Ad
vv
LIVE
Thu, 20 Aug 2026
--°
Loading...
Bihar

CM SAMRAT CHODHARY: बिहार के लोग अब सूर्य की रोशनी से भी कर सकेंगे कमाई, सीएम सम्राट ने की सौर ऊर्जा अपनाने की अपील

द मीडिया टाइम्स डेस्क, 5 जून Bihar News : बिहार के लोगों को अब सूर्य की रोशनी से होगी कमाई। यह बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की योजना है।…

Jun 5, 2026
3 min read
CM SAMRAT CHODHARY: बिहार के लोग अब सूर्य की रोशनी से भी कर सकेंगे कमाई, सीएम सम्राट ने की सौर ऊर्जा अपनाने की अपील

Photo: The Media Times / Representative Image

T
The Media Times
The Media Times

 

द मीडिया टाइम्स डेस्क, 5 जून

Bihar News : बिहार के लोगों को अब सूर्य की रोशनी से होगी कमाई। यह बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की योजना है। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पटना के जेपी गंगा पथ स्थित समग्र उद्यान में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने लोगों से सौर ऊर्जा अपनाने की अपील करते हुए कहा कि अब पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ घर बैठे अतिरिक्त आय भी अर्जित की जा सकती है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की पीएम सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना के तहत लोग अपने घरों की छत पर सोलर पैनल लगाकर न केवल बिजली बिल में बचत कर सकते हैं, बल्कि अतिरिक्त बिजली ग्रिड को बेचकर हर महीने आय भी प्राप्त कर सकते हैं। योजना के तहत घरों में रूफटॉप सोलर सिस्टम लगाने पर सब्सिडी दी जाती है और नेट मीटरिंग व्यवस्था के माध्यम से अतिरिक्त बिजली बिजली कंपनियों को बेची जा सकती है। सम्राट चौधरी ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन बनाने की जरूरत है। उन्होंने लोगों से सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ उठाने की अपील करते हुए बताया कि महिलाओं को इलेक्ट्रिक स्कूटी खरीदने पर 12 हजार रुपये तक की सब्सिडी दी जा रही है। वहीं सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए केंद्र और राज्य सरकार मिलकर सहायता उपलब्ध करा रही हैं। पीएम सूर्य घर योजना के तहत देशभर में लाखों परिवार रूफटॉप सोलर सिस्टम का लाभ उठा रहे हैं और बड़ी संख्या में घर अपनी बिजली जरूरतों को पूरा करने के साथ अतिरिक्त बिजली बेचकर आर्थिक लाभ भी प्राप्त कर रहे हैं। इस दौरान मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि जेपी गंगा पथ क्षेत्र को हरित और पर्यावरण अनुकूल बनाने के लिए यहां एक लाख पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। उन्होंने कहा कि पूरे इलाके को इस प्रकार विकसित किया जा रहा है ताकि लोगों को स्वच्छ वातावरण, हरियाली और पर्याप्त ऑक्सीजन मिल सके। क्षेत्र में जॉगिंग ट्रैक का निर्माण भी किया गया है और व्यापक हरित क्षेत्र विकसित करने की दिशा में काम चल रहा है। उन्होंने कहा कि बिहार और झारखंड के विभाजन के समय राज्य का वन क्षेत्र 10 प्रतिशत से भी कम था, लेकिन पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में वन क्षेत्र बढ़ाने की दिशा में लगातार प्रयास किए गए हैं। आज पर्यावरण संरक्षण सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है। सम्राट चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी पर्यावरण संरक्षण को लेकर लगातार चिंता व्यक्त करते रहे हैं और सरकार का प्रयास है कि पर्यावरण को लोगों के जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाया जाए। कार्यक्रम के दौरान उपमुख्यमंत्री, जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने पौधारोपण किया। साथ ही पर्यावरण रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। यह रथ राज्य के विभिन्न जिलों में जाकर लोगों को पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण, स्वच्छता, वृक्षारोपण और जलवायु परिवर्तन जैसे विषयों के प्रति जागरूक करेगा।

RECOMMENDED FOR YOU

पटना-इस्लामपुर स्पेशल ट्रेन को 26 फेरों के लिए बढ़ाया गया, 1 अक्टूबर से 30 नवंबर तक चलेगी; समय और मार्ग जानें
बिहार • Sep 29, 2026

पटना-इस्लामपुर स्पेशल ट्रेन को 26 फेरों के लिए बढ़ाया गया, 1 अक्टूबर से 30 नवंबर तक चलेगी; समय और मार्ग जानें

दुर्गा पूजा, दिवाली और छठ के दौरान यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने पटना-इस्लामपुर-पटना स्पेशल ट्रेन की परिचालन अवधि बढ़ा दी है. फतुहा के रास्ते चलने वाली ट्रेन की कुल 26 फेरे बढ़ाये गये हैं.

The Media Times.Live News Desk
पटना: 4 लाख म्यूटेशन आवेदन खारिज, 17,000 अभी भी लंबित; प्रत्येक उपखंड में मामलों की संख्या जानें
बिहार • Sep 29, 2026

पटना: 4 लाख म्यूटेशन आवेदन खारिज, 17,000 अभी भी लंबित; प्रत्येक उपखंड में मामलों की संख्या जानें

पटना जिले में नामांतरण, जमाबंदी अभिलेखों में सुधार और छूटी हुई जमाबंदी प्रविष्टियों को जोड़ने से संबंधित हजारों मामले लंबित हैं। ऑनलाइन सिस्टम शुरू होने के बाद अब तक लगभग 11 लाख आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिनमें से लगभग 4 लाख खारिज कर दिए गए हैं।

The Media Times.Live News Desk
पटना में विरोध प्रदर्शन के दौरान बवाल, डाकबंगला चौराहे पर तनाव; पुलिस ने किया लाठीचार्ज और वॉटर कैनन का इस्तेमाल
बिहार • Sep 28, 2026

पटना में विरोध प्रदर्शन के दौरान बवाल, डाकबंगला चौराहे पर तनाव; पुलिस ने किया लाठीचार्ज और वॉटर कैनन का इस्तेमाल

पैरामेडिकल और नर्सिंग छात्रों सहित वामपंथी संगठन और छात्र विभिन्न मांगों को लेकर पटना में एकत्र हुए

The Media Times.Live News Desk
Podcast

The Media Times Daily — a 10-minute audio brief.

Hosted by our senior editors, every weekday morning.

Listen now
Video

Explainers, ground reports and long-form documentaries.

Original programming produced by The Media Times.Live studios.

Watch on YouTube