Ad
vv
LIVE
Thu, 20 Aug 2026
--°
Loading...
Bihar

स्कूल के बाद जनगणना कार्य कराने पर शिक्षक संघ ने उठाए सवाल, बदलाव की मांग

द मीडिया टाइम्स डेस्क पटना, 15 मई : बिहार राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ ने विद्यालय अवधि के बाद जनगणना कार्य कराने के आदेश पर आपत्ति जताते हुए इसमें बदलाव की…

May 15, 2026
2 min read
स्कूल के बाद जनगणना कार्य कराने पर शिक्षक संघ ने उठाए सवाल, बदलाव की मांग

Photo: The Media Times / Representative Image

T
The Media Times
The Media Times

द मीडिया टाइम्स डेस्क
पटना, 15 मई : बिहार राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ ने विद्यालय अवधि के बाद जनगणना कार्य कराने के आदेश पर आपत्ति जताते हुए इसमें बदलाव की मांग की है। संघ के प्रदेश अध्यक्ष जयराम शर्मा ने मुख्यमंत्री, शिक्षा मंत्री एवं अपर मुख्य सचिव बी. राजेंद्र को ज्ञापन सौंपकर कहा कि यह आदेश विशेष रूप से महिला शिक्षिकाओं के लिए काफी कठिन और अव्यावहारिक साबित होगा।
ज्ञापन में कहा गया है कि भारत की जनगणना 2027 के तहत मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना के कार्य में बड़ी संख्या में शिक्षक-शिक्षिकाओं को लगाया गया है। संघ ने कहा कि जनगणना कार्य राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय महत्वपूर्ण दायित्व है, जिसे बिहार के शिक्षक हमेशा गंभीरता और जिम्मेदारी के साथ निभाते रहे हैं। इससे पहले भी बिहार के शिक्षकों ने जातिगत सर्वेक्षण और मतदाता पुनरीक्षण जैसे कार्यों को सफलतापूर्वक पूरा किया है।
संघ ने कहा कि वर्तमान में विद्यालय प्रातःकालीन चल रहे हैं। ऐसे में महिला शिक्षिकाएं सुबह 3-4 बजे से उठकर घर और विद्यालय की जिम्मेदारियां निभाती हैं। विद्यालय के बाद देर शाम तक जनगणना कार्य करना उनके लिए अत्यंत कठिन होगा। संघ ने सवाल उठाया कि महिला शिक्षिकाएं अपनी पारिवारिक जिम्मेदारियां कब और कैसे पूरी करेंगी।
ज्ञापन में यह भी कहा गया कि बिहार सरकार हमेशा महिलाओं के हितों और उनकी सुविधाओं का ध्यान रखने की बात करती रही है, लेकिन वर्तमान आदेश महिला शिक्षिकाओं के लिए व्यवहारिक नहीं दिखता। शिक्षक संघ ने सरकार और शिक्षा विभाग से इस आदेश पर पुनर्विचार कर व्यवहारिक निर्णय लेने की मांग की है।
इस मौके पर कमलेश कुमार, आनंद मिश्रा, कुमारी विन्दु पांडे और गोविंदा कुमार समेत कई शिक्षक प्रतिनिधि मौजूद रहे।

RECOMMENDED FOR YOU

पटना-इस्लामपुर स्पेशल ट्रेन को 26 फेरों के लिए बढ़ाया गया, 1 अक्टूबर से 30 नवंबर तक चलेगी; समय और मार्ग जानें
बिहार • Sep 29, 2026

पटना-इस्लामपुर स्पेशल ट्रेन को 26 फेरों के लिए बढ़ाया गया, 1 अक्टूबर से 30 नवंबर तक चलेगी; समय और मार्ग जानें

दुर्गा पूजा, दिवाली और छठ के दौरान यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने पटना-इस्लामपुर-पटना स्पेशल ट्रेन की परिचालन अवधि बढ़ा दी है. फतुहा के रास्ते चलने वाली ट्रेन की कुल 26 फेरे बढ़ाये गये हैं.

The Media Times.Live News Desk
पटना: 4 लाख म्यूटेशन आवेदन खारिज, 17,000 अभी भी लंबित; प्रत्येक उपखंड में मामलों की संख्या जानें
बिहार • Sep 29, 2026

पटना: 4 लाख म्यूटेशन आवेदन खारिज, 17,000 अभी भी लंबित; प्रत्येक उपखंड में मामलों की संख्या जानें

पटना जिले में नामांतरण, जमाबंदी अभिलेखों में सुधार और छूटी हुई जमाबंदी प्रविष्टियों को जोड़ने से संबंधित हजारों मामले लंबित हैं। ऑनलाइन सिस्टम शुरू होने के बाद अब तक लगभग 11 लाख आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिनमें से लगभग 4 लाख खारिज कर दिए गए हैं।

The Media Times.Live News Desk
पटना में विरोध प्रदर्शन के दौरान बवाल, डाकबंगला चौराहे पर तनाव; पुलिस ने किया लाठीचार्ज और वॉटर कैनन का इस्तेमाल
बिहार • Sep 28, 2026

पटना में विरोध प्रदर्शन के दौरान बवाल, डाकबंगला चौराहे पर तनाव; पुलिस ने किया लाठीचार्ज और वॉटर कैनन का इस्तेमाल

पैरामेडिकल और नर्सिंग छात्रों सहित वामपंथी संगठन और छात्र विभिन्न मांगों को लेकर पटना में एकत्र हुए

The Media Times.Live News Desk
Podcast

The Media Times Daily — a 10-minute audio brief.

Hosted by our senior editors, every weekday morning.

Listen now
Video

Explainers, ground reports and long-form documentaries.

Original programming produced by The Media Times.Live studios.

Watch on YouTube