Ad
vv
LIVE
Thu, 20 Aug 2026
--°
Loading...
Business

संसद में कांग्रेस पर भड़के रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव कहा ‘हम केवल रील बनाने वाले नहीं, काम करने वाले हैं लोग’

द मीडिया टाइम्स डेस्क : संसद में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कांग्रेस द्वारा लगाए गए आरोपों पर कहा कि हम केवल रील बनाने वाले नहीं, काम करने वाले लोग…

Aug 1, 2024
2 min read
संसद में कांग्रेस पर भड़के रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव कहा ‘हम केवल रील बनाने वाले नहीं, काम करने वाले हैं लोग’

Photo: The Media Times / Representative Image

T
The Media Times.Live
The Media Times

द मीडिया टाइम्स

डेस्क : संसद में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कांग्रेस द्वारा लगाए गए आरोपों पर कहा कि हम केवल रील बनाने वाले नहीं, काम करने वाले लोग हैं. उन्होंने रेल हादसों पर कहा कि एक भी हादसा खराब होता है. यूपीए के कार्यकाल में सालाना 171 एक्सीडेंट होते थे. वो करीब 68 फीसदी कम हुए हैं.

संसद में कांग्रेस के आरोपों का जवाब देते हुए रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि हम केवल रील बनाने वाले नहीं, काम करने वाले लोग हैं. रेल हादसों को लेकर विपक्ष के हंगामे पर नाराजगी जताते हुए अश्विनी वैष्णव ने कहा कि जो लोग यहां चिल्ला रहे हैं, उनसे पूछा जाना चाहिए कि सत्ता में रहते हुए 58 साल में वो एक किलोमीटर भी ऑटोमेटिक ट्रेन प्रोटेक्शन (ATP) क्यों नहीं लगा पाए.

संसद में बोलते समय विपक्षी सांसदों के हंगामे से रेल मंत्री नाराज हो गए. इस दौरान विपक्ष के सांसदों से भड़कते हुए बैठने को कहा. उन्होंने हंगामा करते हुए विपक्षा सांसदों से कहा, “चुप, बैठ जाइए. बैठिए. कुछ भी बोलते हैं.” इसके बाद उन्होंने चेयर को संबोधित करते हुए कहा कि ये क्या तरीका है, कुछ भी बीच में बोल देते हैं.

रेल मंत्री ने कहा, “आज ये सवाल उठाने की हिम्मत कर रहे हैं, जब ममता बनर्जी रेल मंत्री थीं तो हादसा आंकड़ा 0.24 से घटकर 0.19 हो जाने पर ये लोग सदन में ताली बजाते थे और आज जब ये 0.19 से घटकर 0.03 हो गया तो ये इस तरह का दोष लगाते हैं.”

क्या ऐसे चलेगा देश- अश्विनी वैष्णव 
अश्विनी वैष्णव ने स्पीकर से पूछा कि क्या ये देश ऐसे चलेगा? रेल मंत्री ने आरोप लगाया कि कांग्रेस सोशल मीडिया की ट्रोल आर्मी के जरिए झूठ फैलाती है. उन्होंने कहा, “अयोध्या में स्टेशन की एक पुरानी दीवार गिरी तो समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के हैंडल से उसे तुरंत उठाना चालू किया. इस तरह के झूठ से कैसे श चलेगा. दो करोड़ पैसेंजर्स डेली यात्रा करते हैं. क्या उनके मन में ये भय भरना चाहते हैं?”

 

#RailwayMinister #AshwiniVaishnav #angry #Congress #Parliament #reel makers #work

RECOMMENDED FOR YOU

स्टॉकग्रो की मूल कंपनी एसेटग्रो फिनटेक ने आईपीओ के लिए सेबी के पास गोपनीय दस्तावेज दाखिल किए
व्यापार • Sep 29, 2026

स्टॉकग्रो की मूल कंपनी एसेटग्रो फिनटेक ने आईपीओ के लिए सेबी के पास गोपनीय दस्तावेज दाखिल किए

कंपनी की आईपीओ के जरिए ₹2,000-2,500 करोड़ जुटाने की योजना, गोपनीय प्री-फाइलिंग रूट के तहत शुरुआती दस्तावेज दाखिल

The Media Times.Live News Desk
अल नीनो से रबी फसलों को खतरा, खाद्यान्न उत्पादन प्रभावित हो सकता है
व्यापार • Sep 28, 2026

अल नीनो से रबी फसलों को खतरा, खाद्यान्न उत्पादन प्रभावित हो सकता है

कृषि सचिव अतीश चंद्रा ने चेतावनी दी है कि आगामी रबी सीजन चुनौतीपूर्ण हो सकता है, खासकर बारिश पर निर्भर क्षेत्रों के लिए

Vivek Singh
सोने की कीमतों में भारी गिरावट, ₹2,600 से ₹1.50 लाख प्रति 10 ग्राम तक गिरावट
व्यापार • Sep 27, 2026

सोने की कीमतों में भारी गिरावट, ₹2,600 से ₹1.50 लाख प्रति 10 ग्राम तक गिरावट

वैश्विक बाजारों में भारी बिकवाली, कच्चे तेल की बढ़ती कीमतें और मजबूत अमेरिकी डॉलर का घरेलू सर्राफा कीमतों पर असर पड़ रहा है

The Media Times.Live News Desk
Podcast

The Media Times Daily — a 10-minute audio brief.

Hosted by our senior editors, every weekday morning.

Listen now
Video

Explainers, ground reports and long-form documentaries.

Original programming produced by The Media Times.Live studios.

Watch on YouTube