Ad
vv
LIVE
Thu, 20 Aug 2026
--°
Loading...
Bihar

BJP NATIONAl PRESIDENT भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को संगठन सशक्तिकरण का दिया मंत्र

द मीडिया टाइम्स डेस्क, 4 जून Bihar News: भारतीय जनता पार्टी के पटना स्थित प्रदेश कार्यालय में आज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने बिहार प्रदेश के नवनियुक्त प्रदेश…

Jun 4, 2026
3 min read
BJP NATIONAl PRESIDENT भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को संगठन सशक्तिकरण का दिया मंत्र

Photo: The Media Times / Representative Image

T
The Media Times
The Media Times

द मीडिया टाइम्स डेस्क, 4 जून

Bihar News: भारतीय जनता पार्टी के पटना स्थित प्रदेश कार्यालय में आज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने बिहार प्रदेश के नवनियुक्त प्रदेश पदाधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक में संगठन को और अधिक मजबूत बनाने, आगामी कार्ययोजना को गति देने तथा कार्यकर्ताओं की भूमिका को प्रभावी बनाने को लेकर सार्थक एवं सकारात्मक चर्चा हुई।

‎इस अवसर पर बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, प्रदेश संगठन महामंत्री भीखू भाई दलसानिया तथा बिहार सह प्रभारी दीपक प्रकाश भी उपस्थित रहे।

‎ राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने कहा कि भाजपा की सबसे बड़ी शक्ति उसका सशक्त संगठन और समर्पित कार्यकर्ता हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण के संकल्प के साथ कार्य करने वाला एक वैचारिक संगठन है। यही कारण है कि पार्टी ने देशभर में जनता का व्यापक विश्वास अर्जित किया है और निरंतर नए आयाम स्थापित किए हैं।

‎उन्होंने नवनियुक्त प्रदेश पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि संगठन द्वारा दी गई जिम्मेदारी केवल एक पद नहीं, बल्कि समाज और राष्ट्र के प्रति सेवा का अवसर है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों से अपेक्षा की कि वे पूरी निष्ठा, समर्पण और सक्रियता के साथ संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने का कार्य करें। उन्होंने कहा कि प्रत्येक पदाधिकारी को जनता के बीच जाकर उनकी समस्याओं को समझना होगा और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभानी होगी।

‎नितिन नवीन ने कहा कि भाजपा की कार्यशैली सामूहिक नेतृत्व, संगठनात्मक अनुशासन और सतत जनसंपर्क पर आधारित है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि वे संगठन के कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से धरातल पर उतारें तथा समाज के सभी वर्गों के साथ निरंतर संवाद बनाए रखें। उन्होंने कहा कि आने वाला समय संगठनात्मक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है और प्रत्येक पदाधिकारी को अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी ऊर्जा और प्रतिबद्धता के साथ करना होगा।

‎राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि सभी के भीतर आगे बढ़ाने की इच्छा होनी चाहिए तभी सफलता मिलेगी। उन्होंने कहा कि पद आगे बढ़ने का एक प्लेटफार्म है और इसे ईमानदारी से निभाना चाहिए। उन्होंने प्रवास कार्यक्रम पर जोर दिया।

‎

‎उन्होंने पदाधिकारियों से स्वभाव नहीं बदलने की नसीहत भी दी। कार्यकर्ताओं के साथ उत्साह पूर्वक व्यवहार रखने की बात करते हुए उन्होंने कहा कि अधिकृत कार्य ही करें और जितना हो सके नए लोगों को पार्टी से जोड़ें। उंन्होने संगठन में 10 से 15 प्रतिशत नए सदस्य बनाने के टास्क भी दिए।

‎उन्होंने शक्ति केंद्र स्तर को मजबूत करने और संगठन को लेकर निमित्त बैठक करने की भी बात कही। उन्होंने व्यक्तिवादी नहीं बनने की बात करते हुए कहा कि जिला की कोर कमेटी की प्रत्येक माह बैठक होनी चाहिए। 20 सूत्री कार्यकर्ताओं के बीच कार्य बांटने को कहा जिससे कार्यो का विभाजन हो सके।

