Ad
vv
LIVE
Thu, 20 Aug 2026
--°
Loading...
Crime

72 वर्षीय बुजुर्ग को हाउस अरेस्ट कर बदमाशों ने लाखो की ठगी को दिया अंजाम…

द मीडिया टाइम्स डेस्क – इंदौर:में हाउस अरेस्ट के मामले एक के बाद एक लगातार सामने आ रहे हैं इसी कड़ी में एक 72 वर्षीय बुजुर्ग को हाउस अरेस्ट कर…

Aug 10, 2024
2 min read
72 वर्षीय बुजुर्ग को हाउस अरेस्ट कर बदमाशों ने लाखो की ठगी को दिया अंजाम…

Photo: The Media Times / Representative Image

T
The Media Times.Live
The Media Times

द मीडिया टाइम्स डेस्क –

इंदौर:में हाउस अरेस्ट के मामले एक के बाद एक लगातार सामने आ रहे हैं इसी कड़ी में एक 72 वर्षीय बुजुर्ग को हाउस अरेस्ट कर लाखों रुपए की ठगी की वारदात को बदमाशों ने अंजाम दिया है फिलहाल पूरे ही मामले में पुलिस जांच पड़ताल करने में जुटी हुई है।

पूरा मामला इंदौर के लसुड़िया थाना क्षेत्र का:-

लसुड़िया थाना क्षेत्र में रहने वाले एक रिटायर्ड 72 वर्षीय बुजुर्ग के साथ ऑनलाइन तरीके से धोखाधड़ी की वारदातों को बदमाश ने अंजाम दिया है बताया जा रहा है कि बदमाशों ने 72 वर्षीय बुजुर्ग को स्काइप ऐप डाउनलोड कर घंटो मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में फसाने की धमकी देकर पूछताछ की और इस दौरान ईडी के अधिकारी बनकर बुजुर्ग पर बदमाशों ने दबाव भी बनाया साथ ही 72 वर्षीय बुजुर्ग से घंटे स्काइप के माध्यम से पूछताछ भी की गई , वहीं इस दौरान बदमाशों ने बुजुर्ग को यह भी धमकी दी कि यदि तुम्हें मनी लांड्रिंग सहित अलग-अलग मामलों से बचाना है तो 39 लाख 60 हजार रुपए हमारे अकाउंट में ट्रांसफर कर दो , इसके बाद बुजुर्ग ने जैसे ही अपने पास मौजूद 39 लाख 60000 रुपए संबंधित बदमाशों के अकाउंट में ट्रांसफर किए, उसके बाद उन्होंने अपना फोन बंद कर दिया

उसके बाद बुजुर्ग ने अपने साथ हुई ठगी के बारे में परिजनों को जानकारी दी उसके बाद पुलिस को पूरे मामले की शिकायत की, वहीं पुलिस ने बुजुर्ग की शिकायत पर ठगी करने वाले बदमाशों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर , उनकी तलाश शुरू कर दी है, तो वही एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया के मुताबिक पूरे ही मामले में बुजुर्ग की शिकायत पर ठगी की वारदातों को अंजाम देने वालों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है आमतौर पर हरियाणा के मेवात गैंग सहित झारखंड के जामताड़ा गिरोह के द्वारा इस तरह की वारदातों का अंजाम दिया जा रहा है जल्द ही इस पूरे मामले में कुछ आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया जाएगा बता दे इंदौर में हाउस अरेस्ट की यह दसवीं घटना है इसके पहले भी कई लोग इस तरह से धोखाधड़ी के शिकार हो चुके हैं।

RECOMMENDED FOR YOU

हिंदू कॉलेज के छात्र के कथित उत्पीड़न पर डीयू के तीन छात्र निलंबित
अपराध • Sep 28, 2026

हिंदू कॉलेज के छात्र के कथित उत्पीड़न पर डीयू के तीन छात्र निलंबित

लॉ सेंटर-II में एलएलबी की पढ़ाई कर रहे तीन छात्रों को दिल्ली पुलिस द्वारा दर्ज की गई एफआईआर के बाद तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया

The Media Times.Live News Desk
गोवा बीजेपी विधायक के बेटे पर सड़क विवाद के दौरान वकील को गाली देने और धमकी देने का आरोप
अपराध • Sep 27, 2026

गोवा बीजेपी विधायक के बेटे पर सड़क विवाद के दौरान वकील को गाली देने और धमकी देने का आरोप

एक 70 वर्षीय वकील ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है कि विधायक के बेटे ने सड़क संबंधी विवाद के दौरान अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया और धमकियां दीं।

The Media Times.Live News Desk
22 वर्षीय निमिष ठाकुरिया गुवाहाटी होमस्टे में मृत पाए गए, दोस्त आसिफ अली गिरफ्तार
अपराध • Sep 26, 2026

22 वर्षीय निमिष ठाकुरिया गुवाहाटी होमस्टे में मृत पाए गए, दोस्त आसिफ अली गिरफ्तार

पुलिस को हत्या का संदेह है क्योंकि विश्वविद्यालय की एक छात्रा उस कमरे में मृत पाई गई जहां वह गिरफ्तार व्यक्ति के साथ रह रही थी

The Media Times.Live News Desk
Podcast

The Media Times Daily — a 10-minute audio brief.

Hosted by our senior editors, every weekday morning.

Listen now
Video

Explainers, ground reports and long-form documentaries.

Original programming produced by The Media Times.Live studios.

Watch on YouTube