द मीडिया टाइम्स डेस्क
पटना/ रोहतास, 18 मई : बिहार के रोहतास में आज सोमवार सुबह सासाराम-पटना फास्ट पैसेंजर ट्रेन के एक जनरल कोच में अचानक आग लग जाने से स्टेशन पर अफरा-तफरी मच गई। प्लेटफॉर्म नंबर 6 पर खड़ी ट्रेन के इंजन से पांचवें कोच में शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगी। आग इतनी तेजी से फैली कि पूरा कोच धू-धू कर जलने लगा। ट्रेन के 6:45 बजे रवाना होने से पहले घटना हो जाने के कारण यात्री पहले ही कोच से उतर चुके थे।
रेलवे अधिकारियों और स्थानीय दमकल विभाग की टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का अभियान शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। प्रभावित कोच को इंजन से अलग कर दिया गया। राहत की बात यह रही कि समय पर कार्रवाई से किसी यात्री या रेलवे कर्मी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है।
चश्मदीद अभिषेक रंजन ने बताया कि ट्रेन निर्धारित समय पर खड़ी थी, तभी शॉर्ट सर्किट से आग लगी। आग इतनी तेजी से फैली कि अगर दमकल विभाग और रेलवे स्टाफ समय पर पहुंच जाते तो आग को आसानी से नियंत्रित किया जा सकता था, लेकिन दोनों की देरी से आग और भड़क गई। हालांकि, समय रहते आग पर काबू पा लिया गया।

पटना-इस्लामपुर स्पेशल ट्रेन को 26 फेरों के लिए बढ़ाया गया, 1 अक्टूबर से 30 नवंबर तक चलेगी; समय और मार्ग जानें
दुर्गा पूजा, दिवाली और छठ के दौरान यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने पटना-इस्लामपुर-पटना स्पेशल ट्रेन की परिचालन अवधि बढ़ा दी है. फतुहा के रास्ते चलने वाली ट्रेन की कुल 26 फेरे बढ़ाये गये हैं.