‎बैठक में हाल ही में नियुक्त प्रदेश पदाधिकारियों का स्वागत करते हुए पार्टी नेतृत्व ने संगठन को और अधिक मजबूत, सक्रिय तथा जनोन्मुखी बनाने पर विशेष बल दिया गया। इस दौरान आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों, सदस्यता विस्तार, बूथ सशक्तिकरण, जनसंपर्क अभियानों तथा विभिन्न मोर्चों एवं प्रकोष्ठों की कार्ययोजना को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

‎राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने कहा कि भाजपा का सबसे बड़ा सामर्थ्य उसका समर्पित संगठन और कर्मठ कार्यकर्ता हैं। उन्होंने नवनियुक्त पदाधिकारियों से अपेक्षा की कि वे संगठन की विचारधारा और नीतियों को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का कार्य पूरी निष्ठा और प्रतिबद्धता के साथ करें।

‎बैठक के दौरान संगठन विस्तार, बूथ सशक्तिकरण, जनसंपर्क अभियानों तथा आगामी राजनीतिक एवं संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने पदाधिकारियों के सुझाव भी सुने और उन्हें संगठन के हित में निरंतर सक्रिय रहने का आह्वान किया।

RECOMMENDED FOR YOU

पटना-इस्लामपुर स्पेशल ट्रेन को 26 फेरों के लिए बढ़ाया गया, 1 अक्टूबर से 30 नवंबर तक चलेगी; समय और मार्ग जानें
बिहार • Sep 29, 2026

पटना-इस्लामपुर स्पेशल ट्रेन को 26 फेरों के लिए बढ़ाया गया, 1 अक्टूबर से 30 नवंबर तक चलेगी; समय और मार्ग जानें

दुर्गा पूजा, दिवाली और छठ के दौरान यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने पटना-इस्लामपुर-पटना स्पेशल ट्रेन की परिचालन अवधि बढ़ा दी है. फतुहा के रास्ते चलने वाली ट्रेन की कुल 26 फेरे बढ़ाये गये हैं.

The Media Times.Live News Desk
पटना: 4 लाख म्यूटेशन आवेदन खारिज, 17,000 अभी भी लंबित; प्रत्येक उपखंड में मामलों की संख्या जानें
बिहार • Sep 29, 2026

पटना: 4 लाख म्यूटेशन आवेदन खारिज, 17,000 अभी भी लंबित; प्रत्येक उपखंड में मामलों की संख्या जानें

पटना जिले में नामांतरण, जमाबंदी अभिलेखों में सुधार और छूटी हुई जमाबंदी प्रविष्टियों को जोड़ने से संबंधित हजारों मामले लंबित हैं। ऑनलाइन सिस्टम शुरू होने के बाद अब तक लगभग 11 लाख आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिनमें से लगभग 4 लाख खारिज कर दिए गए हैं।

The Media Times.Live News Desk
पटना में विरोध प्रदर्शन के दौरान बवाल, डाकबंगला चौराहे पर तनाव; पुलिस ने किया लाठीचार्ज और वॉटर कैनन का इस्तेमाल
बिहार • Sep 28, 2026

पटना में विरोध प्रदर्शन के दौरान बवाल, डाकबंगला चौराहे पर तनाव; पुलिस ने किया लाठीचार्ज और वॉटर कैनन का इस्तेमाल

पैरामेडिकल और नर्सिंग छात्रों सहित वामपंथी संगठन और छात्र विभिन्न मांगों को लेकर पटना में एकत्र हुए

The Media Times.Live News Desk
Podcast

The Media Times Daily — a 10-minute audio brief.

Hosted by our senior editors, every weekday morning.

Listen now
Video

Explainers, ground reports and long-form documentaries.

Original programming produced by The Media Times.Live studios.

Watch on YouTube