Ad
vv
LIVE
Thu, 20 Aug 2026
--°
Loading...
Bihar

BIHAR WEATHER आज से आसमान में बरसेगी आग, हीटवेब का अलर्ट जारी, अगले चार दिनों तक राहत मिलने की उम्मीद नहीं

द मीडिया टाइम्स डेस्क, 4 जून Bihar weather report Today : बिहार जून महीना शुरू होते ही तापमान चढ़ने लगा है। मौसम विभाग ने लू का अलर्ट जारी कर…

Jun 4, 2026
2 min read
BIHAR WEATHER आज से आसमान में बरसेगी आग, हीटवेब का अलर्ट जारी, अगले चार दिनों तक राहत मिलने की उम्मीद नहीं 

Photo: The Media Times / Representative Image

T
The Media Times
The Media Times

 

द मीडिया टाइम्स डेस्क, 4 जून

Bihar weather report Today : बिहार जून महीना शुरू होते ही तापमान चढ़ने लगा है। मौसम विभाग ने लू का अलर्ट जारी कर दिया है। 4 जून को मौसम शुष्क और सामान्य रहने का अनुमान है, लेकिन 5 जून को यानि शुक्रवार को लू चलने का येलो अलर्ट जारी किया गया है। पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, सिवान, गोपालगंज, सारण, बक्सर, आरा, अरवल, औरंगाबाद, रोहतास और कैमूर जिले में हीटवेब चलने के आसार हैं। 5 जून के बाद अगले चार दिनों तक हीटवेब चलने की चेतावनी दी गई है। 7 जून को गयाजी, पटना, बेगूसराय और नालंदा में हीटवेब की चेतावनी दी गई है। 8 जून को दक्षिण बिहार के साथ दक्षिण बिहार के कुछ हिस्सों में हिटवेब का अलर्ट जारी किया गया है। 9 जून से गर्मी से हल्की राहत मिलने की उम्मीद है।

मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक, आज प्रदेश के अधिकांश जिलों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है यानी आज आसमान से आग बरस सकती है। पूर्वानुमान के अनुसार न्यूनतम तापमान 27 से 29 डिग्री सेल्सियस के बीच बना रहेगा। अधिकांश क्षेत्रों में आठ से 12 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से पुरवा हवा चल सकती है। गर्म हवाओं और चिलचिलाती धूप से जनजीवन प्रभावित हो सकता है। मौसम वैज्ञानिकों ने लोगों को दोपहर के वक्त घरों में ही रहने की सलाह दी है। गर्मी से बचाव के लिए पानी की बोतल और छाता लेकर घर से निकलने की अपील की गई है।

RECOMMENDED FOR YOU

पटना-इस्लामपुर स्पेशल ट्रेन को 26 फेरों के लिए बढ़ाया गया, 1 अक्टूबर से 30 नवंबर तक चलेगी; समय और मार्ग जानें
बिहार • Sep 29, 2026

पटना-इस्लामपुर स्पेशल ट्रेन को 26 फेरों के लिए बढ़ाया गया, 1 अक्टूबर से 30 नवंबर तक चलेगी; समय और मार्ग जानें

दुर्गा पूजा, दिवाली और छठ के दौरान यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने पटना-इस्लामपुर-पटना स्पेशल ट्रेन की परिचालन अवधि बढ़ा दी है. फतुहा के रास्ते चलने वाली ट्रेन की कुल 26 फेरे बढ़ाये गये हैं.

The Media Times.Live News Desk
पटना: 4 लाख म्यूटेशन आवेदन खारिज, 17,000 अभी भी लंबित; प्रत्येक उपखंड में मामलों की संख्या जानें
बिहार • Sep 29, 2026

पटना: 4 लाख म्यूटेशन आवेदन खारिज, 17,000 अभी भी लंबित; प्रत्येक उपखंड में मामलों की संख्या जानें

पटना जिले में नामांतरण, जमाबंदी अभिलेखों में सुधार और छूटी हुई जमाबंदी प्रविष्टियों को जोड़ने से संबंधित हजारों मामले लंबित हैं। ऑनलाइन सिस्टम शुरू होने के बाद अब तक लगभग 11 लाख आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिनमें से लगभग 4 लाख खारिज कर दिए गए हैं।

The Media Times.Live News Desk
पटना में विरोध प्रदर्शन के दौरान बवाल, डाकबंगला चौराहे पर तनाव; पुलिस ने किया लाठीचार्ज और वॉटर कैनन का इस्तेमाल
बिहार • Sep 28, 2026

पटना में विरोध प्रदर्शन के दौरान बवाल, डाकबंगला चौराहे पर तनाव; पुलिस ने किया लाठीचार्ज और वॉटर कैनन का इस्तेमाल

पैरामेडिकल और नर्सिंग छात्रों सहित वामपंथी संगठन और छात्र विभिन्न मांगों को लेकर पटना में एकत्र हुए

The Media Times.Live News Desk
Podcast

The Media Times Daily — a 10-minute audio brief.

Hosted by our senior editors, every weekday morning.

Listen now
Video

Explainers, ground reports and long-form documentaries.

Original programming produced by The Media Times.Live studios.

Watch on YouTube