Ad
vv
LIVE
Thu, 20 Aug 2026
--°
Loading...
Bihar

BIHAR RELIEF PATIENTS बिहार सरकार का बड़ा फैसला, अब 4 लाख आय सीमा तक के गरीब मरीजों को मिलेगी चिकित्सा सहायता

द मीडिया टाइम्स डेस्क, 4 जून Bihar News : बिहार सरकार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत ने कहा कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में बुधवार को आयोजित बिहार मंत्रिपरिषद…

Jun 4, 2026
2 min read
BIHAR RELIEF PATIENTS बिहार सरकार का बड़ा फैसला, अब 4 लाख आय सीमा तक के गरीब मरीजों को मिलेगी चिकित्सा सहायता 

Photo: The Media Times / Representative Image

T
The Media Times
The Media Times

 

द मीडिया टाइम्स डेस्क, 4 जून

Bihar News : बिहार सरकार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत ने कहा कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में बुधवार को आयोजित बिहार मंत्रिपरिषद की बैठक में स्वास्थ्य विभाग के एक महत्वपूर्ण प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान की गई। मंत्रिपरिषद ने मुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता कोष के तहत अनुदान प्राप्त करने के लिए निर्धारित वार्षिक आय सीमा को ₹2.50 लाख से बढ़ाकर ₹4 लाख करने की मंजूरी दी है। इस निर्णय से राज्य के अधिक संख्या में जरूरतमंद एवं आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों को गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए आर्थिक सहायता प्राप्त हो सकेगी।

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि राज्य के आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों को गंभीर एवं महंगे इलाज के लिए सहायता उपलब्ध कराने के उद्देश्य से तत्कालीन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में वर्ष 2006 से मुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता कोष का संचालन किया जा रहा है। इस योजना के माध्यम से हजारों मरीजों को उपचार के लिए वित्तीय सहयोग प्रदान कर उन्हें नया जीवन देने का कार्य किया जा रहा है।

निशांत ने कहा कि वित्तीय वर्ष 2024-25 में मुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता कोष के माध्यम से 27,890 मरीजों को ₹216.75 करोड़ की सहायता राशि प्रदान की गई। वहीं वित्तीय वर्ष 2025-26 में मार्च 2026 तक 25,731 मरीजों को ₹202.63 करोड़ की आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जा चुकी है। इसके अतिरिक्त अप्रैल 2026 में 2,028 मरीजों को ₹17.79 करोड़ की सहायता राशि प्रदान की गई।

स्वास्थ्य मंत्री निशांत ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह निर्णय जनहित में लिया गया एक महत्वपूर्ण कदम है। अब अधिक से अधिक पात्र परिवार मुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता कोष का लाभ प्राप्त कर सकेंगे और बेहतर इलाज करा सकेंगे। राज्य सरकार गंभीर एवं असाध्य रोगों से पीड़ित मरीजों को समय पर और गुणवत्तापूर्ण उपचार उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।

RECOMMENDED FOR YOU

पटना-इस्लामपुर स्पेशल ट्रेन को 26 फेरों के लिए बढ़ाया गया, 1 अक्टूबर से 30 नवंबर तक चलेगी; समय और मार्ग जानें
बिहार • Sep 29, 2026

पटना-इस्लामपुर स्पेशल ट्रेन को 26 फेरों के लिए बढ़ाया गया, 1 अक्टूबर से 30 नवंबर तक चलेगी; समय और मार्ग जानें

दुर्गा पूजा, दिवाली और छठ के दौरान यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने पटना-इस्लामपुर-पटना स्पेशल ट्रेन की परिचालन अवधि बढ़ा दी है. फतुहा के रास्ते चलने वाली ट्रेन की कुल 26 फेरे बढ़ाये गये हैं.

The Media Times.Live News Desk
पटना: 4 लाख म्यूटेशन आवेदन खारिज, 17,000 अभी भी लंबित; प्रत्येक उपखंड में मामलों की संख्या जानें
बिहार • Sep 29, 2026

पटना: 4 लाख म्यूटेशन आवेदन खारिज, 17,000 अभी भी लंबित; प्रत्येक उपखंड में मामलों की संख्या जानें

पटना जिले में नामांतरण, जमाबंदी अभिलेखों में सुधार और छूटी हुई जमाबंदी प्रविष्टियों को जोड़ने से संबंधित हजारों मामले लंबित हैं। ऑनलाइन सिस्टम शुरू होने के बाद अब तक लगभग 11 लाख आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिनमें से लगभग 4 लाख खारिज कर दिए गए हैं।

The Media Times.Live News Desk
पटना में विरोध प्रदर्शन के दौरान बवाल, डाकबंगला चौराहे पर तनाव; पुलिस ने किया लाठीचार्ज और वॉटर कैनन का इस्तेमाल
बिहार • Sep 28, 2026

पटना में विरोध प्रदर्शन के दौरान बवाल, डाकबंगला चौराहे पर तनाव; पुलिस ने किया लाठीचार्ज और वॉटर कैनन का इस्तेमाल

पैरामेडिकल और नर्सिंग छात्रों सहित वामपंथी संगठन और छात्र विभिन्न मांगों को लेकर पटना में एकत्र हुए

The Media Times.Live News Desk
Podcast

The Media Times Daily — a 10-minute audio brief.

Hosted by our senior editors, every weekday morning.

Listen now
Video

Explainers, ground reports and long-form documentaries.

Original programming produced by The Media Times.Live studios.

Watch on YouTube