Ad
vv
LIVE
Thu, 20 Aug 2026
--°
Loading...
Bihar

BIHAR ENCOUNTER : सरेंडर करने के बाद भी पांच गोलियां क्यों मारीं? भरत भूषण तिवारी की मां ने पुलिस एनकाउंटर पर उठाये सवाल

द मीडिया टाइम्स डेस्क, 18 जून Bihar Crime : बिहार की राजधानी पटना से सटे आरा में पुलिस मुठभेड़ में घायल भरत भूषण तिवारी की पीएमसीएच में मौत के बाद…

Jun 18, 2026
3 min read
BIHAR ENCOUNTER : सरेंडर करने के बाद भी पांच गोलियां क्यों मारीं? भरत भूषण तिवारी की मां ने पुलिस एनकाउंटर पर उठाये सवाल

Photo: The Media Times / Representative Image

T
The Media Times
The Media Times

द मीडिया टाइम्स डेस्क, 18 जून

Bihar Crime : बिहार की राजधानी पटना से सटे आरा में पुलिस मुठभेड़ में घायल भरत भूषण तिवारी की पीएमसीएच में मौत के बाद गांव में आक्रोश फैल गया है। भरत भूषण तिवारी की मां ने आरोप लगाया है कि बेटे ने सरेंडर कर दिया था, फिर भी उसे गोली मारी गई। वहीं ग्रामीणों ने सड़क जाम कर निष्पक्ष जांच और न्याय की मांग की है।

आरा के शाहपुर थाना क्षेत्र के बिलौटी गांव में पुलिस मुठभेड़ में घायल हुए भरत भूषण तिवारी की मौत के बाद गांव में भारी आक्रोश है। परिजनों और ग्रामीणों ने बृहष्पतिवार को शव को सड़क पर रखकर विरोध प्रदर्शन किया। आरा-बक्सर फोरलेन को जाम कर पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई।

भरत तिवारी की मां बेटे की मौत से टूट चुकी हैं। रोते-बिलखते उन्होंने पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठाए। उनका कहना है कि उनका बेटा समाज सेवा के कामों में लगा रहता था। कुछ लोगों के कहने पर वह लोगों की मदद करने निकला था। मां का आरोप है कि भरत ने सरेंडर कर दिया था, लेकिन इसके बावजूद उसे गोली मार दी गई।

उन्होंने कहा कि अगर उसने आत्मसमर्पण कर दिया था तो फिर गोली चलाने की क्या जरूरत थी? मेरे बेटे को 5 गोलियां मारी गईं।

मां ने कहा कि भरत का स्वभाव थोड़ा गर्म जरूर था, लेकिन वह लोगों की भलाई के लिए काम करता था। उनका दावा है कि बेटे के पास लाइसेंसी हथियार नहीं था। मीडिया से बातचीत में उन्होंने भावुक होकर कहा कि जिस बेटे ने समाज के लिए काम किया, उसे यही इनाम मिला। सरकार ने यही बदला दिया है।

भरत की मौत की खबर मिलते ही गांव में गुस्सा फैल गया। बड़ी संख्या में ग्रामीण सड़क पर उतर आये। ग्रामीणों ने शव को सड़क पर रखकर आरा-बक्सर फोरलेन जाम कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की।

प्रदर्शन में शामिल ग्रामीणों ने पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठाए। उनका कहना था कि यदि कोई व्यक्ति आत्मसमर्पण करने को तैयार हो तो उसे गोली मारना गलत है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि भरत के खिलाफ कोई बड़ा आपराधिक रिकॉर्ड नहीं था। उनका कहना है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।

पुलिस के अनुसार भरत भूषण तिवारी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें वह हथियार के साथ दिखाई दे रहा था। जांच के लिए पहुंची पुलिस टीम पर उसने कथित तौर पर पिस्टल तान दी थी। बाद में शाहपुर पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त टीम जब उसे पकड़ने पहुंची तो उसने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में वह घायल हो गया।

मुठभेड़ में घायल भरत को पहले शाहपुर और फिर आरा सदर अस्पताल ले जाया गया। बाद में उसे पटना पीएमसीएच रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है। स्थिति को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।

RECOMMENDED FOR YOU

पटना-इस्लामपुर स्पेशल ट्रेन को 26 फेरों के लिए बढ़ाया गया, 1 अक्टूबर से 30 नवंबर तक चलेगी; समय और मार्ग जानें
बिहार • Sep 29, 2026

पटना-इस्लामपुर स्पेशल ट्रेन को 26 फेरों के लिए बढ़ाया गया, 1 अक्टूबर से 30 नवंबर तक चलेगी; समय और मार्ग जानें

दुर्गा पूजा, दिवाली और छठ के दौरान यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने पटना-इस्लामपुर-पटना स्पेशल ट्रेन की परिचालन अवधि बढ़ा दी है. फतुहा के रास्ते चलने वाली ट्रेन की कुल 26 फेरे बढ़ाये गये हैं.

The Media Times.Live News Desk
पटना: 4 लाख म्यूटेशन आवेदन खारिज, 17,000 अभी भी लंबित; प्रत्येक उपखंड में मामलों की संख्या जानें
बिहार • Sep 29, 2026

पटना: 4 लाख म्यूटेशन आवेदन खारिज, 17,000 अभी भी लंबित; प्रत्येक उपखंड में मामलों की संख्या जानें

पटना जिले में नामांतरण, जमाबंदी अभिलेखों में सुधार और छूटी हुई जमाबंदी प्रविष्टियों को जोड़ने से संबंधित हजारों मामले लंबित हैं। ऑनलाइन सिस्टम शुरू होने के बाद अब तक लगभग 11 लाख आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिनमें से लगभग 4 लाख खारिज कर दिए गए हैं।

The Media Times.Live News Desk
पटना में विरोध प्रदर्शन के दौरान बवाल, डाकबंगला चौराहे पर तनाव; पुलिस ने किया लाठीचार्ज और वॉटर कैनन का इस्तेमाल
बिहार • Sep 28, 2026

पटना में विरोध प्रदर्शन के दौरान बवाल, डाकबंगला चौराहे पर तनाव; पुलिस ने किया लाठीचार्ज और वॉटर कैनन का इस्तेमाल

पैरामेडिकल और नर्सिंग छात्रों सहित वामपंथी संगठन और छात्र विभिन्न मांगों को लेकर पटना में एकत्र हुए

The Media Times.Live News Desk
Podcast

The Media Times Daily — a 10-minute audio brief.

Hosted by our senior editors, every weekday morning.

Listen now
Video

Explainers, ground reports and long-form documentaries.

Original programming produced by The Media Times.Live studios.

Watch on YouTube