Ad
vv
LIVE
Thu, 20 Aug 2026
--°
Loading...
Maharashtra

पीएम मोदी को लेकर संजय राउत ने फिर किया बड़ा दावा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हालिया नागपुर दौरे और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के मुख्यालय में उनके पहुंचने के बाद से ही शिवसेना यूबीटी के नेता और सांसद संजय राउत ने…

Apr 1, 2025
2 min read
पीएम मोदी को लेकर संजय राउत ने फिर किया बड़ा दावा

Photo: The Media Times / Representative Image

T
The Media Times.Live
The Media Times

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हालिया नागपुर दौरे और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के मुख्यालय में उनके पहुंचने के बाद से ही शिवसेना यूबीटी के नेता और सांसद संजय राउत ने पीएम मोदी पर लगातार हमलावर रुख अपनाया है। राउत ने कई बार यह आरोप लगाया है कि संघ पीएम मोदी से 75 वर्ष की आयु के बाद रिटायर होने का दबाव बना रहा है और उनके उत्तराधिकारी की भी चर्चा हो रही है। इस मुद्दे को लेकर राउत का एक और बड़ा बयान सामने आया है।

न्यूज एजेंसी पीटीआई से बातचीत करते हुए संजय राउत ने कहा, “हमने सामना के संपादकीय में इस विषय पर पूरी जानकारी दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्वयं संघ के प्रचारक रहे हैं। जब कोई प्रचारक देश का प्रधानमंत्री बनता है, तो उसे सबसे पहले संघ के मुख्यालय में जाना चाहिए। लेकिन प्रधानमंत्री बनने के 10 साल बाद पीएम मोदी पहली बार संघ पहुंचे, और वह भी केवल इसलिए क्योंकि उन्हें बुलाया गया था।”

राउत ने इस पर भी टिप्पणी की कि संघ ने पीएम मोदी को उनकी अपनी बनाई हुई 75 वर्ष की उम्र की सीमा का पालन करने की याद दिलाई है। उनका कहना था, “संघ ने उन्हें यह याद दिलाया कि आपने जो नियम तय किया था कि 75 साल के बाद कोई भी व्यक्ति किसी सत्ता पद पर नहीं रहेगा, तो अब खुद को भी उस नियम का पालन करना चाहिए।”

इस बयान के बाद यह सवाल उठने लगे हैं कि क्या संघ और मोदी के बीच कुछ खटास बढ़ रही है, और क्या वाकई संघ मोदी से रिटायरमेंट लेने की बात कर रहा है। राउत का यह बयान राजनैतिक गलियारों में एक नई हलचल पैदा कर रहा है।

RECOMMENDED FOR YOU

"हम अधिकारी बनना चाहते हैं, बस हमें एक शिक्षक दे दो..." छोटी लड़कियों का वीडियो उनकी मांग को पूरा करता है

"हम अधिकारी बनना चाहते हैं, बस हमें एक शिक्षक दे दो..." छोटी लड़कियों का वीडियो उनकी मांग को पूरा करता है

बीड के हिवरपहाड़ी स्कूल के छात्रों ने शिक्षकों की कमी के कारण एक बोतल को माइक्रोफोन के रूप में उपयोग करके एक वीडियो बनाया था और एक शिक्षक की अपील की थी।

The Media Times.Live News Desk
मुंबईकरों के लिए राहत? प्रस्तावित जल कटौती रद्द हो सकती है, मेयर ने दिया अपडेट

मुंबईकरों के लिए राहत? प्रस्तावित जल कटौती रद्द हो सकती है, मेयर ने दिया अपडेट

मुंबई की मेयर रितु तावड़े ने संकेत दिया है कि प्रस्तावित जल आपूर्ति कटौती रद्द की जा सकती है, अंतिम आधिकारिक घोषणा अभी भी प्रतीक्षित है

The Media Times.Live News Desk
मनोज जारांगे पाटिल का बड़ा दावा, कहा- 'जिसे मैंने दोस्त माना वह दुश्मन निकला'

मनोज जारांगे पाटिल का बड़ा दावा, कहा- 'जिसे मैंने दोस्त माना वह दुश्मन निकला'

मराठा आरक्षण आंदोलन के नेता का दावा है कि उन्हें राजनीतिक और सामाजिक रूप से अलग-थलग करने का प्रयास किया जा रहा है, लेकिन उन्होंने उस व्यक्ति का नाम नहीं बताया जिसका वह जिक्र कर रहे हैं।

The Media Times.Live News Desk
Podcast

The Media Times Daily — a 10-minute audio brief.

Hosted by our senior editors, every weekday morning.

Listen now
Video

Explainers, ground reports and long-form documentaries.

Original programming produced by The Media Times.Live studios.

Watch on YouTube