Ad
vv
LIVE
Thu, 20 Aug 2026
--°
Loading...
Bihar

Bihar News : बिहार के लोगों को त्वरित न्याय व व्यवसायियों की सुरक्षा पर सीएम सम्राट का फोकस, की समीक्षा

द मीडिया टाइम्स डेस्क, 3 june CM Samrat Choudhary : बिहारवासियों को त्वरित और बेहतर न्याय दिलाने व व्यवसायियों की सुरक्षा के मुद्दे पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बुधवार…

Jun 3, 2026
2 min read
Bihar News : बिहार के लोगों को त्वरित न्याय व व्यवसायियों की सुरक्षा पर सीएम सम्राट का फोकस, की समीक्षा

Photo: The Media Times / Representative Image

T
The Media Times
The Media Times

 

द मीडिया टाइम्स डेस्क, 3 june

CM Samrat Choudhary : बिहारवासियों को त्वरित और बेहतर न्याय दिलाने व व्यवसायियों की सुरक्षा के मुद्दे पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बुधवार को लोक सेवक आवास स्थित संकल्प सभागार में गृह विभाग के प्रशासनिक अधिकारियों के साथ उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की। बैठक में तीन नए आपराधिक कानूनों और इंटरऑपरेबल क्रिमिनल जस्टिस सिस्टम (ICJS) के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को न्याय व्यवस्था को अधिक पारदर्शी, तकनीक-सक्षम और जनहितकारी बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नई आपराधिक न्याय प्रणाली का उद्देश्य आम लोगों को त्वरित और बेहतर न्याय उपलब्ध कराना है। मुख्यमंत्री ने नागरिक सेवा पोर्टल को लेकर व्यापक जन-जागरूकता अभियान चलाने पर भी जोर दिया, ताकि अधिक से अधिक लोग डिजिटल सेवाओं का लाभ उठा सकें। साथ ही स्पीडी ट्रायल के माध्यम से मामलों के त्वरित निष्पादन को सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। बैठक में विभिन्न विभागों के बीच सूचना आदान-प्रदान की व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने पर भी बल दिया गया। मुख्यमंत्री ने सभी जिलाधिकारियों और पुलिस अधीक्षकों को उद्योगपतियों, व्यवसायियों और प्रतिष्ठित संस्थानों के प्रतिनिधियों के साथ नियमित बैठक करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि उद्योग और व्यापार जगत की सुरक्षा तथा उनकी आवश्यकताओं पर विशेष ध्यान दिया जाए। साथ ही व्यापारिक समुदाय से मिलने वाले सुझावों पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने को भी कहा गया।

RECOMMENDED FOR YOU

पटना-इस्लामपुर स्पेशल ट्रेन को 26 फेरों के लिए बढ़ाया गया, 1 अक्टूबर से 30 नवंबर तक चलेगी; समय और मार्ग जानें
बिहार • Sep 29, 2026

पटना-इस्लामपुर स्पेशल ट्रेन को 26 फेरों के लिए बढ़ाया गया, 1 अक्टूबर से 30 नवंबर तक चलेगी; समय और मार्ग जानें

दुर्गा पूजा, दिवाली और छठ के दौरान यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने पटना-इस्लामपुर-पटना स्पेशल ट्रेन की परिचालन अवधि बढ़ा दी है. फतुहा के रास्ते चलने वाली ट्रेन की कुल 26 फेरे बढ़ाये गये हैं.

The Media Times.Live News Desk
पटना: 4 लाख म्यूटेशन आवेदन खारिज, 17,000 अभी भी लंबित; प्रत्येक उपखंड में मामलों की संख्या जानें
बिहार • Sep 29, 2026

पटना: 4 लाख म्यूटेशन आवेदन खारिज, 17,000 अभी भी लंबित; प्रत्येक उपखंड में मामलों की संख्या जानें

पटना जिले में नामांतरण, जमाबंदी अभिलेखों में सुधार और छूटी हुई जमाबंदी प्रविष्टियों को जोड़ने से संबंधित हजारों मामले लंबित हैं। ऑनलाइन सिस्टम शुरू होने के बाद अब तक लगभग 11 लाख आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिनमें से लगभग 4 लाख खारिज कर दिए गए हैं।

The Media Times.Live News Desk
पटना में विरोध प्रदर्शन के दौरान बवाल, डाकबंगला चौराहे पर तनाव; पुलिस ने किया लाठीचार्ज और वॉटर कैनन का इस्तेमाल
बिहार • Sep 28, 2026

पटना में विरोध प्रदर्शन के दौरान बवाल, डाकबंगला चौराहे पर तनाव; पुलिस ने किया लाठीचार्ज और वॉटर कैनन का इस्तेमाल

पैरामेडिकल और नर्सिंग छात्रों सहित वामपंथी संगठन और छात्र विभिन्न मांगों को लेकर पटना में एकत्र हुए

The Media Times.Live News Desk
Podcast

The Media Times Daily — a 10-minute audio brief.

Hosted by our senior editors, every weekday morning.

Listen now
Video

Explainers, ground reports and long-form documentaries.

Original programming produced by The Media Times.Live studios.

Watch on YouTube