Ad
vv
LIVE
Thu, 20 Aug 2026
--°
Loading...
Bihar

BIHAR BANGLA POLITICS : पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने समय-सीमा पार होने के बाद भी नहीं खाली किया सरकारी बंगला, अब सीएम सम्राट क्या करेंगे?

द मीडिया टाइम्स डेस्क, 16 जून   Rabri Devi News : बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने समय-सीमा पार होने के बाद भी सरकारी बंगला खाली नहीं…

Jun 16, 2026
2 min read
BIHAR BANGLA POLITICS : पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने समय-सीमा पार होने के बाद भी नहीं खाली किया सरकारी बंगला, अब सीएम सम्राट क्या करेंगे?

Photo: The Media Times / Representative Image

T
The Media Times
The Media Times

 

 

द मीडिया टाइम्स डेस्क, 16 जून

 

Rabri Devi News : बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने समय-सीमा पार होने के बाद भी सरकारी बंगला खाली नहीं किया। अब देखना है कि इस मामले को बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी कैसे निपटते हैं। फिलहाल राज्य में इन दिनों एक बार फिर आवास को लेकर सियासी तापमान चरम पर है। एक तरफ सरकार पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी से 10 सर्कुलर रोड वाला सरकारी बंगला खाली कराने पर अड़ी हुई है, तो दूसरी तरफ लालू परिवार ने इस मुद्दे को प्रतिष्ठा और राजनीतिक अस्मिता का सवाल बना दिया है। इसी बीच पटना के कौटिल्य नगर में बन रहे लालू प्रसाद यादव के निजी बंगले का निर्माण युद्धस्तर पर जारी है, जिसे जल्द ही लालू-राबड़ी का नया आशियाना बनाया जा सकता है। सरकारी आदेश के मुताबिक राबड़ी देवी को 10 सर्कुलर रोड खाली कर 39 हार्डिंग रोड स्थित आवास में शिफ्ट होना था, लेकिन तय समय-सीमा गुजर जाने के बावजूद बंगला खाली नहीं किया गया। राबड़ी देवी पहले ही साफ कर चुकी हैं कि यदि सरकार में दम है तो फोर्स भेजकर बंगला खाली कराए। उनके इस बयान ने पूरे मामले को सियासी टकराव का रंग दे दिया है।उधर, कौटिल्य नगर स्थित दो मंजिला आलीशान बंगले को अंतिम रूप दिया जा रहा है। विशाल कमरों, आधुनिक सुविधाओं, पूजा स्थल, स्टाफ क्वार्टर और सुरक्षा व्यवस्था से लैस इस आवास में जल्द गृह प्रवेश की तैयारियां हैं। मलमास समाप्त होने के बाद लालू परिवार के यहां शिफ्ट होने की चर्चाएं तेज हो गई हैं। सूत्र बताते हैं कि 10 सर्कुलर रोड से कुछ सामान भी नए आवास में पहुंचाया जा चुका है। दिलचस्प यह है कि जिस 10 सर्कुलर रोड को लेकर इतना घमासान मचा है, वह बंगला अब पशुपालन मंत्री नंदकिशोर राम को आवंटित किया जा चुका है। ऐसे में अब फैसला भवन निर्माण विभाग और मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के पाले में है कि वे कानूनी कार्रवाई का रास्ता चुनते हैं या फिर एक और नोटिस जारी करते हैं।फिलहाल बिहार की राजनीति में सवाल सिर्फ एक बंगले का नहीं, बल्कि सत्ता, प्रतिष्ठा और राजनीतिक संदेश का बन चुका है। निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि पहले कौन कदम बढ़ाता है सरकार या लालू परिवार।

RECOMMENDED FOR YOU

पटना-इस्लामपुर स्पेशल ट्रेन को 26 फेरों के लिए बढ़ाया गया, 1 अक्टूबर से 30 नवंबर तक चलेगी; समय और मार्ग जानें
बिहार • Sep 29, 2026

पटना-इस्लामपुर स्पेशल ट्रेन को 26 फेरों के लिए बढ़ाया गया, 1 अक्टूबर से 30 नवंबर तक चलेगी; समय और मार्ग जानें

दुर्गा पूजा, दिवाली और छठ के दौरान यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने पटना-इस्लामपुर-पटना स्पेशल ट्रेन की परिचालन अवधि बढ़ा दी है. फतुहा के रास्ते चलने वाली ट्रेन की कुल 26 फेरे बढ़ाये गये हैं.

The Media Times.Live News Desk
पटना: 4 लाख म्यूटेशन आवेदन खारिज, 17,000 अभी भी लंबित; प्रत्येक उपखंड में मामलों की संख्या जानें
बिहार • Sep 29, 2026

पटना: 4 लाख म्यूटेशन आवेदन खारिज, 17,000 अभी भी लंबित; प्रत्येक उपखंड में मामलों की संख्या जानें

पटना जिले में नामांतरण, जमाबंदी अभिलेखों में सुधार और छूटी हुई जमाबंदी प्रविष्टियों को जोड़ने से संबंधित हजारों मामले लंबित हैं। ऑनलाइन सिस्टम शुरू होने के बाद अब तक लगभग 11 लाख आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिनमें से लगभग 4 लाख खारिज कर दिए गए हैं।

The Media Times.Live News Desk
पटना में विरोध प्रदर्शन के दौरान बवाल, डाकबंगला चौराहे पर तनाव; पुलिस ने किया लाठीचार्ज और वॉटर कैनन का इस्तेमाल
बिहार • Sep 28, 2026

पटना में विरोध प्रदर्शन के दौरान बवाल, डाकबंगला चौराहे पर तनाव; पुलिस ने किया लाठीचार्ज और वॉटर कैनन का इस्तेमाल

पैरामेडिकल और नर्सिंग छात्रों सहित वामपंथी संगठन और छात्र विभिन्न मांगों को लेकर पटना में एकत्र हुए

The Media Times.Live News Desk
Podcast

The Media Times Daily — a 10-minute audio brief.

Hosted by our senior editors, every weekday morning.

Listen now
Video

Explainers, ground reports and long-form documentaries.

Original programming produced by The Media Times.Live studios.

Watch on YouTube