Ad
vv
LIVE
Thu, 20 Aug 2026
--°
Loading...
Entertainment

हरफन मोला कलाकार किशोर कुमार के बंगले पर कटेगा केक, सजेगी सुरों की महफिल

द मीडिया टाइम्स डेस्क    खंडवा। हरफनमौला कलाकार किशोर कुमार गांगुली का 95वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया जाएगा। इस दिन उनके खंडवा स्थित पैतृक मकान गौरीकुंज पर जन्मदिन का केक…

Aug 3, 2024
1 min read
हरफन मोला कलाकार किशोर कुमार  के बंगले पर कटेगा केक, सजेगी सुरों की महफिल

Photo: The Media Times / Representative Image

T
The Media Times.Live
The Media Times

द मीडिया टाइम्स डेस्क 

 

खंडवा। हरफनमौला कलाकार किशोर कुमार गांगुली का 95वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया जाएगा। इस दिन उनके खंडवा स्थित पैतृक मकान गौरीकुंज पर जन्मदिन का केक काटा जाएगा। इस मौके पर गोवा, आसनसोल पश्चिम बंगाल, भोपाल के साथ ही स्थानीय कलाकार अपनी प्रस्तुतियां देंगे। किशोर कुमार  के जन्मदिन पर उनके पैतृक मकान पर हर साल की तरह ओपन माइक प्रस्तुतियां भी दी जाएंगी। इस मौके पर भोपाल की नन्ही गायिका “इयाना” अर्नेस्ट देव, गोवा के “राजीव किशोर” नाईक और आसनसोल पश्चिम बंगाल के विनय कुमार के साथ ही खंडवा की प्रसिद्ध गायिका तोरल बख्शी व प्रफुल्ल मंडलोई के साथ ही स्थानीय कलाकार अपनी प्रस्तुतियां देंगे। रात 8.30 बजे किशोरदा के जन्मदिन का केक जाएगा। इस मौके पर कलेक्टर अनुपकुमार सिंह अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे। फाउंडेशन के फाउंडर और संयोजक साजिद सईद ने बताया कि किशोरदा के जन्मदिन और पुण्यतिथि पर उनके बंगले पर हर वर्ष यह आयोजन किया जाता है। इस मौके पर शहर के सभी लोग ओपन माइक पर अपनी प्रस्तुति दे सकते हैं। प्रस्तुतियों का सिलसिला गौरव दिवस यानी 4 अगस्त को दोपहर दो बजे से शुरू होगा।

RECOMMENDED FOR YOU

पेरिस फैशन वीक में ऐश्वर्या राय बच्चन का जलवा, रैंप पर दिखा ग्लैमरस लुक
मनोरंजन • Sep 29, 2026

पेरिस फैशन वीक में ऐश्वर्या राय बच्चन का जलवा, रैंप पर दिखा ग्लैमरस लुक

बॉलीवुड अभिनेत्री ने लोरियल पेरिस के 'ले डेफिले' शो में काले गाउन और मोतियों से सजी केप में रैंप पर वॉक कर सबका ध्यान अपनी ओर खींचा।

The Media Times.Live News Desk
संगीतकार शांतनु मोइत्रा को राष्ट्रीय लता मंगेशकर पुरस्कार 2026 मिला
मनोरंजन • Sep 29, 2026

संगीतकार शांतनु मोइत्रा को राष्ट्रीय लता मंगेशकर पुरस्कार 2026 मिला

सुगम संगीत में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए मध्य प्रदेश सरकार उन्हें सम्मानित करती है; इंदौर में पुरस्कार समारोह आयोजित

The Media Times.Live News Desk
सलमान खान ने एआई के दुरुपयोग के खिलाफ कड़ा रुख अपनाया, कहा कि फर्जी वीडियो बनाने वालों को जेल होनी चाहिए
मनोरंजन • Sep 28, 2026

सलमान खान ने एआई के दुरुपयोग के खिलाफ कड़ा रुख अपनाया, कहा कि फर्जी वीडियो बनाने वालों को जेल होनी चाहिए

अभिनेता ने नकली एआई वीडियो और अनधिकृत वॉयस डबिंग को एक गंभीर मुद्दा बताया और दुरुपयोग के खिलाफ सख्त कार्रवाई की आवश्यकता पर जोर दिया

The Media Times.Live News Desk
Podcast

The Media Times Daily — a 10-minute audio brief.

Hosted by our senior editors, every weekday morning.

Listen now
Video

Explainers, ground reports and long-form documentaries.

Original programming produced by The Media Times.Live studios.

Watch on YouTube