरणांची संख्या जाणून घ्या

पटना जिल्ह्यात फेरफार, जमाबंदीच्या नोंदी दुरुस्त करणे आणि वगळलेल्या जमाबंदी नोंदी जोडण्याशी संबंधित हजारो प्रकरणे प्रलंबित आहेत. ऑनलाइन प्रणाली सुरू झाल्यानंतर आतापर्यंत सुमारे 11 लाख अर्ज आले असून त्यापैकी सुमारे 4 लाख अर्ज नाकारण्यात आले आहेत.

The Media Times.Live News Desk
पाटण्यात आंदोलनादरम्यान गोंधळ, डाक बंगला क्रॉसिंगवर तणाव; पोलिसांनी लाठीचार्ज आणि वॉटर कॅननचा वापर केला
बिहार • Sep 28, 2026

पाटण्यात आंदोलनादरम्यान गोंधळ, डाक बंगला क्रॉसिंगवर तणाव; पोलिसांनी लाठीचार्ज आणि वॉटर कॅननचा वापर केला

पॅरामेडिकल आणि नर्सिंगच्या विद्यार्थ्यांसह डाव्या संघटना आणि विद्यार्थी विविध मागण्यांसाठी पाटण्यात एकत्र आले.

The Media Times.Live News Desk
Podcast

The Media Times Daily — a 10-minute audio brief.

Hosted by our senior editors, every weekday morning.

Listen now
Video

Explainers, ground reports and long-form documentaries.

Original programming produced by The Media Times.Live studios.

Watch on YouTube