Ad
vv
LIVE
Thu, 20 Aug 2026
--°
Loading...
Bihar

BIHAR ROAD : गांव-कसबों की सडकें होंगी चकाचक, सीएम सम्राट ने समीक्षा बैठक में अफसरों को दिये निर्देश

द मीडिया टाइम्स डेस्क, 4 जून Bihar News : बिहार के ग्रामीण इलाकों की सड़कें चकाचक होंगी ताकि लोग सुगम और सुरक्षित यात्रा कर सकें। इसके मद्देनजर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी…

Jun 4, 2026
2 min read
BIHAR ROAD : गांव-कसबों की सडकें होंगी चकाचक, सीएम सम्राट ने समीक्षा बैठक में अफसरों को दिये निर्देश

Photo: The Media Times / Representative Image

T
The Media Times
The Media Times

द मीडिया टाइम्स डेस्क, 4 जून

Bihar News : बिहार के ग्रामीण इलाकों की सड़कें चकाचक होंगी ताकि लोग सुगम और सुरक्षित यात्रा कर सकें। इसके मद्देनजर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने लोक सेवक आवास स्थित संकल्प सभागार में ग्रामीण कार्य विभाग की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की। बैठक में ग्रामीण कार्य विभाग के सचिव दिवेश सेहरा ने प्रस्तुतीकरण के माध्यम से विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की प्रगति की विस्तृत जानकारी दी। बैठक में मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर आवागमन और संपर्क व्यवस्था बनाये रखने के लिए सड़कों एवं पुलों का निर्माण तथा रख-रखाव जरूरी है। पूर्व से निर्मित ग्रामीण सड़कों का नियमित अनुश्रवण करें तथा आवश्यकता के अनुसार उनका सुदृढ़ीकरण कराया जाए, ताकि ग्रामीण जनता को सुरक्षित एवं सुगम यातायात की सुविधा मिल सके। उन्होंने कहा कि सड़कों के रख-रखाव की प्रभावी व्यवस्था विकसित करें और किसी भी क्षतिग्रस्त सड़क की मरम्मत में अनावश्यक विलंब न हो। मुख्यमंत्री ने कहा कि बढ़ती जनसंख्या एवं यातायात की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए ग्रामीण सड़कों के चौड़ीकरण की योजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाएं। उन्होंने कहा कि बेहतर सड़क संपर्क से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को गति मिलती है तथा शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के अवसरों तक लोगों की पहुंच आसान होती है।मुख्यमंत्री ने कहा कि नई सड़क परियोजनाओं की प्राथमिकता निर्धारित करें तथा जनहित, यातायात की आवश्यकता और क्षेत्रीय विकास को ध्यान में रखते हुए योजनाओं का चयन करें। प्राथमिकता के आधार पर नई परियोजनाओं को स्वीकृत कर गुणवत्ता, पारदर्शिता और समयबद्धता के साथ कार्य पूर्ण करें। बैठक में उप मुख्यमंत्री सह वित्त मंत्री बिजेन्द्र प्रसाद यादव, ग्रामीण कार्य मंत्री सुनील कुमार, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत, विकास आयुक्त मिहिर कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के सचिव लोकेश कुमार सिंह, ग्रामीण कार्य विभाग के सचिव दिवेश सेहरा, मुख्यमंत्री के सचिव संजय कुमार सिंह सहित अन्य वरीय अधिकारी उपस्थित थे।

RECOMMENDED FOR YOU

पटना-इस्लामपुर स्पेशल ट्रेन को 26 फेरों के लिए बढ़ाया गया, 1 अक्टूबर से 30 नवंबर तक चलेगी; समय और मार्ग जानें
बिहार • Sep 29, 2026

पटना-इस्लामपुर स्पेशल ट्रेन को 26 फेरों के लिए बढ़ाया गया, 1 अक्टूबर से 30 नवंबर तक चलेगी; समय और मार्ग जानें

दुर्गा पूजा, दिवाली और छठ के दौरान यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने पटना-इस्लामपुर-पटना स्पेशल ट्रेन की परिचालन अवधि बढ़ा दी है. फतुहा के रास्ते चलने वाली ट्रेन की कुल 26 फेरे बढ़ाये गये हैं.

The Media Times.Live News Desk
पटना: 4 लाख म्यूटेशन आवेदन खारिज, 17,000 अभी भी लंबित; प्रत्येक उपखंड में मामलों की संख्या जानें
बिहार • Sep 29, 2026

पटना: 4 लाख म्यूटेशन आवेदन खारिज, 17,000 अभी भी लंबित; प्रत्येक उपखंड में मामलों की संख्या जानें

पटना जिले में नामांतरण, जमाबंदी अभिलेखों में सुधार और छूटी हुई जमाबंदी प्रविष्टियों को जोड़ने से संबंधित हजारों मामले लंबित हैं। ऑनलाइन सिस्टम शुरू होने के बाद अब तक लगभग 11 लाख आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिनमें से लगभग 4 लाख खारिज कर दिए गए हैं।

The Media Times.Live News Desk
पटना में विरोध प्रदर्शन के दौरान बवाल, डाकबंगला चौराहे पर तनाव; पुलिस ने किया लाठीचार्ज और वॉटर कैनन का इस्तेमाल
बिहार • Sep 28, 2026

पटना में विरोध प्रदर्शन के दौरान बवाल, डाकबंगला चौराहे पर तनाव; पुलिस ने किया लाठीचार्ज और वॉटर कैनन का इस्तेमाल

पैरामेडिकल और नर्सिंग छात्रों सहित वामपंथी संगठन और छात्र विभिन्न मांगों को लेकर पटना में एकत्र हुए

The Media Times.Live News Desk
Podcast

The Media Times Daily — a 10-minute audio brief.

Hosted by our senior editors, every weekday morning.

Listen now
Video

Explainers, ground reports and long-form documentaries.

Original programming produced by The Media Times.Live studios.

Watch on YouTube