Ad
vv
LIVE
Thu, 20 Aug 2026
--°
Loading...
Bihar

BJP ANNOUNCE CANDIDATE NAME : भाजपा ने बिहार विधानसभा चुनाव के लिए चार प्रत्याशियों के नाम की घोषणा की, पावर स्टार को बनाया दिया मौका

द मीडिया टाइम्स डेस्क, 5 जून   Bihar News : बिहार में होने वाले एमएलसी चुनाव के लिए बीजेपी ने भी चार उम्मीदवारों के नाम का एलान कर दिया है।…

Jun 5, 2026
2 min read
BJP ANNOUNCE CANDIDATE NAME : भाजपा ने बिहार विधानसभा चुनाव के लिए चार प्रत्याशियों के नाम की घोषणा की, पावर स्टार को बनाया दिया मौका 

Photo: The Media Times / Representative Image

T
The Media Times
The Media Times

द मीडिया टाइम्स डेस्क, 5 जून

 

Bihar News : बिहार में होने वाले एमएलसी चुनाव के लिए बीजेपी ने भी चार उम्मीदवारों के नाम का एलान कर दिया है। इसमें सबसे खास नाम पावर स्टार पवन सिंह का है। बीजेपी ने पवन सिंह को उम्मीदवार बनाया है। इसके साथ ही बिहार बीजेपी में लंबे समय तक कार्यालय प्रभारी रहे संजय मयूख को एमएलसी उम्मीदवार बनाया। इसके अलावा अनिल कुमार पाठक और शीला पंडित को भी अपना उम्मीदवार बनाया है। भोजपुरी पावर स्टार पवन सिंह को लेकर लंबे समय से कयास लगाए जा रहे थे और वही हुआ, आखिरकार बीजेपी ने उन्हें एमएलसी उम्मीदवार बना दिया है।

दरअसल, लोकसभा चुनाव के दौरान बीजेपी ने पश्चिम बंगाल के आसनसोल सीट से पवन सिंह को अपना उम्मीदवार बनाया था हालांकि पवन सिंह बिहार की किसी सीट से चुनाव लड़ना चाहते थे। यही वजह थी की उन्होंने आसनसोल से चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया और बिहार की काराकाट सीट से निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर मैदान में उतर गए।

काराकाट से एनडीए उम्मीदवार उपेंद्र कुशवाहा के खिलाफ पवन सिंह ने चुनाव लड़ा लेकिन इस चुनाव में दोनों की हार हो गई और इस सीट से विपक्ष के उम्मीदवार की जीच हो गई। जिससे एनडीए को भारी नुकसान उठाना पड़ा था।

पवन सिंह के बीजेपी में शामिल होने के बाद से ही माना जा रहा था कि बीजेपी उन्हें कोई बड़ी जिम्मेवारी सौंप सकती है। हाल ही में संपन्न हुए राज्यसभा चुनाव में उनकी उम्मीदवारी की अटकलें लगाई जा रही थीं लेकिन बीजेपी ने उनके लिए कुछ और ही सोंच रखा था और अब उन्हें एमएलसी उम्मीदवार घोषित कर दिया है।

 

 

RECOMMENDED FOR YOU

पटना-इस्लामपुर स्पेशल ट्रेन को 26 फेरों के लिए बढ़ाया गया, 1 अक्टूबर से 30 नवंबर तक चलेगी; समय और मार्ग जानें
बिहार • Sep 29, 2026

पटना-इस्लामपुर स्पेशल ट्रेन को 26 फेरों के लिए बढ़ाया गया, 1 अक्टूबर से 30 नवंबर तक चलेगी; समय और मार्ग जानें

दुर्गा पूजा, दिवाली और छठ के दौरान यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने पटना-इस्लामपुर-पटना स्पेशल ट्रेन की परिचालन अवधि बढ़ा दी है. फतुहा के रास्ते चलने वाली ट्रेन की कुल 26 फेरे बढ़ाये गये हैं.

The Media Times.Live News Desk
पटना: 4 लाख म्यूटेशन आवेदन खारिज, 17,000 अभी भी लंबित; प्रत्येक उपखंड में मामलों की संख्या जानें
बिहार • Sep 29, 2026

पटना: 4 लाख म्यूटेशन आवेदन खारिज, 17,000 अभी भी लंबित; प्रत्येक उपखंड में मामलों की संख्या जानें

पटना जिले में नामांतरण, जमाबंदी अभिलेखों में सुधार और छूटी हुई जमाबंदी प्रविष्टियों को जोड़ने से संबंधित हजारों मामले लंबित हैं। ऑनलाइन सिस्टम शुरू होने के बाद अब तक लगभग 11 लाख आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिनमें से लगभग 4 लाख खारिज कर दिए गए हैं।

The Media Times.Live News Desk
पटना में विरोध प्रदर्शन के दौरान बवाल, डाकबंगला चौराहे पर तनाव; पुलिस ने किया लाठीचार्ज और वॉटर कैनन का इस्तेमाल
बिहार • Sep 28, 2026

पटना में विरोध प्रदर्शन के दौरान बवाल, डाकबंगला चौराहे पर तनाव; पुलिस ने किया लाठीचार्ज और वॉटर कैनन का इस्तेमाल

पैरामेडिकल और नर्सिंग छात्रों सहित वामपंथी संगठन और छात्र विभिन्न मांगों को लेकर पटना में एकत्र हुए

The Media Times.Live News Desk
Podcast

The Media Times Daily — a 10-minute audio brief.

Hosted by our senior editors, every weekday morning.

Listen now
Video

Explainers, ground reports and long-form documentaries.

Original programming produced by The Media Times.Live studios.

Watch on YouTube